26/09/2026
आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गेहरा में बैग फ्री Day धूमधाम के साथ मनाया गया ।
आज के दिन के कार्यक्रमों का ब्यौरा........
(1)... आज के दिन की शुरुआत प्रार्थना सभा में बच्चों के Health and Wellness कार्यक्रम से हुई जिसमें विद्यालय में कार्यरत प्रवक्ता अंग्रेजी श्री विक्रमजीत जी ने बच्चों को योग संबंधित जानकारी दी और कुछ प्राणायाम भी बच्चों को करवाए ।तत्पश्चात विद्यालय में हरियाली इको क्लब प्रभारी टीजीटी मेडिकल श्रीमती उमा भारती एवं अन्य अध्यापकों की देखरेख में बच्चों द्वारा स्वच्छता संबंधित रैली निकाली गई, विद्यालय कैंपस में सभी सदनों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। सफाई अभियान गांधी सदन प्रभारी विपन कुमार , सुभाष सदन प्रभारी श्री मुनीश कुमार और अन्य सदनों के प्रभारियों की देखरेख में चलाया गया।
(2)...शारीरिक शिक्षक श्री पवन कुमार DPE एवं VT श्री चंद्रमणि जी द्वारा बच्चों के लिए खेल कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा बार बच्चों के बीच वॉलीबॉल के मैच करवाए गए जिसके पहले मैच में कक्षा 9th ने कक्षा 10th की टीम को 15-10, 15-9 से हराया ।
(3)...आज ही के दिन विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सुरेंद्र कुमार जी की देखरेख में SMC की मासिक बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता SMC प्रधान श्री संजीव राणा जी ने की। अन्य smc के सदस्यों ने भी इस मीटिंग में भाग लिया एवं बच्चों की पढ़ाई से संबंधित चर्चा अध्यापकों से की ।
(4)... विद्यालय में कार्यरत टीजीटी मेडिकल श्रीमती उमा भारती जी ने बच्चों को कचरा प्रबंधन के बारे में PPT से अपनी प्रस्तुति देकर उन्हें जागरूक किया।
(5).....आज के दिन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्कूल में आकर HPPV वैक्सीनेशन के बारे में अभिभावकों को जागरूक किया और कुछ लड़कियों को HPPV का टीका भी लगाया गया।इस कार्यक्रम में प्रवक्ता हिन्दी श्रीमती रंजना देवी ने स्वास्थ्य विभाग से आई टीम का सहयोग किया।
(6)...बैग फ्री Day की अंतिम गतिविधि सांस्कृतिक कार्यक्रम रही जिसमें LT श्री दिनेश कुमार की देखरेख में बच्चों ने समूह नृत्य , एकल नृत्य , एकल गान जैसी रंगारंग प्रस्तुतियां देकर सभी के मन को मोह लिया ।
आज दिन भर आयोजित की गई गतिविधियों में सभी विद्यार्थियों और अध्यापकों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया जिसके लिए तमाम विद्यालय प्रबंधन बधाई का पात्र है।
Team GSSS Gehra ✌️✌️✌️🤝🤝🤝.............