03/04/2022
सारंगपुर सरकारी स्कूल में मनाया गया प्रवेश उत्सव
नये सत्र का किया आगाज
सारंगपुर गाँव के सरकारी स्कूल में आज विधिवत रूप से नये सत्र का आगाज करते हुए प्रवेश उत्सव मनाया गया। पूजा पाठ के साथ ही सभी विद्यालय में आने वाले नये बच्चों का तिलक लगा व पारितोषिक भेंट कर विद्यालय में स्वागत किया गया है। विद्यालय के प्राचार्य धनपत राय, मौलिक मुख्याध्यापक कृष्ण कुमार व हैड टीचर शकुन्तला देवी महावीर व अन्य अध्यापकों ने संयुक्त रूप से स्टाफ सदस्यों के साथ नव आगंतुक बच्चों का परंपरागत तरीके से स्वागत किया। विद्यालय के प्रवक्ता शिवकुमार शास्त्री ने बताया कि इस विद्यालय में सरकार द्वारा प्रदत्त आधुनिक सुविधाएं हैं जैसे कि अधिकांश कक्षाओं में डिजिटल बोर्ड होना, कंप्यूटर लैब के साथ साथ जिम की व्यवस्था का होना, पीने के पानी के लिए कई वाटर कूलर्ज की व्यवस्था., जरनैटर व्यवस्था वाईफाई विद्यालय कैंपस सुसज्जित कंप्यूटर लैब के साथ साथ विद्यालय में सभी संकाय की पढ़ाई होती है तथा सभी विषयों की प्रयोगशालाएं भी हैं। विद्यालय हाल ही में सौंदर्य करण में खंड से लेकर राज्य स्तर पर भी प्रथम रह चुका है जिसमें आधुनिक पुस्तकालय के साथ साथ पूरे भवन में पेंटिंग पठन पाठन के उद्देश्य से कराई गई है । नये सत्र में बच्चों की संख्या और ज्यादा हो इसके लिए पूरा स्टाफ मेहनत कर रहा है।