29/06/2025
प्रेरणा केरियर इंस्टीट्यूट चक्रधरपुर का छात्र हेर्ष विश्वकर्मा, पिता उत्तम विश्वकर्मा, माता चंद्रकांता शर्मा संतोषी मंदिर , चक्रधरपुर, पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड निवासी ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट-बायोटेक्नोलॉजी (GAT-B 2025) में ऑल इंडियन रैंक (AIR) 249 प्राप्त किया है । हेर्ष विश्वकर्मा को एम.टेक बायोटेक्नोलॉजी (M.Tech Biotechnology) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मंडी (IIT,MANDI) , राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, अगरतला (NIT, AGARTALA) अथवा राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, सिलचर (NIT SILCHAR) मिलने की संभावना जताई जा रही है।
हेर्ष विश्वकर्मा अपना 10वीं जैक बोर्ड ,12 वीं विज्ञान सीबीएसई बोर्ड तथा बीटेक-बायोटेक्नोलॉजी बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान, मेसरा रांची से पढ़ाई पूरी की । हेर्ष विश्वकर्मा 10 वीं, 11वीं एवं 12 वीं विज्ञान की कोचिंग प्रेरणा केरियर इंस्टीट्यूट चक्रधरपुर से किया था।
प्रेरणा केरियर इंस्टीट्यूट चक्रधरपुर परिवार की तरफ से बहुत बहुत बधाई हो।