14/09/2026
हिंदी दिवस | हमारी भाषा, हमारी पहचान
Foundation School, Buxar में हिंदी दिवस के अवसर पर एक सुंदर एवं प्रेरणादायक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने स्वरचित कविताओं और रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से हिंदी के प्रति अपने प्रेम और सम्मान को व्यक्त किया।
शिक्षकों एवं प्रधानाचार्य ने भी बच्चों को हिंदी के महत्व और दैनिक जीवन में इसके प्रयोग के लिए प्रेरित किया।
हिंदी हमारी पहचान है, हिंदी पर हमें अभिमान है।