05/08/2026
🌱🇮🇳 सेवा भी, पर्यावरण संरक्षण भी! 🇮🇳🌱
हर घर तिरंगा फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक श्री दीपक कश्यप जी के नेतृत्व में संस्था के 5वें स्थापना दिवस के अवसर पर गोहाना में पौधारोपण अभियान आयोजित किया गया। 🌳
इस अवसर पर लगभग 25 छायादार एवं 25 फलदार पौधे लगाए गए। पौधारोपण का सौभाग्य संस्था के पदाधिकारियों, स्कूल मुखियाओं, अध्यापकों, बच्चों एवं गणमान्य व्यक्तियों के साथ प्राप्त हुआ। सभी ने पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया। 🙏
श्री दीपक कश्यप जी ने कहा कि पौधे लगाना ही नहीं, उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखना हमारा संकल्प है। 🌿
कार्यक्रम में श्री सुल्तान सिंह, श्री रविंदर कुमार, दलबीर दांगी, संतलाल रोहिल्ला, अनिल मेहरा, हिमांशु पंवार, दलबीर खुंडिया, सोहन सैनी, अतुल कश्यप, पुनीत सैनी, प्रिंस कश्यप, अरनब बावा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
🌱 एक पौधा आज, हजारों सांसें कल!
🇮🇳 प्रकृति बचाएँ • पर्यावरण सजाएँ • देश को हराभरा बनाएँ 🇮🇳
✍️ 𝐉𝐚𝐲 𝐊𝐮𝐦𝐚𝐫 𝐓𝐢𝐭𝐚𝐫𝐢𝐀
motivationspeaker gohana HarGharTiranga TreePlantation PlantationDrive EnvironmentProtection SaveTrees GreenIndia NatureLovers PlantTrees