BSA Chandauli

BSA Chandauli Official page of BSA Chandauli

अंशकालिक अनुदेशकों को बढ़ा मानदेय वितरितः जनपद में सम्मान समारोह का हुआ भव्य आयोजनमाननीय मुख्यमंत्री जी का लाइव कार्यक्र...
17/05/2026

अंशकालिक अनुदेशकों को बढ़ा मानदेय वितरितः जनपद में सम्मान समारोह का हुआ भव्य आयोजन

माननीय मुख्यमंत्री जी का लाइव कार्यक्रम सुना गया

चंदौली/दिनांक 17 मई, 2026

मा० राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, उ०प्र०, माननीय डॉ० दयाशंकर मिश्र "दयालु" जी की अध्यक्षता एवं गरिमामय उपस्थिति में “अंशकालिक अनुदेशकों का सम्मान तथा बढ़े हुए मानदेय वितरण का शुभारम्भ समारोह” कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया।

जनपद में अंशकालिक अनुदेशकों के सम्मान एवं बढ़े हुए मानदेय वितरण हेतु आयोजित इस समारोह के दौरान लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार से माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी कलेक्ट्रेट सभागार में दिखाया गया। समारोह में जिले भर से अंशकालिक अनुदेशक, शिक्षक एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि माननीय डॉ० दयाशंकर मिश्र "दयालु" जी, माननीय राज्यसभा सांसद श्रीमती साधना सिंह जी, माननीय विधायक श्री रमेश जायसवाल जी, माननीय विधायक श्री सुशील सिंह जी, माननीय विधायक श्री कैलाश आचार्य जी, माननीय जिलाध्यक्ष श्री काशीनाथ सिंह जी, जिलाधिकारी श्री चंद्र मोहन गर्ग, मुख्य विकास अधिकारी श्री आर जगत साई एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री सचिन कुमार द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।

माननीय मुख्यमंत्री जी के संबोधन के उपरांत जनपद के 512 अंशकालिक अनुदेशकों को बढ़े हुए मानदेय के प्रतीकात्मक चेक वितरित किए गए। इस अवसर पर अतिथियों का माल्यार्पण, बुके एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत एवं सम्मान किया गया।

माननीय अतिथिगणों ने अंशकालिक अनुदेशकों को शिक्षा व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों को शिक्षा से जोड़ने में उनकी अहम भूमिका की सराहना की। उन्होंने सभी अनुदेशकों से समर्पण एवं निष्ठा के साथ कार्य करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने का आह्वान किया। साथ ही बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी।

जिलाधिकारी श्री चंद्र मोहन गर्ग एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री आर जगत साई ने भी अनुदेशकों को शुभकामनाएं देते हुए सभी को अपने दायित्वों का ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए।
Department of Basic Education Uttar Pradesh
#चंदौली
#अंशकालिक_अनुदेशक
#मानदेय_वितरण
#सम्मान_समारोह
#मुख्यमंत्री_कार्यक्रम
#लाइव_प्रसारण
#बेसिक_शिक्षा
#शिक्षा_विभाग
#उत्तरप्रदेश
#कलेक्ट्रेट_चंदौली
#अनुदेशक_सम्मान
#शिक्षा_सेवा
#ग्रामीण_शिक्षा
#गुणवत्तापूर्ण_शिक्षा
#सर्वांगीण_विकास
#शिक्षक_सम्मान



15/05/2026

🏫 PM Shri Composite School Jafarpur

📑📑 'स्व-गणना' (Self-Enumeration) भारत की जनगणना जागरूकता अभियान 📑📑

विद्यालय में भारत सरकार द्वारा संचालित जनगणना जागरूकता अभियान के अंतर्गत ‘स्व-गणना’ (Self-Enumeration) विषय पर विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को जागरूक किया गया।
इस अवसर पर जनगणना के महत्व, ऑनलाइन स्व-गणना प्रक्रिया तथा सही जानकारी प्रदान करने की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की गई।

विद्यार्थियों को बताया गया कि जनगणना देश की विकास योजनाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं संसाधनों के उचित वितरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

✨ “सही जानकारी, देश की प्रगति की भागीदारी” ✨
Department of Basic Education Uttar Pradesh




#जनगणना_जागरूकता
#स्व_गणना

14/05/2026

📚 कंपोजिट स्कूल चंधासी में भारतीय भाषा ग्रीष्मकालीन शिविर आयोजित 🇮🇳

कंपोजिट स्कूल चंधासी में आज भारतीय भाषा ग्रीष्मकालीन शिविर के अंतर्गत विद्यार्थियों को पंजाबी भाषा का ज्ञान दिया गया। इस अवसर पर बच्चों को पंजाबी भाषा की मूल बातें, अभिवादन शैली, उच्चारण एवं सांस्कृतिक विशेषताओं से परिचित कराया गया।

शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में विभिन्न भारतीय भाषाओं के प्रति रुचि विकसित करना तथा देश की भाषाई विविधता को समझाना है। बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पंजाबी भाषा के कई शब्द एवं वाक्य सीखे।
Department of Basic Education Uttar Pradesh
#भारतीय_भाषा_ग्रीष्मकालीन_शिविर
#कंपोजिट_स्कूल_चंधासी
#पंजाबी_भाषा




