Online Chamoli

Online Chamoli Online Chamoli

Snowfall , Chamoli
13/12/2019

Snowfall , Chamoli

15/07/2018
Notification for USSSC Latest Uttarakhand Govt Job UpdatePOST => 72 Sports Trainee & Other PostsApply Link => https://go...
30/10/2017

Notification for USSSC Latest Uttarakhand Govt Job Update
POST => 72 Sports Trainee & Other Posts
Apply Link => https://goo.gl/kRwnFj
Last Date For Apply- 24 November 2017
Like Our page - Latest Govt Job Update

72 Sports Trainee Vacancy-Notification USSSC Recruitment 2017,Get Lastest and Sarkari naukri Dehradun,Uttarakhand Govt job update.

चमोली का लाल मनीष रावत आज रात शुक्रवार  को 11:30 पर देश के लिये ओलंपिक मे दौड लगायेगा आप सब की दुआये .com/OnlineChamoli
12/08/2016

चमोली का लाल मनीष रावत आज रात शुक्रवार को 11:30 पर देश के लिये ओलंपिक मे दौड लगायेगा आप सब की दुआये

.com/OnlineChamoli

उत्तराखंड में भारी बारिश, बदरीनाथ हाईवे समेत सौ सड़कें बंद, एक की मौत .com/OnlineChamoliपहाड़ में शुक्रवार को हुई भारी ब...
23/07/2016

उत्तराखंड में भारी बारिश, बदरीनाथ हाईवे समेत सौ सड़कें बंद, एक की मौत

.com/OnlineChamoli

पहाड़ में शुक्रवार को हुई भारी बारिश से सभी नदी-नाले उफान पर हैं। तेज बहाव और भूस्खलन से बदरीनाथ हाईवे सहित गढ़वाल में सौ से अधिक सड़कें बंद हो गईं। वहीं, कुमाऊं में कैलास मानसरोवर पैदल यात्रा मार्ग पर मालपा और बूंदी के बीच कई स्थानों पर पैदल रास्ता बह गया। जबकि एक मजदूर की नदी में बहने से मौत हो गई।

नई टिहरी के जाखणीधार ब्लॉक में गेंवली पाव के चकरखेत में बादल फटने से गदेरा उफान पर आ गया, जिससे कई नहरें और दर्जनों नाली खेत बह गईं। तेज बहाव में गडोलिया शिव मंदिर का गेट और पैदल पुल की दीवार भी ढह गई।

.com/OnlineUttarkashi

खटीमा के दोगाड़ी गोठ निवासी शंकर राम मझोला गांव से घर का सामान लेकर लौट रहा था। नानक सागर डैम में गिरने वाली सेनापानी नदी को पार करते समय वह नदी में बह गया। उसका शव बरामद कर लिया गया है।

तेज बारिश से बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ और बैनाकुली में अवरुद्ध हो गया। प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से 908 तीर्थयात्रियों व 19 वाहनों को बदरीनाथ तथा 180 तीर्थयात्री व 36 वाहनों को गोविंदघाट में रोक लिया है। जबकि बदरीनाथ की ओर जा रहे तीर्थयात्रियों को जोशीमठ में रोका गया है।
चमोली में 34, पौड़ी में 20, टिहरी में 29 और उत्तरकाशी में छह सड़कें बंद हैं। रुद्रप्रयाग में गौरीकुंड व ऊखीमठ-मंडल-गोपेश्वर राजमार्ग सहित 17 मार्ग ठप हो गए हैं। वहीं, दारमा घाटी में नौ पैदल पुलों के बहने की सूचना है।

बारिश के कारण प्रदेश में 101 सड़कें प्रभावित हुई हैं। इनमें 68 सड़कें प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की हैं। इनमें टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, चमोली, बागेश्वर की छह बड़ी सड़कें हैं, बाकी छोटी सड़कें और संपर्क मार्ग हैं। इसके अलावा मसूरी, धनौल्टी हाईवे प्रभावित है। हाईवे 80 मीटर बह गया है। लोक निर्माण विभागाध्यक्ष प्रमुख अभियंता एचके उप्रेती ने बताया कि सड़कों को दुरुस्त किया जा रहा है। टीमें मौके पर हैं।

I am that lucky one.... I can see the nature and its changing beauty right from my window...  .com/OnlineChamolievery da...
17/07/2016

I am that lucky one.... I can see the nature and its changing beauty right from my window...

.com/OnlineChamoli

every day... every season! God is kind!!!

