GIC Kwanu

GIC Kwanu Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from GIC Kwanu, School, Chakrata.

आज चकराता प्रखंड के राजकीय इंटर कॉलेज क्वानू में विद्यालय के  वोटर साक्षरता क्लब के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के अंत...
12/07/2025

आज चकराता प्रखंड के राजकीय इंटर कॉलेज क्वानू में विद्यालय के वोटर साक्षरता क्लब के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत कक्षा 11 एवं 12 के छात्र-छात्राओं में "लोकतंत्र की मजबूती सशक्त मतदाता " विषय पर निबंध प्रतियोगिता तथा "मेरा वोट मेरा अधिकार " विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया। छात्र /छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभागिता करते हुए अपने वक्तव्य प्रस्तुत किए। नोडल अधिकारी रमेश कुमार ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए अपने मताधिकार का उपयोग करने हेतु प्रेरित किया। प्रधानाचार्य संजय कुमार मौर्य ने मतदाताओं को जागरूक रहने और 24 तथा 28 जुलाई 2025 होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन अपने मत का प्रयोग करते हुए मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए अपना योगदान देने और अपने गांव, अपने शहर तथा अपने आसपास के मतदाताओं को मतदान करने हेतु मतदान केन्द्र तक लाने के लिए प्रेरित किया, ताकि कोई भी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने में वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि हर भारतीय को मतदान करने के अधिकार पर गर्व होना चाहिए मतदान भविष्य का विधाता होता है। हमें सभी मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करना चाहिए। मतदान से अपने योग्य एवं सशक्त उम्मीदवार को चयनित कर क्षेत्र के विकास की राह प्रगाढ़ करनी चाहिए। कार्यपालिका, विधायिका, न्यायपालिका, पत्रकारिता चारों स्तंभ हमारे लोकतंत्र को मजबूती प्रदान किए हुए खड़े हुए हैं, हमें हमारे लोकतंत्र पर, हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों पर, हमारे संविधान निर्माता पर गर्व होना चाहिए जिसने हमें वोट जैसा महत्वपूर्ण अधिकार एवं विकास का मार्ग प्रशस्त करने वाला हथियार दिया है। प्रधानाचार्य श्री मौर्य ने जौनसार क्षेत्र में निर्विरोध रूप से अपने जन प्रतिनिधि को निर्वाचित करने की स्वस्थ परम्परा का स्वागत करते हुए सभी सम्मानित वोटर्स एवं क्षेत्रवासियों को अपनी शुभकामनाएँ भी प्रेषित की। आयोजित हुई इस भाषण प्रतियोगिता खुशी तोमर कक्षा 12 ने प्रथम स्थान , विदुषी चौहान कक्षा 12 ने द्वितीय स्थान , रोहित कक्षा 12 ने तृतीय स्थान तथा निबन्ध प्रतियोगिता में पायल चौहान कक्षा 11 ने प्रथम स्थान , शिवानी तोमर कक्षा 11 ने द्वितीय स्थान , लक्ष्मी कक्षा 12 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य द्वारा सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अखिलेश चौहान ,ओम सिंह चौधरी, सत्येंद्र कुमार ,अनिल पंवार, प्रदीप कोठियाल सहित 48 छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

विद्यार्थियों को उनके नैतिक कतर्व्यों में से एक- अपने विद्यालय रूपी पावन मंदिर की स्वच्छता एवं उसके सौन्दर्यीकरण तथा इसक...
09/07/2025

विद्यार्थियों को उनके नैतिक कतर्व्यों में से एक- अपने विद्यालय रूपी पावन मंदिर की स्वच्छता एवं उसके सौन्दर्यीकरण तथा इसके संरक्षण का पाठ पढाया जाना भी बहुत जरूरी है इससे न केवल विद्यालय का सौन्दर्यीकरण होता है अपितु विद्यार्थी सामाजिक दायित्व, मिलजुलकर कार्य करने तथा पौधा रोपण की आवश्यकता का पाठ भी सीखते हैं। इसी क्रम में आज 9 जुलाई 2025 को राजकीय इण्टर कालेज क्वानू चकराता में स्वेच्छा से कुछ छात्र- छात्राओं ने प्रधानाचार्य संजय कुमार मौर्य द्वारा उपलब्ध कराए गये पौधों को रोपित कर विद्यालय प्रांगण की शोभा को बढाने का कार्य किया। विद्यालय संस्थाध्यक्ष होने के नाते आप सभी विद्यार्थियों को साधुवाद।

हमारा पर्यावरण सुरक्षित है तो हम सुरक्षित हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए शिक्षा विभाग, वन विभाग, उद्यान विभाग, स्वास्थ्य व...
08/07/2025

हमारा पर्यावरण सुरक्षित है तो हम सुरक्षित हैं।
पर्यावरण संरक्षण के लिए शिक्षा विभाग, वन विभाग, उद्यान विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाएं तथा व्यक्तिगत रूप से बहुत से स्वयं सेवक अपना महत्त्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। इसी कडी में प्रतिवर्ष मेरे द्वारा भी पर्यावरण संरक्षण एवं सौन्दर्यीकरण के दिशा में विभिन्न स्थानों पर पौधे रोपण का कार्य किया जाता रहा है एवं युवा पीढी से प्रदूषित पर्यावरण के कारक,उनसे होने वाली समस्याओं एवं उनके निदान की जानकारियां साझा करते हुए पौधारोपण हेतु प्रेरित किया जा रहा है।
आज इसी क्रम वर्ष 2025 पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों के द्वितीय चरण में अपने विद्यालय राजकीय इण्टर कालेज क्वानू चकराता के सौन्दर्यीकरण के लिए मेरी ओर से कुछ उपहार।