#विद्यालय_गतिविधि
#शिक्षा
#राष्ट्रीय_एकता

🌸 मातृ दिवस समारोह: प्राथमिक विद्यालय मवई कला, नियामताबाद, चंदौली में उमड़ा ममता और संस्कारों का संगम 🌸प्राथमिक विद्यालय...
13/05/2026

🌸 मातृ दिवस समारोह: प्राथमिक विद्यालय मवई कला, नियामताबाद, चंदौली में उमड़ा ममता और संस्कारों का संगम 🌸

प्राथमिक विद्यालय मवई कला में मातृ दिवस के अवसर पर एक भव्य एवं भावनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय परिवार द्वारा माताओं का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें शिक्षा और संस्कारों की प्रथम गुरु के रूप में सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा अपनी माताओं का तिलक लगाकर एवं चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेने से हुई। शिक्षकों ने सभी माताओं को माला पहनाकर स्वागत किया, जिससे विद्यालय परिसर भावुक और सम्मानपूर्ण वातावरण से भर उठा।

इस अवसर पर ए.आर.पी. अनुराधा जी, वंदना वर्मा तथा शिक्षिकाएं निधि पाण्डेय, आरती गुप्ता, कुसुमलता, सुनीता देवी, प्रीति नारायण एवं निर्मला सिंह ने माताओं को बच्चों की शिक्षा और सर्वांगीण विकास में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित किया। वक्ताओं ने कहा कि “माँ ही बच्चे की पहली गुरु होती है।”

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मदर-चाइल्ड रैंप वॉक रहा, जिसमें माताओं ने अपने बच्चों के साथ आत्मविश्वास से रैंप पर चलकर सभी का मन मोह लिया। तालियों की गड़गड़ाहट के बीच यह पल सभी के लिए यादगार बन गया।

विद्यालय के समस्त शिक्षकों के सहयोग से आयोजित यह कार्यक्रम न केवल मातृत्व के सम्मान का उत्सव बना, बल्कि विद्यालय और अभिभावकों के बीच संबंधों को और अधिक मजबूत करने का माध्यम भी सिद्ध हुआ।

Department of Basic Education Uttar Pradesh

#मातृ_दिवस #माँ_पहली_गुरु #विद्यालय_परिवार

08/05/2026

🏫 पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय जफ़रपुर
🙏💐 रवींद्रनाथ टैगोर जयंती 💐🙏

महान कवि, साहित्यकार, दार्शनिक एवं नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर
की जयंती के अवसर पर विद्यालय में उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

उनके विचार, साहित्य और शिक्षा के प्रति समर्पण आज भी हम सभी को प्रेरणा प्रदान करते हैं।
“जहाँ मन भय से मुक्त हो और मस्तक ऊँचा हो” जैसे अमर विचार सदैव समाज को नई दिशा देते रहेंगे।

🌸 आइए, गुरुदेव टैगोर के आदर्शों को अपनाकर ज्ञान, मानवता और संस्कृति के मार्ग पर आगे बढ़ें। 🌸
Department of Basic Education Uttar Pradesh
#जफरपुर #शिक्षा #गुरुदेव_टैगोर #विद्यालय_कार्यक्रम

📌 शिक्षामित्र सम्मान समारोह – चंदौलीचंदौली: जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित शिक्षामित्र सम्मान समारोह में मा. मुख्य...
05/05/2026

📌 शिक्षामित्र सम्मान समारोह – चंदौली

चंदौली: जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित शिक्षामित्र सम्मान समारोह में मा. मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया।

इस अवसर पर चकिया विधायक माननीय कैलाश आचार्य, मुगलसराय विधायक माननीय रमेश जायसवाल, सैयदराजा विधायक माननीय सुशील सिंह, राज्यसभा सांसद माननीय साधना सिंह जी, जिलाधिकारी श्री चंद्र मोहन गर्ग एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री सचिन कुमार द्वारा शिक्षामित्रों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने शिक्षामित्रों के योगदान की सराहना की तथा समारोह गरिमामयी वातावरण में सम्पन्न हुआ
Department of Basic Education Uttar Pradesh
#चंदौली #शिक्षामित्र #सम्मान_समारोह

दिनांक 30/04/2026 को डायट सकलडीहा, चंदौली में आदरणीय प्राचार्य श्री विकायल भारती जी के सेवानिवृत्ति अवसर पर भावभीनी विदा...
01/05/2026

दिनांक 30/04/2026 को डायट सकलडीहा, चंदौली में आदरणीय प्राचार्य श्री विकायल भारती जी के सेवानिवृत्ति अवसर पर भावभीनी विदाई दी गई।

