18/01/2024
**वेस्ट बंगाल शिदोकान कराटे एसोसियेशन: महिलाओं की सुरक्षा का सफल प्रयास**
नमस्कार,
मैं, सेंसेई राम चन्द्र छेत्री, वेस्ट बंगाल शिडोकान कराटे एसोसियेशन के संस्थापक और सेल्फ डिफेंस ट्रेनर हूं। हमारा उद्देश्य है महिलाओं और लड़कियों को मुफ्त में सेल्फ डिफेंस सिखाना, ताकि वे रेप, हिंसा, और उत्पीड़न जैसी घटनाओं में खुदकी और दूसरों की सुरक्षा कर सकें।
हमारे संस्था 15 वर्षों से लड़कियों को मुफ्त में ट्रेनिंग प्रदान कर रहीं हैं, और गर्व के साथ कह सकते हैं कि आज तक 50 लड़कियाँ हमारी संस्था से ब्लैकबेल्ट की परीक्षा पास कर चुकी हैं और अपने आस पड़ोस की बच्चियों और कई स्कूलों में आत्म रक्षा की कला सीखा रही हैं। "अपनी सुरक्षा अपने हाथ " यह हमारा नारा है, जो हमारे संघर्ष को दर्शाता है।
हमारी बच्चियाँ न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रत्योगियता में भी अपना दमखम दिखा चुकी हैं। 05/11/2023 को Yokohama City, जापान में हुए वर्ल्ड कराटे चैंपियनशिप में हमारी बच्चियाँ ने स्वर्ण और रजत पदक हासिल किए हैं, जिससे हमें गर्व है।
ये बच्चियाँ आने वाले राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय चैंपियनशिप में हिस्सा लेनेके लिए खूब पसीना बहारही हैं
आप सभी से निवेदन है कि हमारे साथ मिलकर, इस सफल प्रयास को बढ़ावा दें और हमें इस सफलता की ओर आगे बढ़ने का समर्थन करें। आइए,हम सभी साथ मिलकर, महिलाओं को सुरक्षित और सकारात्मक बनाने का संकल्प करें
""धन्यवाद""