एक कदम उन्नति की ओर

एक कदम उन्नति की ओर education series

11/03/2024

दिल दुखता है जब साथ मांगने
गिड़गिड़ाने से भी ना मिले

आपके घर की दीवारें सब सुनती हैं और सब सोखती हैं....कभी आपने किसी घर में जाते ही वहाँ एक अजीब सी नकारात्मकता और घुटन महसू...
12/10/2023

आपके घर की दीवारें सब सुनती हैं और सब सोखती हैं....

कभी आपने किसी घर में जाते ही वहाँ एक अजीब सी नकारात्मकता और घुटन महसूस की है ?
या किसी के घर में जाते ही एकदम से सुकून औऱ सकारात्मकता महसूस की है ?

मैं कुछ ऐसे घरों में जाता हूँ जहां जाते ही तुरंत वापस आने का मन होने लगता है। एक अलग तरह का खोखलापन और नेगेटिविटी उन घरों में महसूस होती है। साफ समझ पाता हूँ कि उन घरों में रोज-रोज की कलह और लड़ाई- झगड़े और चुगली , निंदा आदि की जाती है। परिवार में सामंजस्य और प्रेम की कमी है। वहाँ कुछ पलों में ही मुझे अजीब सी बेचैनी होने लगती है और मैं जल्दी ही वहाँ से वापस आ जाता हूँ।

वहीं कुछ घर इतने खिलखिलाते और प्रफुल्लित महसूस होते हैं कि वहाँ घंटों बैठकर भी मुझे वक़्त का पता नहीं चलता ।

ध्यान रखिये....
" आपके घर की दीवारें सब सुनती हैं और सब सोखती हैं। घर की दीवारें युगों तक समेट कर रखती हैं सारी सकारात्मकता और नकारात्मकता भी "

" कोपभवन" का नाम अक्सर हमारी पुरानी कथा-कहानियों में सुनाई देता है । दरअसल कोपभवन पौराणिक कथाओं में बताया गया घर का वो हिस्सा होता था जहां बैठकर लड़ाई-झगड़े और कलह-विवाद आदि सुलझाए जाते थे। उस वक़्त भी हमारे पुरखे सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को अलग-अलग रखने का प्रयास करते थे इसलिए " कोपभवन " जैसी व्यवस्था की जाती थी ताकि सारे घर को नकारात्मक होने से बचाया जाए ।
इसलिए आप भी कोशिश कीजिए कि आपका घर "कलह-गृह" या "कोपभवन" बनने से बचा रहे
"आपका घर सब सुनता है और सब कहता भी है "
इसलिए यदि आप अपने घर को सदा दीवाली सा रोशन बनाये रखना चाहते हैं तो ग्रह कलह और , निंदा , विवादों आदि को टालिये।
"यदि आपके घर का वातावरण स्वस्थ्य और प्रफुल्लित होगा तो उसमें रहने वाले लोग भी स्वस्थ और प्रफुल्लित रहेंगे।

आप सभी को शुभकामनाएं कि आपका घर सदा मुस्कुराता रहे।😊🙏❤️

  खुद से वादा ये कर जाना खुद को बढ़ाकर जिंदगी मैं  ्नति_ओर बढ़ाना है।।
23/12/2021



खुद से वादा ये कर जाना खुद को बढ़ाकर जिंदगी मैं ्नति_ओर बढ़ाना है।।

फल बेचकर 150 रुपये दिन कमाते थे, एक दिन एक अंग्रेज ने Orange मांगा जिसे ये अंग्रेजी न जानने की वजह से समझ न सके...उसी दि...
09/11/2021

फल बेचकर 150 रुपये दिन कमाते थे, एक दिन एक अंग्रेज ने Orange मांगा जिसे ये अंग्रेजी न जानने की वजह से समझ न सके...उसी दिन फैसला कर लिया कि परिस्थितियों ने भले ही इन्हें स्कूल नहीं जाने दिया लेकिन ये अपने गाँव के बच्चों के लिए स्कूल जरूर खोलेंगे।

