Rudra Gurukul

Rudra Gurukul

Share

शिक्षा प्रशिक्षण और जागरूकता के द्वारा स्वस्थ सचेत सुरक्षित दुनिया बनाने हेतु संकल्पित संस्था।

02/04/2026

From recognition to responsibility✊🏻 Rudra Gurukul has been awarded for its active role. But the real work has just begun. We invite every citizen of Buxar and beyond to join us in protecting our rivers and environment. Small actions by many can create a massive change.

Photos from Rudra Gurukul 's post 01/04/2026

Rudra Gurukul Honoured!
Buxar administration & DGC Buxar felicitated Rudra Gurukul for its outstanding contribution in the Ganga Swachhta Pakhwada (16–31 March 2026) through active participation in cleanliness drives, rallies, pledge, plantation and street plays.
Committed to connecting communities with Ganga conservation through local wisdom and experiential learning. 🌊🌿

Photos from Rudra Gurukul 's post 20/03/2026

🌿 वैश्विक दृष्टि के साथ स्थानीय प्रतिबद्धता : रुद्रा गुरुकुल

समर्पण, नवाचार और सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को एक जन-आंदोलन में बदला जा सकता है।

दिनांक 19 मार्च 2026 को पटना स्थित संजय सभागार, अरण्य भवन में आयोजित पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, बिहार के राज्य स्तरीय इंटरैक्शन सेशन में, माननीय विभागीय मंत्री महोदय की अध्यक्षता में, रुद्रा गुरुकुल को जैव विविधता एवं पारिस्थितिकी तंत्र संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु आमंत्रित किया गया।

इस अवसर पर रुद्रा गुरुकुल के प्रतिनिधि अभिराम सुन्दर ने पर्यावरण संरक्षण को प्रभावी, समावेशी एवं टिकाऊ बनाने हेतु निम्न प्रमुख सुझाव प्रस्तुत किए -

🔹 शिक्षा में पर्यावरण का समावेश
पर्यावरण संरक्षण को केवल एक विषय नहीं, बल्कि जीवन शैली के रूप में विकसित करने के लिए प्रारंभिक शिक्षा से ही अनुभव-आधारित शिक्षण आवश्यक है। गंगा ट्रैकिंग, गोकुल जलाशय (अंतरराष्ट्रीय रामसर साइट) भ्रमण एवं पर्वतारोहण जैसी गतिविधियाँ युवाओं को प्रकृति से जोड़ती हैं, जिन्हें इको-टूरिज्म के साथ एकीकृत किया जाना चाहिए।

🔹 नदी-तटीय पारिस्थितिकी का संरक्षण
गंगा तटवर्ती क्षेत्रों में ‘रिवर-फ्रंट’ विकास को केवल संरचनात्मक नहीं, बल्कि प्राकृतिक बफर जोन के रूप में विकसित किया जाए। स्वदेशी वृक्षारोपण को अनिवार्य कर मृदा अपरदन को रोका जा सकता है और जलीय जैव विविधता की रक्षा सुनिश्चित की जा सकती है।

🔹 आर्द्रभूमि का सामुदायिक प्रबंधन
गोकुल जलाशय जैसे महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय वेटलैंड्स का संरक्षण केवल सरकारी नीतियों से संभव नहीं है। रूद्रा गुरुकुल का अनुभव कहता है कि जब तक स्थानीय समुदाय को 'वेटलैंड गार्जियन' के रूप में प्रशिक्षित नहीं किया जाएगा, तब तक प्रवासी पक्षियों और जल-चक्र को बचाना कठिन है। हम इको टूरिज्म और लाइवलीहुड को संरक्षण से जोड़ने का वैश्विक मॉडल प्रस्तावित करते हैं।

🔹 लोक संस्कृति के माध्यम से जन-भागीदारी
नुक्कड़ नाटक और संवाद जैसे माध्यमों से जलवायु परिवर्तन जैसे जटिल विषयों को स्थानीय भाषा और संस्कृति के जरिए जन-आंदोलन में परिवर्तित किया जा सकता है। यह स्थानीय ज्ञान और आधुनिक विज्ञान के समन्वय का प्रभावी मार्ग है।

रुद्रा गुरुकुल शिक्षा, प्रशिक्षण एवं जन-जागरूकता के माध्यम से समुदाय-आधारित जैव विविधता संरक्षण और पारिस्थितिकी तंत्र के संवर्धन में जमीनी स्तर पर निरंतर सक्रिय है।

✨ “जंगल, नदी, पहाड़ और हमारे यार” - यह केवल एक नारा नहीं, बल्कि प्रकृति और मानव के बीच संवेदनात्मक संबंध स्थापित करने का वैश्विक आह्वान है।

Photos from Rudra Gurukul 's post 17/03/2026

आज दिनांक 17 मार्च 2026 को बक्सर स्थापना दिवस के पावन अवसर पर रुद्र गुरुकुल के युवाओं अपनी ऐतिहासिक धरती और जीवनदायिनी 'गंगा' के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद किया।

• प्रभात फेरी: उत्साह और ऊर्जा से भरी यह यात्रा नाथ बाबा घाट से प्रारंभ होकर, मॉडल थाना और पीपी रोड होते हुए गोला घाट पर संपन्न हुई।
• नुक्कड़ नाटक: युवाओं ने कला के माध्यम से शहरवासियों को स्वच्छता का महत्व समझाया और गंगा को प्रदूषण मुक्त रखने का संदेश दिया।
• स्वच्छता प्रतिज्ञा एवं वृक्षारोपण: केवल सफाई ही नहीं, बल्कि भविष्य को हरा-भरा बनाने के लिए पौधारोपण किया गया और सामूहिक रूप से स्वच्छता की शपथ ली गई।

गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक धरोहर है।" इसकी पवित्रता बनाए रखना सरकार का ही नहीं, बल्कि हम सभी का सामूहिक कर्तव्य है।

🙏 एक विनम्र अपील
हम समस्त बक्सर वासियों से करबद्ध प्रार्थना करते हैं कि:
1. गंगा जी में कचरा, प्लास्टिक या पुरानी पूजन सामग्री न डालें।
2. स्वच्छता अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।
3. अपने शहर बक्सर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर लें।

08/03/2026

To every woman: Rise, reclaim your strength, and define your future. You are the sacred force that awakens the world.

❤️🌼🙏🏻

- Rudra Gurukul

02/02/2026

Rudra’s role is now locked in for driving some truly constructive work ahead. 💪

01/02/2026

सक्रिय भूमिका के लिए रूद्रा गुरुकुल ट्रस्ट को जिला प्रशासन बक्सर द्वारा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित।

#युवा सहभागिता से लोकतंत्र मजबूत। 🇮🇳✍️

30/01/2026

Rudra Gurukul members were honored with Certificates of Appreciation by the SVEEP Cell & District Administration, Buxar for their outstanding contribution to voter awareness and democratic participation.

Through grassroots campaigns during the recent Assembly Elections, Rudra Gurukul played a key role in increasing voter turnout across rural and urban Buxar. Their initiatives—street plays, youth dialogues, awareness marches, and school programs- empowered first-time voters and strengthened active citizenship.

Founder Abhiram Sundar emphasized that democracy is a shared system where citizens are equal stakeholders. Voting is not just a right, but a responsibility- especially for the youth.

The SVEEP Nodal Officer (DPO ICDS) appreciated the dedication of Rudra Gurukul and extended best wishes for their continued civic leadership.

Informed Youth. Active Citizens. Strong Democracy. 🇮🇳

Want your school to be the top-listed School/college in Buxar?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Website

Address


Buxar
Buxar
802101