14/09/2026
विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती अनुजा शर्मा के दिशा निर्देश में हिंदी दिवस' के अवसर पर20 अगस्त से 27 अगस्त तक प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक स्तर पर कक्षावार विभिन्न ज्ञानवर्धक एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया lजिसका विवरण निम्नलिखित है:
कक्षावार आयोजित गतिविधियाँ
1. प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5): भाषा का बुनियादी परिचय एवं कला
कक्षा 1 और 2 ( कविता-एवं चित्र देखकर वाचन):
कक्षा 3 ( शब्दों की लड़ियाँ): छात्रों ने खेल-खेल में शब्दों की अंत्याक्षरी खेली।
कक्षा 4 एवं 5(त्वरित भाषण एवं मुहावरों पर मूकअभिनय)
कक्षा 6 (हस्तनिर्मित पृष्ठ-चिह्न/Bookmarks एवं सूक्तियाँ): विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे 'पृष्ठ-चिह्न' (Bookmarks) बनाए और उन पर हिंदी के सुविचार, नीति वाक्य तथा प्रेरणादायक सूक्तियाँ लिखीं।
कक्षा सातवीं( पात्र अभिनय)
कक्षा 8 ( दोहा गायन): छात्रों ने कबीर और रहीम के दोहों का सस्वर गायन किया ।
कक्षा 9 (गीत एवं काव्य-पाठ): विद्यार्थियों ने देशप्रेम से जुड़ी कविताओं की संगीतमय प्रस्तुति दी।
कक्षा 10 (विज्ञापन का दौर / Creative Ad-Mad): आधुनिक युग में हिंदी के व्यावहारिक प्रयोग को दर्शाने के लिए छात्रों ने विभिन्न उत्पादों (जैसे- स्वदेशी वस्तुएँ, आदिवासी तेल) पर हिंदी में आकर्षक एवं हास्यपूर्ण विज्ञापन बनाकर प्रस्तुत किए।
कक्षा 11(लेखक प्रेमचंद द्वारा रचित गोदान की समीक्षा की गई ।
कक्षा 12 (साहित्यिक प्रश्नोत्तरी ): हिंदी साहित्य के इतिहास, प्रमुख कवियों, लेखकों और व्याकरण (स्रास, पदबंध आदि) पर आधारित वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने अपनी तीक्ष्ण बुद्धि और अध्ययन का परिचय दिया।