S.m.inter School Chautham Khagaria - bihar

S.m.inter School Chautham Khagaria - bihar This school is number one school in own city(khagaria)

https://youtu.be/P-l5anzFYzU
22/01/2022

https://youtu.be/P-l5anzFYzU

In this video we had shared details about History of Fire and Major Fire Disasters in INDIA.इस वीडियो में आग के इतिहास व भारत मे हुए आग त्रासदियों के बारे मे...

Bseb Intermidiate Exam shedule 2021
17/12/2020

Bseb Intermidiate Exam shedule 2021

26/08/2018
कुव्यवस्था के बीच छात्र दे रहे टेस्ट परीक्षाखगड़िया। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत शिवाधीन महावीर इंटर विद्यालय में इन दिनों छात...
24/10/2016

कुव्यवस्था के बीच छात्र दे रहे टेस्ट परीक्षा
खगड़िया। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत शिवाधीन महावीर इंटर विद्यालय में इन दिनों छात्र फर्श पर बैठकर 10वीं की टेस्ट परीक्षा देने को मजबूर है। एक-एक रूम में दर्जनों छात्र नीचे बैठकर परीक्षा दे रहे हैं।
सरकार एक तरफ करोड़ों रूपये शिक्षा के क्षेत्र में खर्च कर रही है। वहीं दूसरी ओर विद्यालय के प्राचार्य की उदासीनता की वजह से विद्यालय को संसाधन उपलब्ध नहीं हो रहा है । जिस वजह से छात्रों को काफी परेशानी हो रही है। कई छात्रों का कहना है कि पढ़ाई करने के लिए नीचे फर्श पर भी बैठकर परीक्षा देना पड़ रहा है। कई बार इस समस्या को लेकर प्रधानाध्यापक को कहा गया लेकिन इस समस्या का समाधान नहीं हो सका है। कई छात्रों का यह भी कहना है कि विद्यालय द्वारा सभी शुल्क भी लिया जा रहा है फिर भी सुविधा नहीं मिल रही है।
बताते चलें कि वषरें पहले बेंच-डेस्क जो खरीदे गए थे, वह पुराना हो गया, दुबारा खरीद ाी नहीं हुई। जबकि, लाखों रुपए विद्यालय के विकास खाता में यूं ही पड़ा हुआ है। वहीं, परीक्षा में कदाचार की भी खुली छूट है।
इस संबंध में प्रधानाध्यापक विष्णुदेव झा ने बताया कि पूर्व मे जो बेंच, डेस्क बनाया गया है वही है। जल्द ही इस दिशा मे कार्य किया जाएगा। जिससे कि इस समस्या का समाधान हो सके।

खगड़िया की वर्षा को मिला यूपीएससी में 66वां रैंक वर्षा की सफलता की सूचना के बाद बौरना गांव के साथ ही महेशखूंट और पूरे खगड़...
12/05/2016

खगड़िया की वर्षा को मिला यूपीएससी में 66वां रैंक वर्षा की सफलता की सूचना के बाद बौरना गांव के साथ ही महेशखूंट और पूरे खगड़िया जिला में खुशी है।वर्षा ने तीसरे प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा 66वां रैंक लाई।

दो प्रधान की लड़ाई में विद्यार्थी परेशानखगड़िया। प्रखंड के शिवाधीन महावीर इंटर विद्यालय चौथम में स्थिति सुधरने के बजाय दिन...
10/05/2016

