03/06/2021
📍 चंदौसी नगरपालिका द्वारा महत्वपूर्ण संदेश :
क्या आप अपनी चंदौसी व अपने घर के आस पास साफ सफाई चाहते हैं ?
अगर हां तो ये निम्न लिखित बातों का अपने रोज के जीवन में जरूर पालन करें:
✅ प्लास्टिक थैली का उपयोग कम से कम करें। दैनिक जरूरतें वाली वस्तुएं जैसे सब्जी, फल, राशन, इत्यादि बाजार से खरीदने के लिए घर से थैला लेकर जाए।
✅ नालियों में कूड़ा न डालें।
✅ सड़क पर कूड़ा न डालें।
✅ नगरपालिका द्वारा आपके घर/प्रतिष्ठान से कूड़ा उठाने की सेवा(डोर टू डोर) का प्रयोग करें। केवल नगरपालिका से भेजे गए व्यक्तियों/वाहन को ही अपने घर का कूड़ा दें। किसी और को अगर आप कूड़ा देते है तो वह शहर में किसी सड़क के किनारे ही डाल दिया जाएगा।
✅ डोर टू डोर सेवा के लिए कृप्या अभी इस न० पर अपना नाम, फोन न०, पता लिखवाएं।
☎️05921254424, 📲9758947110
अगर इन नंबरों पर संपर्क न हो पाए तो अपने एरिया के वार्ड मेम्बर को अपनी शिकायत करें या नीचे कमेंट करें।
हम जानते है की ये सब बातें पालन करना थोड़ा मुश्किल है लेकिन अगर हम सब मिलकर ये करेंगे तो हमारा चंदौसी स्वच्छ हो सकता है।
चंदौसी रहेगा स्वच्छ, तो हम रहेंगे स्वस्थ।
ये मेसेज अपने चंदौसी के सभी दोस्तों व परिजनों को भेजें। धन्यवाद🙏🏻