14/09/2026
हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी काव्य-पाठ प्रतियोगिता
हिंदी दिवस के पावन अवसर पर कक्षा 1 से 3 तक के विद्यार्थियों के लिए हिंदी काव्य-पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति प्रेम, अभिरुचि एवं आत्मविश्वास का संवर्धन करना था।
प्रतियोगिता में नन्हे-मुन्ने प्रतिभागियों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने कविताओं का सस्वर एवं भावपूर्ण पाठ करते हुए आकर्षक हाव-भाव और सुंदर क्रियात्मक अभिनय का प्रदर्शन किया। उनकी ओजस्वी वाणी, प्रभावशाली अभिव्यक्ति एवं मनोहारी प्रस्तुति ने कार्यक्रम में उत्साह और उल्लास का संचार किया।
इस अवसर पर माननीय चेयरमैन सर, ए.एम.डी. सर एवं प्रधानाचार्या मैम ने सम्मानित निर्णायकों के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों का निष्पक्ष मूल्यांकन किया तथा उनकी प्रतिभा और प्रयासों की सराहना की।
यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव रही, जिसने हिंदी भाषा के प्रति उनके प्रेम और रचनात्मक अभिव्यक्ति को और अधिक सुदृढ़ किया।