सरस्वती शिशु मंदिर अटाल

  • Home
  • India
  • Chakrata
  • सरस्वती शिशु मंदिर अटाल

सरस्वती शिशु मंदिर अटाल विद्यां ददाति विनयं,विनयाद् याति पात्रताम्।
पात्रत्वात् धनमाप्नोति,धनात् धर्मं ततः सुखम्॥

 #आचार्या_कुमारी_पूजा_चौहान जी के विदाई समारोह के अवसर पर आदरणीय शिक्षकगण, कर्मचारी साथियों एवं प्रिय विद्यार्थियों, आज ...
30/04/2026

#आचार्या_कुमारी_पूजा_चौहान जी के विदाई समारोह के अवसर पर आदरणीय शिक्षकगण, कर्मचारी साथियों एवं प्रिय विद्यार्थियों, आज हम अपनी प्रिय आचार्या #कुमारी_पूजा_चौहान को विदाई देने के लिए एकत्र हुए हैं। उन्होंने वर्ष 2023 से अब तक अपने समर्पण, स्नेह और उत्कृष्ट शिक्षण से विद्यालय को गौरवान्वित किया है। उनका सरल स्वभाव और बच्चों के प्रति प्रेम हमेशा याद रहेगा।

धन्यवाद एवं शुभकामनाएं!

22/11/2024
आप सभी को विद्यालय परिवार की ओर से  #बसन्त_पंचमी की हार्दिक शुभकामनायें,  #सरस्वती_शिश_मन्दिर_अटाल
14/02/2024

आप सभी को विद्यालय परिवार की ओर से #बसन्त_पंचमी की हार्दिक शुभकामनायें,


#सरस्वती_शिश_मन्दिर_अटाल

आप सभी को विद्यालय परिवार की और से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनायें.सरस्वती शिशु मंदिर अटाल
26/01/2024

आप सभी को विद्यालय परिवार की और से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनायें.

सरस्वती शिशु मंदिर अटाल

आज अपने विद्यालय के शिशुओं द्वारा विद्यालय की प्रयोगशाला के लिए दीवार घड़िया विद्यालय को उपहार स्वरूप की गयी,समस्त विद्या...
05/11/2023

आज अपने विद्यालय के शिशुओं द्वारा विद्यालय की प्रयोगशाला के लिए दीवार घड़िया विद्यालय को उपहार स्वरूप की गयी,
समस्त विद्यालय परिवार सभी छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करता है.

आज अपने विधालय सरस्वती शिशु मंदिर अटाल  में स्वतंत्रता दिवस की 76 वी वर्षगांठ का उत्सव बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया ...
15/08/2023

आज अपने विधालय सरस्वती शिशु मंदिर अटाल में स्वतंत्रता दिवस की 76 वी वर्षगांठ का उत्सव बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया..
आज इस कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री मान हाकम सिंह चौहान जी एवं ग्राम प्रधान हटाल #श्रीमती_सुनीता_शर्मा जी की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुई।
विधालय की ओर से छोटे छोटे भैय्या बहिनों के द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न किए गए। जिसमें देशभक्ति गीत, हिमाचली, जौनसारी, गीतों पर भैया बहनों ने अपनी प्रस्तुति दी। इस मौके पर मातृशक्ति, युवा शक्ति, ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।अन्त में विद्यालय के प्रधानाचार्य जी ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम का संचालन श्री सुरेन्द्र शर्मा जी ने किया।
इस मौके पर विधालय का समस्त स्टाफ श्री पदम देव शर्मा, नेहा राणा, प्रियंका, लता राणा, पूजा व विमला जी उपस्थित थे।

20/03/2023

आज अपने विद्यालय मे कक्षा पंचम के छात्र छात्राओं द्वारा विज्ञानं विषय पर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमे सभी ने नई नई तकनिकी का प्रयोग कर अपना प्रदर्शन किया.

गर्व है हमारे होनहार छात्र छात्राओं पर 👏

19/11/2022

खेलकूद प्रतियोगिता का एक दृश्य अपने विद्यालय सरस्वती शिशु मंदिर अटाल.....