दो प्रधान की लड़ाई में विद्यार्थी परेशान
खगड़िया। प्रखंड के शिवाधीन महावीर इंटर विद्यालय चौथम में स्थिति सुधरने के बजाय दिनों दिन खराब हो रही है। विभाग के पदाधिकारी सब कुछ जानते हुए भी मौन हैं। कार्रवाई करने के बदले स्थिति को नियंत्रित करने की बात कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो विद्यालय में अभी भी दो प्रधानाध्यापक हैं। प्रभारी प्रधानाध्यापक जयकुमार यादव को पांच माह पूर्व ही विभाग द्वारा पद से हटाकर विद्यालय के ही विष्णुदेव झा को प्रभार सौंपने का निर्देश दिया गया। अब तक प्रभार नहीं सौंपा गया है। जिसके कारण विद्यालय में पठन-पाठन से लेकर संचालन तक अव्यवस्थित है। लेकिन पदाधिकारी कुछ भी करने में असक्षम दिख रहे हैं। दर्जनों बच्चे 8वीं पास कर नौंवी में दाखिला के लिए विद्यालय परिसर में भटक रहे हैं, लेकिन प्रधानाध्यापक श्री झा प्रभार नहीं होने का रोना रोकर नामांकन नहीं ले रहे हैं। उनका कहना है कि छात्रों से नामांकन के रूप में लिए गए रूपये किस खाता में जमा करेंगे। कारण कि बैंक ने अब तक श्री झा का खाता में नाम परिवर्तन नहीं किया है। बैंक द्वारा प्रभार संबंधी पत्र की मांग की जा रही है। वहीं पूर्व प्रधानाध्यापक श्री यादव का कहना है कि नौवीं में श्री झा द्वारा नामांकन लिया जाएगा। वहीं अभी जो छात्र कक्षा नौ का बोर्ड परीक्षा देंगे उनका भी पंजीयन नहीं किया जा रहा है। जिसके कारण छात्र रोजाना विद्यालय परिसर से लौट रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि जिस प्रकार का माहौल विद्यालय में बना हुआ है उससे दर्जनों छात्र नौवीं बोर्ड परीक्षा से कहीं वंचित न हो जाए। लेकिन छात्रों के भविष्य के प्रति विद्यालय परिवार संवेदनहीन है। कुछ दिन पूर्व एसडीओ शिवकुमार शैव भी मतगणना केंद्र के लिए स्थल निरीक्षण के क्रम में पहुंचने पर विद्यालय की स्थिति को देखकर प्रधान पर बिफरे थे। लेकिन विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं होने से क्षेत्र के लोग अचंभित हैं। डीइओ द्वारा कई बार समस्या हल करने की बात कही गई लेकिन आज तक नतीजा सिफर ही रहा है।

नौवीं में पंजीयन को ले छात्रों ने किया हंगामाखगड़िया। प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष सोमवार को दर्जनों छात्रों ने विद्य...
10/05/2016

नौवीं में पंजीयन को ले छात्रों ने किया हंगामा
खगड़िया। प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष सोमवार को दर्जनों छात्रों ने विद्यालय द्वारा नौवीं कक्षा में पंजीयन नहीं करने को लेकर हंगामा किया। छात्रों का कहना था कि शिवाधीन महावीर इंटर विद्यालय में प्रधान पद की लड़ाई को लेकर उनका भविष्य संकट में है। कई विद्यालयों में कक्षा नौ के बोर्ड परीक्षा को लेकर पंजीयन का कार्य संपन्न होने की स्थिति में है। लेकिन इस विद्यालय में अब तक पंजीयन का कार्य आरंभ नहीं हो सका है। छात्रों ने बताया कि विद्यालय में दो-दो प्रधानाध्यापक हैं। ऐसे में किसके द्वारा पंजीयन किया जाएगा पता ही नहीं चल रहा है। दोनों प्रधानाध्यापक एक दूसरे पर पंजीयन करने की बात कह रहे हैं। लेकिन अब तक पंजीयन आरंभ भी नहीं हो सका है। ऐसे में किस पदाधिकारी के पास अपनी समस्या सुनाएं समझ में नहीं आ रहा है। छात्रों ने बताया कि मोबाइल से डीइओ को भी इसकी सूचना दी गई, उनकी बात पूरी भी नहीं हो पाई कि बीच में फोन ही काट दी गई। छात्रों का कहना था कि अब आंदोलन ही एक मात्र विकल्प है। मौके पर प्रखंड कर्मियों ने बच्चों को समझाते हुए कहा कि बीडीओ साहब अभी नहीं है, उनके आने के बाद समस्या का समाधान हो जाएगा। तब जाकर छात्र माने, मौके पर दर्जनों छात्र मौजूद थे।

आखिरकार बिहार बोर्ड इंटर साइंस का परिणाम घोषित हो गया हैं. प्रधान सचिव डीएम गंगवार ने रिजल्ट जारी किया है. इस बार बोर्ड ...
10/05/2016

