GMS Bhalogi Edu. Block Sundla Distt. Chamba HP - 176325

  • Home
  • India
  • Chamba
  • GMS Bhalogi Edu. Block Sundla Distt. Chamba HP - 176325

GMS Bhalogi Edu. Block Sundla Distt. Chamba HP - 176325 Quality Education given to Students.

Yoga Day (21 June , 2023) Celebration In GMS Bhalogi.
21/06/2023

Yoga Day (21 June , 2023) Celebration In GMS Bhalogi.

25/02/2023

राजकीय माध्यमिक विद्यालय 'भलोगी' की "विद्यालय प्रबंधन समिति" ने वर्ष 2022-2023 में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए शिक्षा खंड सुंडला में "द्वितीय" स्थान हासिल किया ।
आशा है कि विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, सभी सदस्यों और अभिभावकों का सहयोग आगे भी मिलता रहेगा। 🙏🙏

18/08/2022

स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर राजकीय माध्यमिक पाठशाला भलोगी की छात्रा 'साक्षी देवी' का भाषण ।

अंतराष्ट्रीय "योग दिवस" के अवसर पर राजकीय माध्यमिक विद्यालय 'भलोगी' के अध्यापक व विद्यार्थी योग अभ्यास करते हुए ।
21/06/2022

अंतराष्ट्रीय "योग दिवस" के अवसर पर राजकीय माध्यमिक विद्यालय 'भलोगी' के अध्यापक व विद्यार्थी योग अभ्यास करते हुए ।

राजकीय माध्यमिक विद्यालय 'भलोगी' के विद्यार्थी पेंटिंग के द्वारा पर्यावरण को स्वच्छ बनाने का संदेश देते हुए ।
04/06/2022

राजकीय माध्यमिक विद्यालय 'भलोगी' के विद्यार्थी पेंटिंग के द्वारा पर्यावरण को स्वच्छ बनाने का संदेश देते हुए ।

World Environment Day Celebration in GMS 'Bhalogi'
04/06/2022

World Environment Day Celebration in GMS 'Bhalogi'

राजकीय माध्यमिक विद्यालय 'भलोगी' के विद्यार्थी 'Enviro Quiz 2022' में ऑनलाइन भाग लेते हुए।
20/05/2022

राजकीय माध्यमिक विद्यालय 'भलोगी' के विद्यार्थी 'Enviro Quiz 2022' में ऑनलाइन भाग लेते हुए।

05/04/2022

राजकीय माध्यमिक विद्यालय 'भलोगी'की कक्षा छठी के विद्यार्थी क्रियाकलाप के द्वारा "सम और विषम" संख्याओं की जानकारी प्राप्त करते हुए।

03/04/2022

स्कूल जाने वाले सभी बच्चों के अभिभावकों तक यह जानकारी पहुंचाने में मदद करें :-

1. शाम 08:00 बजे तक टीवी बंद कर दें। टीवी पर आठ बजे के बाद आपके बच्चे से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ नहीं होता है।

2. अपने बच्चे की स्कूल डायरी देखने के लिए 30-45 मिनट निकालिए। उसके गृहकार्य पूरे कराइये।

3. रोज सभी विषयों में उनका प्रदर्शन देखिए व उन विषयों का खास ध्यान रखिए, जिसमें वह अच्छा नहीं कर रहा है। उनकी बुनियादी शिक्षा भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

4. उन्हें रात को 10:00 बजे तक सोने और सुबह 06:00 बजे उठने की आदत डालिए।

5. अगर आप किसी पार्टी अथवा सामाजिक आयोजन में
जाते हैं और बच्चों के साथ देर रात तक लौटते हैं तो अगले दिन बच्चे को आराम करने दीजिए (स्कूल मत भेजिए)। अगर आप चाहते हैं कि, बच्चा अगले दिन स्कूल जाए तो रात 10:00 बजे तक घर लौट आइए।

6. अपने बच्चे में पौधे लगाने और उनका ख्याल रखने की आदत का विकास कीजिए।

7. सोने के समय अपने बच्चों को स्वामी विवेकानन्द, वीर शिवाजी और महाराणा प्रताप जैसे महापुरुषों की जीवन गाथा और संघर्ष की कहानियां जरूर सुनाए।

8. हर साल गर्मी की छुट्टियों में अपने बजट के अनुसार
कहीं घूमने जाइए। इससे वे अलग लोगों के साथ
और अलग जगहों पर रहना सीखते हैं।

9. अपने बच्चे की प्रतिभा का पता लगाइए और उसे इसको निखारने में सहायता कीजिए। वह किसी विषय, संगीत, खेल, अभिनय, चित्रांकन, नृत्य आदि में दिलचस्पी रख सकता है। इससे उसका जीवन आनंददायक हो जाएगा।

10. उसे सिखाइये कि, प्लास्टिक का उपयोग नहीं करना चाहिए। कम से कम गर्म चीजें प्लास्टिक में उपयोग न करें।

