02/04/2025
पी.एम.श्री.अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज पाटी का वार्षिकोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया ।
वार्षिकोत्सव का शुभारंभ गीतांजलि संस्थान के सतीश चंद्र पांडे और ब्लॉक प्रमुख सुमन लता द्वारा दीप प्रज्वलन करके किया गया। इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति पेश की तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल आए छात्र छात्राओं को विद्यालय परिवार की ओर से पुरस्कृत किया गया।