21/01/2026
सेक्टर-7 स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के बाहर एथलीट से हादसा, माली की सूझबूझ से बची जान
चंडीगढ़, 20 जनवरी 2026 —
स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सेक्टर-7 के स्टेडियम गेट के बाहर इंटर-स्कूल प्रतियोगिता में भाग लेने आए डी.सी. मॉन्टेसरी स्कूल के एक एथलीट का शाम की छुट्टी के बाद एक कार से एक्सीडेंट हो गया। हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर बेहोश हो गया।
मौके पर मौजूद गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल, खुड्डा जस्सू के माली गुरसेवक सिंह ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तुरंत बच्चे को सेक्टर-16 स्थित अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने के लगभग आधे घंटे बाद बच्चे को होश आ गया, जिससे उसकी जान बच सकी।
गुरसेवक सिंह द्वारा समय पर दिखाई गई मानवता, साहस और नैतिक जिम्मेदारी की भावना सराहनीय है। उनकी तत्परता ने एक मासूम की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई।