13/01/2026
स्मार्ट स्टडी प्वाइंट में स्वामी विवेकानंद जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर डॉ. इन्द्रदेव सर द्वारा माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर स्वामी विवेकानंद जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को चॉकलेट और लड्डू वितरित किए गए, जिससे सभी छात्र बहुत प्रसन्न हुए। कार्यक्रम के अंत में सर ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन और विचारों पर अनेक प्रेरणादायक बातें बताईं, जिससे सभी छात्र प्रेरित हुए।