Shri Akrur ji kanya pathshala inter College chandausi sambhal

Shri Akrur ji kanya pathshala inter College chandausi sambhal Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Shri Akrur ji kanya pathshala inter College chandausi sambhal, School, Pakka Katra, Chandausi.

17/05/2026
आज दिनांक 16.05.2026 को श्री अक्रूर जी कन्या पाठशाला इन्टर कालेज चन्दौसी (सम्भल) में आयोजित प्रार्थना सभा के दौरान उत्तर...
17/05/2026

आज दिनांक 16.05.2026 को श्री अक्रूर जी कन्या पाठशाला इन्टर कालेज चन्दौसी (सम्भल) में आयोजित प्रार्थना सभा के दौरान उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् की हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा-2026 में विद्यालय स्तर पर कक्षा 10 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया जिसमें कु० इशिका पुत्री श्री मनोज कुमार जी ने प्रथम स्थान, कु० कोमल पुत्री श्री भारत सिंह जी ने द्वितीय स्थान तथा कु० महक गुप्ता पुत्री श्री यतेन्द्र कुमार गुप्ता जी एवं कु० सृष्टि पुत्री श्री मनमोहन जी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष-श्री कौशल नन्दन जी, प्रबन्धक श्री राजीव कुमार जी '77', उपप्रबन्धक डॉ० मनीष गुप्ता जी उपस्थित रहे। डॉ० श्याम गोआनी सक्सैना जी/डॉ० मोनिका राजवंशी ने अपने पिता स्व० डॉ० राममोहनलाल सक्सैना जी की पुण्य स्मृति में एवं डॉ० मनीष गुप्ता जी ने अपने पिता स्व० श्री सतीश चन्द गुप्ता जी (शंकर मिल वाले) की पुण्य स्मृति में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा को 5100/- रूपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा को 3100/- रूपये एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली दोनों छात्राओं को 2100-2100 रूपये प्रोत्साहन राशि के रूप में प्रदान कर सम्मानित किया। इस सम्मान समारोह में छात्राओं के अभिभावक भी उपस्थित रहे। प्रबन्धक जी ने समस्त विद्यालय परिवार, छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा सफलता प्राप्त करने के लिए नियमित अध्ययन, अनुशासन और आत्मविश्वास बनाए रखने के महत्वपूर्ण सुझाव दिए। डॉ० श्याम गोआनी सक्सैना जी ने कविता के माध्यम से छात्राओं का मनोबल बढ़ाया और स्वास्थ्य बर्द्धक टिप्स दिए। डॉ० मनीष गुप्ता जी एवं डॉ० मोनिका राजवंशी जी ने छात्राओं को बताया कि कठिन परिश्रम, सच्ची लगन एवं निरंतरता से हम अपने लक्ष्य को अवश्य ही प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही अध्यक्ष महोदय ने उन छात्राओं का भी उत्साहबर्धन किया जिन्हें अपेक्षाकृत कम अंक प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि निरन्तर प्रयास, धैर्य और आत्मविश्वास ही सफलता की वास्तविक कुंजी है। उन्होंने छात्राओं को निराश या अवसादग्रस्त न होने तथा नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय परिवार ने इस अवसर पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्या श्रीमती अंजू गुप्ता जी एवं श्रीमती साफिया अंजुम, डॉ० मानवी गुप्ता जी (पुत्री डॉ० मनीष गुप्ता जी) व समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

श्री अक्रूर जी कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज चंदौसी (संभल)में मदर्स डे हर्षोल्लास एवं भावपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस विशे...
10/05/2026

श्री अक्रूर जी कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज चंदौसी (संभल)में मदर्स डे हर्षोल्लास एवं भावपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस विशेष अवसर पर छात्राओं ने माँ के प्रेम, त्याग और ममता को समर्पित गीत, कविताएँ, भाषण एवं सुंदर प्रस्तुतियाँ दीं। बच्चों द्वारा बनाए गए आकर्षक कार्ड एवं संदेशों ने कार्यक्रम को और भी भावुक बना दिया। कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को माँ के सम्मान, संस्कारों एवं उनके अमूल्य योगदान के महत्व से अवगत कराया गया।
अंत में प्रधानाचार्या जी ने सभी माताओं को शुभकामनाएँ देते हुए विद्यार्थियों को सदैव अपने माता-पिता का आदर एवं सम्मान करने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम को सफ़ल बनाने में समस्त शिक्षिकाओं का सहयोग रहा।

22/04/2026

#22/04/2026
Earth Day🌎
विद्यालय की प्रधानाचार्या द्वारा सभी को पृथ्वी की रक्षा हेतु शपथ दिलाई गई, जिसमें उन्होंने पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।
“Our Power, Our Planet – पृथ्वी की रक्षा, हमारी जिम्मेदारी।"

आज दिनांक 22 /04/2026 को श्री अक्रूर जी कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज चंदौसी (संभल) में" पृथ्वी दिवस 2026" जागरूकता के साथ मन...
22/04/2026