सती अनसूइया मंदिर ==================================मंदिर अनुसूया देवी का मंदिर उत्तराखंड के चमोली जिले के मुख्यालय से १...
17/07/2016

सती अनसूइया मंदिर

==================================

मंदिर अनुसूया देवी का मंदिर उत्तराखंड के चमोली जिले के मुख्यालय से १३ किलोमीटर और वहां से ५ किलोमीटर की दूरी पर उत्तर दिश में कीलांचल पर्वत (ऋषयकुल पर्वत) के तलहटी में स्थित है! यहाँ पञ्च केदारो के एक श्री रुद्रनाथ की दूरी १४ किलोमीटर की दूरी (पैदल मार्ग) रह जाती है! अनुसूया देवी से पश्चिम की और से पंच केदारो में ही एक श्री तुंगनाथ का मंदिर है ! इस प्रकार यह मंदिर तुंगनाथ के मध्य ७२०० फीट की ऊँचाई पर अवस्थित एक प्रसिद्ध सिद्दीपीठ के रूप में मान्यता है ! श्री अनुसूया माता के मंदिर निकट महर्षि आत्री तपोस्थली और दत्तात्रेय है !

पौराणिक कहानी

ब्रह्मा के मानस पुत्र व सप्त ऋषियों में वर्णित मह्रिषी अत्री वैदिक सूक्त द्रष्टा ऋषि थे, उन्ही की पत्नी अनुसूया कर्दम प्रजाति और देवहूति की कन्या थी! देवी अनुसूया को पतिव्रताओ की आर्दश और शालीनता की दिव्य प्रतीक माना जाता है ! पौराणिक कथाओ के अनुसार सती अनुसूया के पति मह्रिषी की लम्बी तपस्या से देवगण घबरा गये और ब्रह्मा, विष्णु, महेश, अत्री के समक्ष प्रकट हुए और उनसे वरदान मांगने को कहा ! महर्षि अत्री ने कहा ऋषि का स्वभाव तप करना है, वरदान लेना नहीं! यदि अनुसूया चाहे तो वरदान मांग सकती है ! लेकिन पतिव्रता अनुसूया ने वरदान लेने से इनकार कर दिया जिससे त्रिदेव रुष्ट हो गये! इसी पौराणिक आख्यान से जुदा एक प्रसंग है की माँ पार्वती, लक्ष्मी और सरस्वती में सतीत्व को लेकर आपस में विवाद हो गया जिसके निराकरण के लिए त्रिदेव ब्रह्मा, विष्णु, महेश बदलकर माँ अनुसूया की परीक्षा लेने गए! तीनो ने मांग की माँ अनुसूया नग्न अवस्था में भोजन कराये! देवी अनुसूया तनिक भी विचलित नहीं हुयी और उने नग्न अवस्था में भोजन कराने की स्वीकृति दे दी! देवी अनुसूया ने लौटे से गंगा जल लेकर तीनो देवो पर छिड़क दिया और तीनो नवजात शिशुओ के रूप में बदल गये और किल्कारिया मरने लगे! माँ अनुसूया ने उन्हें स्तनपान कराया!उधर तीनो देविया पतियों के वियोग से दुखी हो गए और ब्रह्मा के मानस पुत्र ब्रहऋषि नारद के सुझाव पर माँ अनुसूया के समक्ष अपने पतियों को पूर्व रूप में लाने की प्रार्थना करने लगी! अनुसूया माता ने अपनी सतीत्व से तीनो देवो को फिर से पूर्व रूप में कर दिया ! तभी से अनुसूया माता, सती अनुसूया से नाम से प्रसिद्ध हो गयी! त्रिदेवो के वरदान से उन्हें चन्द्रमा, दत्तात्रेय एव दुर्वासा पुत्र प्राप्त हुए!

माँ अनुसूया देवी के मंदिर के पीछे के भाग में एक शिवालय निर्मित है! पांच पांडव और वन देता भी इस स्थान पर पूजा अर्चना हेतु रखे गये है! माँ अनुसूया का मंदिर बारह महीने खुला रहता है (मात्र १४ जनसे से ८ दिनों के लिए बंद रहता है) सात्विक पूजा का यहाँ विधान है!

कैसे पहुँचें

यहां पहुँचने के लिए आपको सबसे पहले देश के किसी भी कोने से ऋषिकेश पहुँचना होगा। ऋषिकेश तक आप बस या ट्रेन से पहुँच सकते हैं। निकट ही जौलीग्रांट हवाई अड्डा भी है जहां पर आप हवाई मार्ग से पहुँच सकते है। ऋषिकेश से लगभग २१७ किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद गोपेश्वर पहुँचा जाता है। गोपेश्वर में रहने-खाने के लिए सस्ते और साफ-सुथरे होटल बहुतायत में उपलब्ध हो जाते हैं।

गोपेश्वर से १३ किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद मण्डल नामक स्थान आता है। बस या टैक्सी से आप सुगमता से मण्डल पहुँच सकते हैं और मण्डल से लगभग ५-६ किलोमीटर की खडी चढाई चढने के बाद आप अनसूइया देवी मन्दिर मे पहुँच सकते हैं। पहाड़ का मौसम है इसलिए सदैव गर्म कपड़े साथ होने चाहिएं।
साभार-आई लव माय उत्तराखण्ड संस्कृति

Address

Chamoli
246424

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Online Chamoli posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Online Chamoli:

Shortcuts

Share