27/01/2026
26 जनवरी 2026 को एलिट पब्लिक स्कूल, घोरिघाट में गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस गरिमामय अवसर पर मथुरापुर कैंप के इंचार्ज श्री मोहन तिर्की सर अपने दल-बल के साथ उपस्थित रहे। साथ ही पूर्व मुखिया श्री हिफ़ज़ुर रहमान, पंचायत समिति प्रतिनिधि श्री राजन कुमार एवं गाँव के गणमान्य एवं सम्मानित नागरिकों की उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा और भी बढ़ गई।
विद्यालय परिवार सभी आगंतुक अतिथियों एवं ग्रामीणों का हृदय से आभार व्यक्त करता है और आशा करता है कि आगे भी इसी प्रकार आपका सहयोग एवं मार्गदर्शन हमें मिलता रहेगा।
कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कलाओं का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया और चारों ओर देशभक्ति का वातावरण बना दिया। 🇮🇳