17/09/2026
राज कोचिंग सेंटर( नगर परिषद भवन के पीछे) बक्सर द्वारा 6 सितंबर को 11वीं एवं 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को कोचिंग संस्थान की ओर से सम्मानित किया गया।
परीक्षा में 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को तीन डिटॉल साबुन, 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को दो डिटॉल साबुन तथा 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को एक डिटॉल साबुन देकर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर कोचिंग के निदेशक राजेश चौबे ने सफल विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा अन्य विद्यार्थियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।