25/12/2025
तुलसी पूजन दिवस:
इस बात से तो सब वाकिफ ही हैं कि 25 दिसंबर के दिन क्रिसमस का त्योहार मनाया जाता है। लेकिन इस बात को शायद बहुत कम लोग जानते होंगे कि इस दिन तुलसी पूजन दिवस भी मनाया जाता है। हिंदू धर्म में इसे पूजनीय माना गया है और आयुर्वेद में तुलसी को अमृत कहा गया है, क्योंकि ये औषधि का काम भी करती है। बता दें कि जिस घर में तुलसी का पौधा होता है, वहां हमेशा सुख-शांति का वास होता है। शास्त्रों के अनुसार तुलसी के पत्ते के बिना भगवान श्री हरि भोग स्वीकार नहीं करते हैं।
तुलसी के नाम:
वृंदा, वृंदावनी, विश्वपावनी, विश्वपूजिता, पुष्पसारा, नंदिनी, तुलसी और कृष्णजीवनी ।
तुलसी पूजन का महत्व बहुत गहरा है, क्योंकि इसे
भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का रूप माना जाता है, यह घर में सकारात्मक ऊर्जा लाती है, वास्तु दोष दूर करती है, और इसके औषधीय गुण स्वास्थ्य के लिए वरदान हैं, जिससे सुख-समृद्धि, शांति और रोगों से मुक्ति मिलती है; खासकर भगवान विष्णु की पूजा तुलसी के पत्तों के बिना अधूरी है।
जयतु संस्कृतं ।। जयतु भारतम ।।