Kaka Girls PG College Information Page www.kakacollege.com

Kaka Girls PG College Information Page www.kakacollege.com This Page Developed Only Information related to our college activities Exam, Admission & Etc.

20/09/2025
सबसे कम शुल्क पर LLB  में प्रवेश ले।
29/08/2024

सबसे कम शुल्क पर LLB में प्रवेश ले।

23/08/2024

बीएड में जीरो शुल्क पर प्रवेश पाए, OBC, Minority और सामान्य वर्ग के
सबसे कम शुल्क पर प्रवेश। 8954891290, 8954891289

प्रवेश प्रारम्भ 2023
28/04/2023

प्रवेश प्रारम्भ 2023

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा छात्र छात्राओं के सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही स्मार्टफोन टैबलेट योजना के तत्वाधान में  शिव मं...
13/04/2022

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा छात्र छात्राओं के सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही स्मार्टफोन टैबलेट योजना के तत्वाधान में शिव मंदिर छुट्टन लाल काका गर्ल्स पी जी कॉलेज सिकन्द्राबाद में स्मार्टफोन का वितरण पूर्व मंत्री एवं एम एल सी श्री नरेंद्र भाटी के द्वारा किया गया। स्मार्टफोन वितरण के साथ ही कार्यक्रम में मेधावी छात्राओं को श्रीमती अंजू सिंघल स्मृति मेधावी छात्रा परुस्कार से भी सम्मान्नित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्री नरेंद्र भाटी एवं कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि ला राकेश सिंघल ने माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन करके किया। मुख्य अतिथि श्री नरेंद्र भाटी ने कहाँ की सरकार का उद्देश्य शिक्षित को विकसित करना है और विकास तभी सम्भव है जब संसाधन उपलब्ध हो। कोरोना समय में बहुत से बच्चे इस वजह से नहीं पढ़ पाए की उनके पास मोबाइल या टेबलेट नहीं थे और अगर उन्होंने उसको लिया तो इसके लिए कर्ज तक लेना पड़ा जिसको देखते हुए सरकार ने बच्चो के सार्वभौमीकरण के लिए यह योजना शुरू की है। विशिष्ट अतिथि ला राकेश सिंघल ने कहां की प्रतिभा को आयाम तभी मिलता है जब उसको सम्मान मिले और इसके लिए ही उन्होंने पत्नी की स्मृति में अंजू सिंघल स्मृति मेधावी छात्रा परुस्कार की शुरुआत की है। बेटिया जितनी शसक्त होंगी समाज उतना मजबूत और दृढ़संकल्पित होगा। समारोह में 92 बी0एड0 की तथा 112 बी0ए0 की छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किये गए तथा यूनिवर्सिटी टॉपर नीरू राघव, सोनी, अलफिशा, प्रिय चौधरी एवं श्वेता राघव को नकद चैक एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता प्रबंध निदेशक डॉ आनन्द सिंह एवं संचालन प्रीति यादव ने किया। कार्यक्रम में समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

09/09/2021

शिव मंदिर छुट्टन लाल काका गर्ल्स डिग्री कॉलेज, सिकन्द्राबाद (बुलंदशहर)

आवश्यकता है

बी0ए0 (इतिहास, अर्थशास्त्र, भूगोल एवं समाजशास्त्र) विषयो के लिए प्रवक्ता, वेतन योग्यतानुसार।
सम्पर्क करे 8954891290
या मेल करे [email protected]

यूनिवर्सिटी की टॉपर मेरिट में एक बार छाया काका कॉलेज।
27/01/2021

यूनिवर्सिटी की टॉपर मेरिट में एक बार छाया काका कॉलेज।

वीरो के सम्मान में संकल्पित हो संगठित हो। आमंत्रण 22 जनवरी 2020 प्रातः 11 बजे
19/01/2020

वीरो के सम्मान में संकल्पित हो संगठित हो।
आमंत्रण 22 जनवरी 2020 प्रातः 11 बजे

शिव मन्दिर छुट्टन लाल काका गर्ल्स पी0जी0 कॉलेज, सिकन्द्राबाद में एम0एम0 (कला विभाग) के तत्वाधान में आज दिनांक 20.12.2019...
20/12/2019