21/06/2025

सभी शिक्षक साथियों को अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई । प्रकृति स्वभाव से ही योगी है उसके हर कण में योगा है। मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य है, विचार, संयम और पूर्ति प्रदान करने वाला है तथा स्वास्थ्य लाभ के लिए एक समग्र दृष्टिकोण को भी प्रदान करने वाला है। वृक्ष सबसे बड़े योगी निश्चल निशब्द सैकड़ों वर्षों से योग में लिप्त बैठे हैं। योगा के लिए कहा गया है कि
शरीरोपचयः कान्तिर्गात्राणां सुविभक्तता ।
दीप्ताग्नित्वमनालस्यं स्थिरत्वं लाघवं मृजा ॥
अर्थात व्यायाम से शरीर बढ़ता है , शरीर की कान्ति व सुन्दरता बढ़ती है , शरीर के सब अंग सुड़ौल होते हैं, पाचनशक्ति बढ़ती है , आलस्य दूर भागता है, शरीर दृढ़ और हल्का होकर स्फूर्ति प्रदान करता है । तीनों दोषों की (मृजा) की शुद्धि होती है।
योगा के लिए जरूरी है हम स्वच्छ वायु में सांस लें और स्वच्छ वायु में सांस लेने के लिए आवश्यक है कि हमारा परिवेश स्वच्छ एवं सुन्दर हो , आस-पास हरियाली हो ।
परिवेश में पौधे रोपण एवं खुली जगह के कुछ विशिष्ट फायदे हैं जैसे-
01- प्रतिदिन एक आधा घंटा अपने गार्डन की सेवा करने से अच्छी खासी फिजिकल एक्सरसाइज हो जाती है तथा शरीर से अवशिष्ट पदार्थ पसीने के रूप मे बाहर निकल जाते हैं।
02- परिवेश में खुली जगह होने से वर्षा का जल भूमि द्वारा अवशोषित हो जाता है जिसे घर के आस-पास भूमिगत जल का स्तर बढाने में मदद मिलती है।
03- स्वच्छ एवं ताजी हवा सांस लेने के लिए प्रचुर मात्रा में उपलब्ध रहती है।
04- अगर किसी कारणवश आपका कितना भी मूड खराब है तो आप अपने गार्डन के रंग -बिरंगे फूलों एवं हरियाली में बैठकर अपने आपको तरोताजा महसूस कर सकते हैं।
अर्थात सार एक ही है-
पृथ्वी माता जगत की , हम सब हैं संतान।
पर्यावरण सवांरकर, दें इसको सम्मान।।
जल ,वायु ,पर्यावरण, वृक्ष ,जीव ,इंसान।
पर्यावरण बचाइए, तभी बचेगी जान ।।

25/04/2025

A song on"Good Manner "

08/04/2025

Skit on "Parts Of Speech ""

कहते हैं कि बच्चों को सही मार्ग दर्शन मिले और बच्चों में आत्मविश्वास हो तो मंजिल तक पहुँचना निश्चित हो जाता है। अंग्रेजी...
12/10/2023

कहते हैं कि बच्चों को सही मार्ग दर्शन मिले और बच्चों में आत्मविश्वास हो तो मंजिल तक पहुँचना निश्चित हो जाता है। अंग्रेजी में कहावत है कहावत है कि
" There is always room at the top" यह चरितार्थ होता है जब कोई तन - मन से मेहनत कर पूरे आत्मविश्वास के साथ मंच पर अपने द्वारा की गई मेहनत का प्रदर्शन करता है । कन्या गुरुकुल महाविद्यालय राजपुर रोड देहरादून में दिनांक 11 अक्टूबर 2023 से उत्तराखंड संस्कृत अकादमी द्वारा आयोजित संस्कृत प्रतियोगिता में चकराता विकासखंड के अति दुर्गम क्षेत्र में स्थित राजकीय इंटर कॉलेज की कक्षा 10 की छात्रा विदुषी चौहान ने जूनियर वर्ग में संस्कृत श्लोक वाचन प्रतियोगिता में विकासखंड से प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए जनपद स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तर में प्रतिभाग करने हेतु अपना स्थान सुनिश्चित किया। धन्य हैं वे मार्गदर्शक गुरूजन जिन्होंने बच्चों के अंदर वह हौसला दिया कि साधारण से परिवार से सम्बन्ध रखने वाली यह बालिका समाज की आज की चका चोंध के बीच भी दुर्गम स्थान से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने राज्य स्तर तक पहुंचने के लिए स्वयं अपना रास्ता बनाती चली गई। इससे पूर्व भी इसअः बालिका के द्वारा विभिन्न अवसरों पर विज्ञान की विभिन्न गतिविधियों में जनपद स्तर पर चकराता विकासखंड की ओर से प्रतिभाग कर चुकी है। इस सफलता से विद्यालय परिवार के विद्यार्थी ही नहीं अपितु पूरे विकासखंड चकराता में छात्र-छात्राओं में विभिन्न पाठ्य- सहगामी क्रियाकलापों बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने का हौसला बढेगा।

18/08/2022
17/08/2022
15/08/2022

Address

Chakrata
248001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when GIC Kwanu posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to GIC Kwanu:

Shortcuts

Share

Category