आखिरकार बिहार बोर्ड इंटर साइंस का परिणाम घोषित हो गया हैं. प्रधान सचिव डीएम गंगवार ने रिजल्ट जारी किया है. इस बार बोर्ड ने 10 दिन पहले रिजल्ट जारी किया है. इस बार बिहार बोर्ड में इंटर साइंस के लोकचंद्र ने टॉप किया हैं. लोकचंद्र सुपौल के रहने वाले है. परीक्षा में 67.06 फीसद परीक्षार्थी सफल रहे है. पिछले वर्ष इंटर विज्ञान की परीक्षा में 88.97 फीसद छात्रों ने सफलता प्राप्त की थी. इस बार 119764 छात्र (21.77 फीसदी) फर्स्ट डिविजन से और 234391 (42.56 फीसदी) छात्र सेकंड डिविजन से पास हुए है. हालाँकि 2015 के रिजल्ट में 49 फीसदी छात्र फर्स्ट डिविजन से पास हुए थे. इस बार का रिजल्ट पिछले साल से बहुत ख़राब आया है. इस बार आलोकचंद्र बी.एन. इंटर कॉलेज, सुपौल को 426 मार्क्स मिले है वहीं अंशुमान, एस.एस. 108 एम.आर.जे.डी.आई. कॉलेज, बेगूसराय: 426 मार्क्स, सौरव बी.आर. कॉलेज, वैशाली: 426 मार्क्स, अंकित राज आर.पी. कॉलेज, पटना: 425 को दूसरा स्थान हाशिल हुआ है वहीं राहुल कुमार बी.आर कॉलेज, वैशाली: 423 नंबर के साथ तीसरे स्थान पर रहें.. अध्यक्ष प्रो. लालकेश्वर प्रसाद और प्रधान सचिव ने नतीजे जारी किए. इस साल इंटर साइंस की परीक्षा में 560422 परीक्षार्थी शामिल हुए हैं. मैट्रिक का रिजल्ट बोर्ड 23 मई को जारी करेगा.

सड़क पर पढाई
17/04/2016

सड़क पर पढाई

10/04/2016

बिगड़ी बनाती है लालपुर की मां काली प्रतिमा संवाद सूत्र, चौथम (खगड़िया) : प्रखंड क्षेत्र स्थित चौथम पंचायत के लालपुर गांव म...
03/11/2015

बिगड़ी बनाती है लालपुर की मां काली प्रतिमा संवाद सूत्र, चौथम (खगड़िया) : प्रखंड क्षेत्र स्थित चौथम पंचायत के लालपुर गांव में मां काली की पूजा का काफी महत्व है। कहते हैं कि इस दरबार में जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से मन्नतें मांगते हैं उनकी मनोकामनाएं मां काली अवश्य पूरा करती है। यहां दक्षिणेश्वर काली की पूजा होती है। पूजा-अर्चना करने वालों की मनोकामनाएं पूर्ण होने पर भक्तों द्वारा छागर की बलि भी दी जाती है। यहां सहरसा जिला के चैनपुर में स्थापित मां काली के प्रतिरूप की स्थापना की गई है। कब हुई स्थापना यहां मां काली की स्थापना वर्ष 1958 में की गई थी। उस समय गांव के बंगाली प्रसाद सिंह, भुवनेश्वर प्रसाद सिंह, चुल्हाय सिंह, ढोढ़ाय सिंह व राजेश्वर सिंह ने मिलकर मां काली मंदिर का निर्माण कराया था। मंदिर के लिए राजेश्वर सिंह ने जमीन दान दी थी। बाद में जब मंदिर का निर्माण कार्य आरंभ हुआ तो बंगाली बाबू द्वारा भी जमीन उपलब्ध कराई गई। तब से लेकर आज तक मां की पूजा-अर्चना की जा रही है। ग्रामीणों के सहयोग से यहां मां की स्थापना व पूजा की जाती है। इसके लिए ग्रामीण स्तर पर चंदा की जाती है। यहां प्रत्येक वर्ष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इसी वर्ष 22 अप्रैल को मां की स्थाई प्रतिमा की स्थापना की गई। 11 नवंबर की मध्य रात्रि निशा पूजा व निशा बलि दी जाएगी। 5 से 12 नवंबर तक भागवत कथा का आयोजन किया गया है। गांव के लोग पूजा की तैयारी में लगे हुए हैं। पूजा समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम व पूजा को सफल बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

Vote karen
10/10/2015

Vote karen

Address

ALOULI; KHAGARIA;
Chautham
851201

Telephone

+91 78080 93709

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when S.m.inter School Chautham Khagaria - bihar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category