बड़े हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी नवोदय, एकलव्य, कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा में अपने विद्या...
29/07/2022

बड़े हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी नवोदय, एकलव्य, कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा में अपने विद्यालय के चार शिशुओं का चयन हुआ है।

#अनुज_शर्मा पुत्र श्री गौरीदत्त शर्मा, #जवाहर_नवोदय
#ईशान्त_शर्मा पुत्र श्री ओमप्रकाश, #एकलव्य
#सोनाक्षी_शर्मा पुत्री श्री संदीप शर्मा, #एकलव्य
#अनुज_शर्मा पुत्र श्री सुरेन्द्र शर्मा, #एकलव्य

इस सफलता के लिए विद्यालय के समस्त अध्यापक एवं अध्यापिका को हार्दिक शुभकामनाएं और धन्यवाद साथ ही इस सत्र में युवा कल्याण समिति का भी बहुत-बहुत धन्यवाद #युवा_कल्याण_समिति ने इस सत्र में बच्चों को प्रोत्साहित हेतु काफी मेहनत की है सभी बच्चों को पढ़ाई से लेकर परीक्षा केंद्र तक लाना लें जाने में भी काफी सहयोग दिया जिसके लिए आप बधाई के पात्र हैं,और अपने विद्यालय के पुरातन छात्र व दिल्ली पुलिस में इंस्पेक्टर की सेवा दे रहे संजय शर्मा जी का भी बहुत-बहुत हार्दिक अभिनंदन धन्यवाद जिनके सहयोग से गरीब बच्चों हेतु विशेष तैयारी हेतु सहयोग राशि व प्रोत्साहन राशि शिशु व अध्यापक को जागरूकता हेतु उपलब्ध कराई । आपका भी विद्यालय परिवार की ओर से हार्दिक अभिनंदन और धन्यवाद एवं चयनित शिशुओं को उज्जवल भविष्य हेतु अग्रिम शुभकामनाएं.

#सरस्वती_शिशु_मंदिर_अटाल

आज अपने विद्यालय में  #अभिभावक_जागरूक_सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में लगभग 40 शिशु, 60 मातृशक्ति, 30 पुरुष अभि...
17/04/2022

आज अपने विद्यालय में #अभिभावक_जागरूक_सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में लगभग 40 शिशु, 60 मातृशक्ति, 30 पुरुष अभिभावक ने प्रतिभाग किया। मुख्य वक्ता संजय शर्मा( इंस्पेक्टर दिल्ली )के नेतृत्व में इस सम्मेलन का आयोजन किया गया कार्यक्रम का संचालन श्री सुरेंद्र शर्मा के द्वारा किया गया, संजय शर्मा ज़ी ने अभिभावक को अपने शिशु के प्रति जागरूक रहने पर जोर दिया उन्होंने विशेष जोर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा हेतु बच्चे को विशेष तैयारी के माध्यम से बच्चों को तैयार किया जाए इसमें अगर किसी भी प्रकार की आर्थिक स्थिति की समस्या होती हैं तो वह उस समस्या को हल करेंगे.इसके बाद विद्यालय के विकास के लिए समाज से आए सहयोगियों का सुरेंद्र शर्मा जी ने विद्यालय परिवार की ओर से धन्यवाद किया।पदम श्री से सम्मानित श्री प्रेमचंद शर्मा जी ने भी अपने विचार रखे उन्होंने विशेष जोर स्वच्छता व कृषि पर जोर दिया, समापन मे प्रधानाचार्य जी ने सभी लोग का सम्मेलन में आने पर धन्यवाद व्यक्त किया।
इस सम्मेलन में विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष श्री देवानंद शर्मा प्रबंधक श्री दुलाराम शर्मा कोषाध्यक्ष श्री सुरेश राणा जी युवा कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री बसन्त शर्मा जी सहायक अभियंता श्री विनोद शर्मा जी वरिष्ठ फार्मेसिस्ट श्री श्याम दत्त शर्मा जी गांव के नंबरदार श्री मोहर सिंह शर्मा जी, श्री सुंदराम शर्मा FCI एवं विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक श्री सुरेंद्र शर्मा श्री पदम देव शर्मा कुमारी नेहा राणा कुमारी रुचि शर्मा कुमारी प्रियंका वर्मा कुमारी लता राणा व सफाई कर्मचारी श्रीमती विमला देवी इन सभी लोगों ने इस सम्मेलन में अपनी उपस्थिति दी।

Address

Attal
Chakrata
248199

Opening Hours

Monday 7:30am - 2am
Tuesday 7:30am - 2am
Wednesday 7:30am - 2am
Thursday 7:30am - 2am
Friday 7:30am - 2am
Saturday 7:30am - 2am

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when सरस्वती शिशु मंदिर अटाल posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to सरस्वती शिशु मंदिर अटाल:

Shortcuts

Share