11. हर रविवार कोशिश कीजिए कि, खाने की कोई ऐसी चीज बनाएं जो उन्हें पसंद है। उन्हें इसमें अपनी मदद करने के लिए कहिए, उन्हें अच्छा लगेगा और अपना काम खुद करने की भावना को प्रोत्साहन मिलेगा।

12. प्रत्येक बच्चा जन्म से वैज्ञानिक होता है, उसके पास ढेरों सवाल होते हैं। मुमकिन है हम जवाब न दे पायें, पर जानकारी न होने के कारण हमें सवाल पर गुस्सा नहीं दिखाना चाहिए, बल्कि उत्तर पता करने की कोशिश कीजिए और उन्हें बताइए।

13. उन्हें अनुशासन और जीने के बेहतर तरीकों के बारे में बताइए। सही-गलत के बारे में समझाइए।

14. दाखिले के लिए किसी स्कूल के सर्वश्रेष्ठ होने के संबंध में निर्णय कॉरपोरेट स्कूल या पास प्रतिशत ज्यादा होने या परिचितों, पड़ोसियों की सिफारिश या सरकारी स्कूल या 'कम बजट वाला स्कूल' होने के आधार पर मत कीजिए। सबसे अच्छा स्कूल वह है, जो आपके बजट के लिहाज से उपयुक्त हो। भविष्य में आपको बच्चे की शिक्षा पर ज्यादा खर्च करने की जरूरत है, इसलिए आपको आज कुछ पैसे बचाने की जरूरत है। इसके अलावा दूसरे खर्चे तो हैं ही… इसलिए योजना सोच समझकर बनाइए।

15. उनमें खुद पढ़ने और सीखने की आदत डालिए।

16. उन्हें मोबाइल फोन का उपयोग न करने दिया जाए, आवश्यक होने पर अपनी देखरेख में ही मोबाइल का उपयोग करने दिया जाए।

17. बच्चे को अपने काम में सहायता करने के लिए कहिए। इसमें खाना बनाना, आस-पास की सफाई करना, चीजों को व्यवस्थित करना शामिल है।

18. बच्चों मे दृढता, स्वावलंबी एवं मितव्ययता के गुणों का समावेश करना चाहिए, जीवन बहुत अनिश्चत है, विपरीत परिस्थितियों मे यही गुण उसे काम आते हैं।

19. और सबसे महत्त्वपूर्ण कि, हमें अपने बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार भी देने चाहिए ताकि वो जीवन में सफल और जिम्मेदार इन्सान बन सकें।

20. बच्चों मे नियमित ध्यान और व्यायाम करने की आदत डालनी चाहिए।

हमें अपने अनुभव के आधार पर अपने बच्चों का जीवन सुंदर और स्वस्थ बनाने में उनकी सहायता करनी चाहिए।

राजकीय माध्यमिक विद्यालय 'भलोगी' की कक्षा आठवीं के विद्यार्थी "त्रिभुज और चतुर्भुज" के सभी अन्त: कोणों का योग ज्ञात करना...
03/04/2022

राजकीय माध्यमिक विद्यालय 'भलोगी' की कक्षा आठवीं के विद्यार्थी "त्रिभुज और चतुर्भुज" के सभी अन्त: कोणों का योग ज्ञात करना सीखते हुए ।

राजकीय माध्यमिक विद्यालय 'भलोगी' के अध्यापक और विद्यार्थी "परीक्षा पे चर्चा" प्रोग्राम के दौरान माननीय प्रधान मंत्री श्र...
01/04/2022

राजकीय माध्यमिक विद्यालय 'भलोगी' के अध्यापक और विद्यार्थी "परीक्षा पे चर्चा" प्रोग्राम के दौरान माननीय प्रधान मंत्री श्री 'नरेंद्र मोदी जी' से परीक्षा के समय होने वाली समस्याओं से उबरने के गुर सीखते हुए।

राजकीय माध्यमिक विद्यालय भलोगी की छठी कक्षा के विद्यार्थी सौर परिवार के सदस्यों की सुर्य से बढती दूरी के क्रम का ज्ञान प...
31/03/2022

राजकीय माध्यमिक विद्यालय भलोगी की छठी कक्षा के विद्यार्थी सौर परिवार के सदस्यों की सुर्य से बढती दूरी के क्रम का ज्ञान प्राप्त करते हुए।

Address

GMS Bhalogi, P. O. Bhunad
Chamba
176325

Opening Hours

Monday 10am - 4pm
Tuesday 10am - 4pm
Wednesday 10am - 4pm
Thursday 10am - 4pm
Friday 10am - 4pm
Saturday 10am - 4pm

Telephone

+918628004419

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when GMS Bhalogi Edu. Block Sundla Distt. Chamba HP - 176325 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to GMS Bhalogi Edu. Block Sundla Distt. Chamba HP - 176325:

Shortcuts

Share

Category