Vikash Sir

Vikash Sir Teaching with heart. ❤️
My goal: turn ❓ into 💡
Planting seeds of knowledge and watching them grow. 🌱

A complete competitive class for all government jobs:-By Vikash sir

उपराष्ट्रपति एक नज़र मे.....
03/06/2026

उपराष्ट्रपति एक नज़र मे.....

जून मे कुछ नया होने वाला है...
30/05/2026

जून मे कुछ नया होने वाला है...

28/05/2026

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी केवल बिहार पुलिस का रिकॉर्ड बन गया अंतिम रूप से चयनित कुल छात्रों की संख्या 10 रही।

पूजा कुमारी,प्रिया कुमारी और राखी कुमारी ये सभी ने सबसे कम उम्र मे सफलता प्राप्त किया और साबित किया की सही मार्गदर्शन और...
28/05/2026

पूजा कुमारी,प्रिया कुमारी और राखी कुमारी ये सभी ने सबसे कम उम्र मे सफलता प्राप्त किया और साबित किया की सही मार्गदर्शन और कठिन परिश्रम से सफलता एक ही बार मे पाया जा सकता है।
आइये थोड़ी विस्तार से बात करते है....
पूजा कुमारी मेरे गाँव से सरकारी नौकरी पाने वाली चौथी तो लड़कियों मे दूसरी है...
और 12 वीं के बाद पहली बार बिहार पुलिस का फॉर्म भरा मन लगाकर तैयारी की और आज रिजल्ट आपके सामने है
पूजा,काजल से प्रेरित है जिनका हाल ही मे BSF मे हुआ है मेरे क्लास से और मेरे गाँव से पहली लड़की काजल है,
जिन्होंने सरकारी नौकरी प्राप्त किया है।
दोनों साथ मे क्लास करते थे और एक दूसरे के अच्छे दोस्त है काजल का SSC GD मे होने के बाद से पूजा ने बहूत मेहनत किया है...
SELF STUDY बहूत की है और रिजल्ट आपके सामने है...

प्रिया कुमारी टेहटी से सरकारी नौकरी पाने वाली लड़कियों मे 3 नम्बर पर है इनसे पहले मेरे पास से दो और लड़कियों ने सफलता पायी....
ये जिद्दी है मेहनत मे कोई कमी नही...
जिद्द था की सरकारी नौकरी चाहिए तो चाहिए और आज रिजल्ट आपके सामने है...
राखी कुमारी आटा से पहली लड़की है जिन्होंने सफलता प्राप्त किया।
ये तीनों लड़कियों ने साबित किया की अगर हम मेहनत करेंगे तो सफलता पाना आसान है।
वैसे तो हर बार का रिजल्ट बहूत सारी कहानियाँ लेकर आता है लेकिन इस बार का रिजल्ट तो हर वर्ग के छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रहा है....

💪पूजा कुमारी पहले ही Attempt मे
तो वही प्रिया, राखी, नेहा हिम्मत ना हारते हुये सफलता प्राप्त की
वही लड़को मे जो रिजल्ट आया है इसमें
सौरभ, सनोज, बब्लु और बिट्टू इन्होने कई बार रिजल्ट निकाला लेकिन अंतिम रूप से चयनित इस बार हुये...
सबने बहूत मेहनत किया है
इनकी सफलता के 5 मुख्य आधार
1.Self study
2. सही मार्गदर्शन
3.अच्छे ग्रुप
4.Online class
5.बार बार अभ्यास

सबकी कहानियाँ आप सबको प्रेरित करती रहेगी।
मिलते है next पोस्ट पर एक नयी कहानी के साथ
धन्यवाद
Vsir1247 ✍️

27/05/2026

सनोज आज बिहार पुलिस मे फाइनली सेलेक्ट हो चुके है..
इनकी कहानी अपने समाज मे मौजूद अधिकतर युवाओं के लिए प्रेरणा के रूप मे साबित होंगी क्यों और कैसे
पढ़े और समझे....
सफलता एक बार मे नहीं मिला...
दो बार बिहार पुलिस और दो बार SSC GD की परीक्षा पास होने के बाद भी अंतिम रूप से चयनित ना होना कितना निराश करता होगा ये बात आप सनोज के दोस्त, नितीश और सौरभ से पूछ सकते है....
घर वाले लगभग आस छोड़ चुके थे और समाज मे सनोज को लेकर बहूत सी कहानियाँ सुनने को मिलेगा...
लेकिन इनमे एक बात है दिमांग का बहूत तेज और दोस्तों के लिए उतना ही LOYAL इस दोस्ती मे क्या से क्या ना किया और क्या से क्या ना हो गया....
फिर भी एक जिद्द चाहिए तो वर्दी ही और आज मिल गया
माँ - बाबू जी के सपनें और बुढ़ापे का सहारा सनोज अब अपने माँ - बाबू जी के लिए बहूत कुछ कर सकता है...
कल तक जो आम था आज खास हो गया....
दुनिया मे सफलता का कोई पैनामा नही है
हर किसी के लिए अलग अलग सफलता अलग अलग होता है..
किसी के लिए UPSC भी छोटा है तो किसी के लिए पुलिस का नौकरी भी बहूत बड़ी सफलता है....
वजह हमलोग मिडिल क्लास के वैसे समाज से आते है जहाँ पर हम अपने घर के पहले पीढ़ी बनते है जो सरकारी नौकरी मे जाते है... आज ये सफलता कल बड़ी सफलता मे बदलेगा
इनमे से ही कल को कोई BPSC, UPSC मे प्रचम लहराएगा...
मेरी उम्मीद है और मैंने जो जो सोचा है वकाई मे देर तो हुआ है लेकिन हुआ जरूर है..
सनोज से आप क्या सीखे....
1. अपने लक्ष्य पर डटे रहना
2.दोस्तों के लिए loyal होना
3.बुरे से बुरे परिस्थिति मे अपनी हिम्मत ना हारना
4.अंत मे दम लगाकर मेहनत करके सफलता प्राप्त करना

मिलते है अगले पोस्ट मे एक नये सफलता की कहानी के साथ
एक बात याद रखो
हमारे लिए शिक्षा ही सबकुछ है।
धन्यवाद
Vsir1247 ✍️...

ज़ब हिम्मत टूटने लगे तो याद रखो, मेहनत से सबकुछ सम्भव हैअपने पास से तो बहुत सारे रिजल्ट हुये है नौकरी लगा है लेकिन कुछ लो...
27/05/2026

ज़ब हिम्मत टूटने लगे तो याद रखो, मेहनत से सबकुछ सम्भव है
अपने पास से तो बहुत सारे रिजल्ट हुये है नौकरी लगा है
लेकिन कुछ लोगो की सफलता आपको हमेसा प्रेरित करेंगी
जैसे दोनों भाई सौरभ और गौरव एक साथ दोनों भाई का बिहार पुलिस मे सरकारी नौकरी लगना, सनोज, बब्लु, नेहा यादव ये लोग ज़ब मुझे फ़ोन किये बताये की सर जी, विकास भईया मेरा हो गया दिल को सुकून आया...
इनकी कहानी आपको मेहनत करने के लिया प्रेरित करेंगी।
कभी फुर्सत मे लिखूंगा....
अभी आप सभी इन्हे ढ़ेर सरा प्यार और आशीर्वाद दे।

बिहार पुलिस रिजल्ट आ चूका है.
27/05/2026

बिहार पुलिस रिजल्ट आ चूका है.

Address

Tejpurwa
Chapra Air Port Area
841419

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vikash Sir posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Vikash Sir:

Shortcuts

Share