उनकी अनुकरणीय कार्यशैली, मार्गदर्शन एवं स्नेह सदैव प्रेरणा स्रोत रहेंगे।

हम उनके स्वस्थ, दीर्घ एवं सुखमय जीवन की कामना करते हैं। 🙏

Department of Basic Education Uttar Pradesh

🌸 सम्मान समारोह – सेवानिवृत्त शिक्षक 🌸📍 स्थान: बी.आर.सी. नियामताबाद, चन्दौली📅 दिनांक: 29 अप्रैल 2026विकास खण्ड नियामताबा...
29/04/2026

🌸 सम्मान समारोह – सेवानिवृत्त शिक्षक 🌸

📍 स्थान: बी.आर.सी. नियामताबाद, चन्दौली
📅 दिनांक: 29 अप्रैल 2026

विकास खण्ड नियामताबाद के परिषदीय विद्यालयों से सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों के सम्मान में बी.आर.सी. नियामताबाद में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री मनोज कुमार यादव ने की।

इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षकों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षक हमारे शिक्षा विभाग की अमूल्य धरोहर हैं। उनके द्वारा वर्षों तक दी गई सेवा, समर्पण और मार्गदर्शन ने असंख्य विद्यार्थियों के जीवन को दिशा प्रदान की है।

कार्यक्रम के दौरान श्री मनोज कुमार यादव ने अपने आत्मीय व्यवहार और विनम्र संवाद से सभी सेवानिवृत्त शिक्षकों को विशेष सम्मान एवं गौरव का अनुभव कराया।

इस गरिमामय अवसर पर SRG श्रीमती अनिता कुमारी, ARP सुश्री अनुराधा कुमारी, ARP श्री संजय सिंह, ARP श्री शशिकांत मिश्रा सहित विकास खण्ड के सभी प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे। सभी ने सेवानिवृत्त शिक्षकों के अमूल्य योगदान को स्मरण करते हुए उनका अभिनंदन किया।

सेवानिवृत्त शिक्षकों ने भी इस सम्मान के लिए खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं समस्त शिक्षक परिवार के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

✨ शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते, वे जीवनभर समाज को दिशा देते रहते हैं। ✨
Department of Basic Education Uttar Pradesh
#सम्मान_समारोह

29/04/2026

💐💐 विश्व नृत्य दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 💐💐

आज दिनांक 29 अप्रैल को पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय ज़फ़रपुर में विश्व नृत्य दिवस बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के नृत्य प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन किया। बच्चों ने शास्त्रीय, लोक एवं आधुनिक नृत्य के माध्यम से भारतीय संस्कृति की झलक प्रस्तुत की, जिससे पूरा वातावरण आनंदमय और उत्सवपूर्ण हो गया।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को नृत्य के महत्व के बारे में बताया तथा यह भी समझाया कि नृत्य न केवल मनोरंजन का माध्यम है, बल्कि यह शारीरिक एवं मानसिक विकास का भी एक सशक्त साधन है।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों की सराहना की गई और उन्हें भविष्य में भी अपनी कला को निखारने के लिए प्रेरित किया गया।

🙏 आइए, हम सभी नृत्य के माध्यम से संस्कृति, स्वास्थ्य और खुशियों को बढ़ावा दें। 🙏
Department of Basic Education Uttar Pradesh
#विश्व_नृत्य_दिवस

🌍 जनपद चन्दौली के परिषदीय विद्यालयों में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया 🌱विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर जनपद चन्दौली के परिषद...
22/04/2026

🌍 जनपद चन्दौली के परिषदीय विद्यालयों में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया 🌱

विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर जनपद चन्दौली के परिषदीय विद्यालयों में विविध जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रमों में बच्चों द्वारा पोस्टर निर्माण, नारा लेखन, भाषण एवं कविता प्रस्तुत कर पृथ्वी संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का सराहनीय प्रयास किया गया। विद्यालय परिसरों में वृक्षारोपण भी किया गया, जिससे छात्रों में प्रकृति के प्रति जुड़ाव और जिम्मेदारी की भावना विकसित हो सके।

विश्व पृथ्वी दिवस हमें यह याद दिलाता है कि हमारी पृथ्वी केवल संसाधनों का स्रोत नहीं, बल्कि समस्त जीवन का आधार है। इसका संरक्षण करना हमारी जिम्मेदारी ही नहीं, बल्कि हमारा नैतिक कर्तव्य भी है।

आज आवश्यकता है कि हम अपने दैनिक जीवन में सजग और जिम्मेदार विकल्प अपनाएं—
✅ ऊर्जा की बचत करें
✅ जल का संरक्षण करें
✅ प्लास्टिक का उपयोग कम करें
✅ अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें
✅ स्वच्छता एवं हरित वातावरण को बढ़ावा दें

आइए, हम सभी मिलकर यह संकल्प लें कि हम पृथ्वी को सुरक्षित, स्वच्छ और हरित बनाएंगे, ताकि आने वाली पीढ़ियों को एक बेहतर और स्वस्थ पर्यावरण मिल सके।

🌿 “पेड़ लगाओ, पृथ्वी बचाओ”
💧 “जल है तो कल है”
Department of Basic Education Uttar Pradesh
#विश्व_पृथ्वी_दिवस

Address

Office Of BSA Chandauli
Chandauli
232104

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when BSA Chandauli posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share