H.M. Public Inter College

H.M. Public Inter College Affiliated to U.P Board with Science & Arts
Pre Nursery to 12th (English And Hindi Medium)
Based on CCE (New Education Policy)
NCC & NSS

एच० एम० पब्लिक इण्टर कॉलेज जमालपुर महमदाबाद (बिजनौर) विषय :- हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अवसर पर विद्यालय में राष्ट्रीय से...
13/08/2025

एच० एम० पब्लिक इण्टर कॉलेज जमालपुर महमदाबाद (बिजनौर)

विषय :- हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अवसर पर विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र / छात्राओं द्धारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन -
एच० एम० पब्लिक इण्टर कॉलेज जमालपुर महमदाबाद (बिजनौर) में आज देशभक्ति और उत्साह से भरपूर वातावरण में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं नागरिको में राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति एवं संविधान के प्रति सम्मान की भावना जागृत करना था। तिरंगा यात्रा की शुरुआत विद्यालय परिसर से हुई, जिसे प्रधानाचार्य जी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं नैशनल कैडिट कोर (NCC) के छात्र-छात्राओं व शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। सभी ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति गीत गाते हुए और नारे लगाते हुए मुख्य मार्ग ग्राम – जमालपुर से मीमला मुस्तफाबाद के विभिन्न स्थानों से होते हुए पुनः विद्यालय पहुंचकर यात्रा का समापन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी अनुराग शर्मा ने कहा, “तिरंगा हमारी एकता, स्वतंत्रता और बलिदान का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से बच्चों में राष्ट्र के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना प्रबल होती है।”
कार्यक्रम में श्रीमती निशा अग्रवाल, श्रीमती नेहा त्यागी, श्री अजेंद्र सिहँ श्री, चंद्रभान सिहँ (रैली संचालक), श्री शिवकुमार आदि ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए देश की आज़ादी में वीरों के योगदान को याद करने और तिरंगे के सम्मान की शपथ लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यक्रम अधिकारी अनूराग शर्मा एवं श्रीमती रिंकी देवी (ए० एन० ओ०) ने किया तथा छात्र \छात्राओं में मुख्यत: पायल शर्मा, मनीता, रितिक कुमार, कुनाल सिहँ, मयंक कुमार, अरबीना, मनीषा, खुशी शर्मा, सदफ, आदि ने हाथों में तिरंगा थामे देशभक्ति गीत गाते और नारे लगाते हुए यात्रा को उत्साहपूर्ण बनाया।

28/07/2025
28/07/2025

*🌿 Hariyali Teej Mehendi Competition at H.M. Public Inter College 🌿*

Date: 26th July 2025 | Venue: HM Public Inter College, Jamalpur Mehmadabad

To celebrate the vibrant festival of Hariyali Teej, a Mehendi Competition was joyfully organized in the school campus. The event witnessed enthusiastic participation from girls of classes 6 to 11, who showcased their artistic skills with beautiful mehendi designs.

*🎉 Winners - Senior Group (Classes 9-11):*
🥇 1st – Sadaf
🥈 2nd – Rimsha
🥉 3rd – Misbah

*🎉 Winners - Junior Group (Classes 6-8):*
🥇 1st – Adiba
🥈 2nd – Nashra
🥉 3rd – Ritsika

The event was successfully conducted under the guidance and motivation of our respected Principal Mr. Ravikant Kaushik. Special thanks to Coordinator Ms. Laiba Noor and dedicated staff members Ms. Sadiya, Ms. Anu, Ms. Noor Afshan, Ms. Bebi, and others for their support and encouragement.

🌼 The celebration brought smiles, colour, and a spirit of festivity to the campus. Congratulations to all the winners and participants! 🌼

*एच० एम० पब्लिक इण्टर कॉलेज जमालपुर, महमदाबाद (बिजनौर) में पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित ।*स...
05/06/2025

*एच० एम० पब्लिक इण्टर कॉलेज जमालपुर, महमदाबाद (बिजनौर) में पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित ।*

स्थान: एच० एम० पब्लिक इण्टर कॉलेज, जमालपुर, महमदाबाद (बिजनौर)
दिनांक: 5 जून 2025

विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर एच० एम० पब्लिक इण्टर कॉलेज में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति चेतना जागृत करना और हरियाली को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के *प्रधानाचार्य श्री रविकांत कौशिक* जी द्वारा शपथ के साथ हुई। इसके पश्चात *कार्यक्रम अधिकारी अनुराग शर्मा* ने पर्यावरण दिवस पर छात्र /छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा, कि हम सभी को मिलकर पर्यावरण को बचाने की दिशा में ठोस कदम उठाने होंगे। वृक्ष लगाना, जल की बचत करना और प्लास्टिक का उपयोग न करना आज की सबसे बड़ी ज़रूरत है।"
उक्त कार्यक्रम में विद्यालय परिसर में शिक्षकों व छात्रों द्वारा मिलकर 100 पौधे रोपे गए। इसके अतिरिक्त पोस्टर और निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें सभी को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया।

दशकूपसमा वापी, दशवापीसमो ह्रदः। दशह्रदसमो पुत्रो, दशपुत्रसमो द्रुमः ll
05/06/2025

दशकूपसमा वापी, दशवापीसमो ह्रदः। दशह्रदसमो पुत्रो, दशपुत्रसमो द्रुमः ll

Address

Chandpur-Nehtaur Road, Jamalpur , Bijnor (U. P)
Chandpur
246726

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when H.M. Public Inter College posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to H.M. Public Inter College:

Shortcuts

Share

Category