आज दिनांक 22 /04/2026 को श्री अक्रूर जी कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज चंदौसी (संभल) में" पृथ्वी दिवस 2026" जागरूकता के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में बताया गया। पृथ्वी दिवस का इस वर्ष का थीम “Our Power, Our Planet” हमें यह संदेश देता है कि पृथ्वी की रक्षा की शक्ति हमारे अपने हाथों में है।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अंजू गुप्ता एवं शिक्षिकाओं द्वारा छात्राओं को विस्तार से समझाया गया कि हमें अपनी पृथ्वी को कचरे का ढेर नहीं बनने देना है। उन्होंने बताया कि आज हम पृथ्वी के संसाधनों का अत्यधिक उपयोग कर रहे हैं—लगभग 1.8 पृथ्वी के बराबर—जबकि हमारे पास केवल एक ही पृथ्वी है। इसलिए संसाधनों का उपयोग सोच-समझकर करना अत्यंत आवश्यक है।
छात्राओं को यह भी समझाया गया कि जिस प्रकार हम अपने घर को साफ और व्यवस्थित रखते हैं, उसी प्रकार हमें अपनी पृथ्वी को भी स्वच्छ और सुरक्षित रखना चाहिए। प्लास्टिक का कम उपयोग, पेड़-पौधे लगाना तथा जल और बिजली की बचत जैसे छोटे-छोटे प्रयास हमारे पर्यावरण को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विद्यालय की ओर से सभी छात्राओं को यह संदेश दिया गया कि वे पर्यावरण संरक्षण को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें। अंत में सभी ने यह संकल्प लिया कि वे पृथ्वी को हरा-भरा और सुरक्षित रखने में अपना योगदान देंगे।
“Our Power, Our Planet – पृथ्वी की रक्षा, हमारी जिम्मेदारी।” 🌍

आज दिनांक 21/04/2026 को श्री अक्रूर जी कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज चंदौसी (संभल) में "सोमनाथ स्वाभिमान पर्व "बड़े उत्साह और...
21/04/2026

आज दिनांक 21/04/2026 को श्री अक्रूर जी कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज चंदौसी (संभल) में "सोमनाथ स्वाभिमान पर्व "बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्राओं में देशभक्ति, स्वाभिमान और सांस्कृतिक मूल्यों को जागृत करने हेतु विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली, पोस्टर निर्माण तथा भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी रचनात्मकता एवं प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। रंगोली प्रतियोगिता में सुंदर और आकर्षक डिज़ाइनों के माध्यम से सांस्कृतिक संदेश प्रस्तुत किए गए, वहीं पोस्टर प्रतियोगिता में स्वाभिमान और राष्ट्रप्रेम से जुड़े विचारों को प्रभावी ढंग से दर्शाया गया। भाषण प्रतियोगिता में छात्राओं ने आत्मविश्वास के साथ अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को विद्यालय की प्रधानाचार्या जी के द्धारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस आयोजन ने छात्राओं के भीतर आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को बढ़ावा दिया।
इस प्रकार "सोमनाथ स्वाभिमान पर्व" का आयोजन विद्यालय में अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायक रहा।

"नारी शक्ति वंदन "अधिनियम के अंतर्गत  आज दिनांक 17 अप्रैल 2026 को विद्यालय में शौर्य प्रदर्शन एवं सांस्कृतिक गतिविधियों ...
17/04/2026

"नारी शक्ति वंदन "अधिनियम के अंतर्गत आज दिनांक 17 अप्रैल 2026 को विद्यालय में शौर्य प्रदर्शन एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन कराया गया जिसमें छात्राओं द्वारा अनुशासन एवं वीरता के प्रदर्शन हेतु आत्मरक्षा तकनीक का प्रदर्शन किया गया बालिकाओं द्वारा महिला विभूतियों के जीवन पर आधारित लोक नृत्य जैसी सांस्कृतिक गतिविधियां की गईं। बालिकाओं द्वारा खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ावा देना तथा छात्राओं को अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना था।

डॉo भीमराव अम्बेडकर जयंती के पावन अवसर पर हमारे विद्यालय की ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। उन्होंने शिक्षा, समानता और ...
14/04/2026

डॉo भीमराव अम्बेडकर जयंती के पावन अवसर पर हमारे विद्यालय की ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। उन्होंने शिक्षा, समानता और न्याय का मार्ग दिखाकर समाज को नई दिशा दी। उनके विचार आज भी हमें प्रेरित करते हैं कि हम भेदभाव मिटाकर एक सशक्त और समरस भारत का निर्माण करें। आइए, हम सभी उनके आदर्शों को अपनाकर अपने जीवन को सार्थक बनाएं और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करें।

आज श्री अक्रूर जी कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज चंदौसी (संभल) में प्रार्थना सभा में संचारी रोगों के प्रति जागरूक किया गया।
11/04/2026

आज श्री अक्रूर जी कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज चंदौसी (संभल) में प्रार्थना सभा में संचारी रोगों के प्रति जागरूक किया गया।

Address

Pakka Katra
Chandausi
244412

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shri Akrur ji kanya pathshala inter College chandausi sambhal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category