शिव मन्दिर छुट्टन लाल काका गर्ल्स पी0जी0 कॉलेज, सिकन्द्राबाद में एम0एम0 (कला विभाग) के तत्वाधान में आज दिनांक 20.12.2019 को कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। आयोजन का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री अनिल भूटान एवं विशिष्ट अतिथि रोटरी क्लब ‘इलीट‘ बुलन्दशहर के निदेशक अमित वर्मा द्वारा किया गया। श्री अनिल भूटान द्वारा उद्घाटन के पश्चात छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि कला जीवन का वह पहलू है जो कि हमें वैचारिक रंगों से रूबरू कराती है। कला अपने विचारों को प्रकट करने का सशक्त माध्यम भी है। वहीं रोटरी क्लब निदेशक श्री अमित वर्मा ने कहा कि जीवन में रंगों का उतना ही महत्व है जितना कि सांसों का क्योंकि कला से नीरस को भी रसमय बनाया जा सकता है। इसलिये कला समाज का एक महत्वपूर्ण भाग भी है।

कॉलेज प्रबन्ध निदेशक डॉ0 आनन्द सिंह ने बताया कि एम0ए0 (कला विभाग) द्वारा आयोजित कला प्रदर्शनी में स्टोन पेन्टिंग, वाटर पेन्टिंग, ऑयल पेन्टिंग, वॉस पेन्टिंग, वार्ली पेन्टिंग, फिग्रेटिव पेन्टिंग, मिनेचर वर्क, लैण्डस्केप पेन्टिंग, लाइनिंग ड्रॉइंग आदि पेटिंग बनाकर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। आयोजन में आस-पास के क्षेत्रीय लोगों सहित नोएडा, बुलन्दशहर, गाजियाबाद आदि शहरों के लोगों ने प्रदर्शनी को सराहा। प्रदर्शनी में कॉलेज के समस्त स्टाफ का सहयोग रहा।

शिव मंदिर छुट्टन लाल काका गर्ल्स (पी0जी0) कॉलेज सिकन्द्राबाद में आज दिनाँक 25 अक्टूबर 2019 को “दीपावली पर्व“ की पूर्व सं...
25/10/2019

शिव मंदिर छुट्टन लाल काका गर्ल्स (पी0जी0) कॉलेज सिकन्द्राबाद में आज दिनाँक 25 अक्टूबर 2019 को “दीपावली पर्व“ की पूर्व संध्या पर फ्रेशर पार्टी सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओ के द्वारा मिस फ्रेशर का चुनाव किया गया। मिस फ्रेशर में बी0ए0, एम0ए0 एवं बी0एड0 की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ कॉलेज के प्रबंध निदेशक डॉ आनंद सिंह ने माँ सरस्वती के तैल चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहाँ की दीपो का पर्व हमारे जीवन में सन्देश देता है के जिस प्रकार वह स्वयं जलकर दूसरों को निःस्वार्थ भाव से रौशनी देता है उसी तरह सभी को समाज और देश हित में अपना योगदान देना चाहिए साथ ही समाज में फैली कुरूतियो और बुराइयों के अंधकार को समाप्त करने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार से नृत्य, कि़्वज कम्पटीशन, रंगोली सजाओ, मटका सजाओ आदि कार्यक्रम कराये गए। मिस फ्रेशर का चुनाव निर्णायक मण्डल सहायक आचार्य पूनम सिरोही एवं चारु शर्मा द्वारा किया गया जिसमे बी0ए0 से आरजू एम0ए0 से स्वेता भार्गव एवं बी0एड0 से कुलसुम एवं पूर्णिमा मिस फ्रेसर चुनी गयी। मिस फ्रेशर को उप प्राचार्य प्रीति यादव ने ताज पहनकर एवं उपहार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संयोजन सहायक आचार्य शिवानी यादव, रुचिका जैन एवं कामना अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम का संचालन बी0एड0 छात्रा स्वेता यादव ने किया। कार्यक्रम में अमित चौधरी, डॉ0 हुमायूँ मुश्ताक, नितिन यादव, सी0पी0 सिंह, मीनाक्षी अग्रवाल, केशव कुमार, डॉ0 संजू, कुलदीप गुप्ता, दीपक शर्मा, रामवीर सिंह, अवधेश कुमार, आदि स्टाफ उपस्थित रहा।

16/10/2019

काका गर्ल्स पी0जी0 कालिज, सिकन्द्राबाद (बुलंदशहर)
बी0ए0 अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, गृहविज्ञानं, चित्रकला,
समाजशास्त्र, इतिहास, भूगोल, शिक्षाशास्त्र,
बी0एस0सी0ं, एम0ए0 (अंग्रेजी,चित्रकला,गृहविज्ञान) बी0एड0, एम0एड0 में प्राचार्य, प्रवक्ता,HOD हेतु 07 दिवस में आवेदन करे।
Contact 8954891289, 8954891290

Address

Sikandrabad
Bulandshahr
203205

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm

Telephone

+918954891289

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kaka Girls PG College Information Page www.kakacollege.com posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Kaka Girls PG College Information Page www.kakacollege.com:

Shortcuts

Share

Category