कर्नाटक के फल विक्रेता सब पढ़े सब बढ़े नारे को सार्थक करने वाले हरेकाला हजब्बा को पद्मश्री मिलना भारत देश की आत्मा को सम्मानित करने जैसा है 🙏
्नति_की_ओर

हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 💐💐💐❣️❣️❣️ ्नति_की_ओर
14/09/2021

हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 💐💐💐❣️❣️❣️
्नति_की_ओर

 #भाला फेंक कर मुड़ कर ना देखना  #आत्मविश्वास की पराकाष्ठा थी। वह जानता था के जिस स्टांस से भाला फेंका गया है और जिस एलिव...
11/08/2021

#भाला फेंक कर मुड़ कर ना देखना #आत्मविश्वास की पराकाष्ठा थी। वह जानता था के जिस स्टांस से भाला फेंका गया है और जिस एलिवेशन से भाला फेंका गया है .....85 मीटर पार जाना तो निश्चित है। इसलिये मुड़ कर थ्रो की ओर देखा भी नहीं।

इससे पहले यह आत्मविश्वास महाभारत में दिखा था जब अर्जुन ने मछली की आँख भेद कर उसकी ओर देखा भी नहीं था।

कुछ समय के लिये पदकों को एक किनारे रख दीजिये।

एक कन्या का आत्मविश्वास देखिये जो आस्ट्रेलिया जैसी विश्वस्तरीय टीम के विरुद्ध गोल पर खड़ी एक के बाद एक पेनल्टी स्ट्रोक का सामना करती रही परंतु एक बार भी बॉल को गोलपोस्ट के पार ना होने दिया।

उस पहलवान का आत्मविश्वास देखिये जिसने कुश्ती में अंकों से पिछड़ने के पश्चात निर्णय किया के कुश्ती जीतने के लिये विपक्षी पहलवान को चित्त कर दिया जाये..... एक दांव लगाया और विपक्षी पहलवान को चित्त कर कुश्ती जीत ली।

उस बॉक्सर का आत्मविश्वास देखिये जो चेहरे पर टांके लगवाये राष्ट्र की शान में बॉक्सिंग रिंग में अपने प्रतिद्वंद्वी से भिड़ गया।

उस महिला गोल्फर का आत्मविश्वास देखिये जो विश्व में 200'वी रैंक होने के बावजूद भी विश्व की शीर्ष रैंकिंग गोल्फर्स से भिड़ गयी और लगभग मेडल जीतने की कगार पर पहुंच गई।

एक आध मैच को छोड़ दें तो सिंधु का आत्मविश्वास देखने लायक था। सिंधु के हाव भाव ....बॉडी लैंग्वेज इतनी सशस्क्त थी के विपक्षी खेल से पहले ही हथियार डाल रहे थे।

आज बजरंग क्या गज्जब कांफिडेंस से लड़ा। वाकई देख कर लगा के कोई विश्वस्तरीय पहलवान अखाड़े में उतरा है।

बदलते भारत के इन चेहरों को बारम्बार देखना दिलोदिमाग को नवउर्जा से भर देता है।

मन की ताकत देखने लायक है। संकल्प की शक्ति देखने लायक है।

भाला फेंक कर जो मुड़ के ना देखे वह जानता है के स्वर्ण पदक पक्का हो गया है।

अगला मुकाम पेरिस ओलंपिक है और अब नीरज की तरह हमें मुड़ कर नहीं देखना है।
्नति_की_ओर

जब ये ग्यारह लड़कियां हॉकी की स्टिक लिए मैदान में उतर रही थी तो मैं खेल के पहले मिनट से प्रार्थना में था। सिर्फ़ इसलिए नही...
06/08/2021

जब ये ग्यारह लड़कियां हॉकी की स्टिक लिए मैदान में उतर रही थी तो मैं खेल के पहले मिनट से प्रार्थना में था। सिर्फ़ इसलिए नहीं कि भारतवासी होने के कारण अपने देश की टीम को जीतते हुए देखना चाहता हूँ, बल्कि इसलिए कि एक भारतीय होने के नाते अच्छी तरह से जानता हूँ कि गांव,शहर या छोटे कस्बे की इन लड़कियों के लिए बेलन की जगह हॉकी पकड़ना कितना मुश्किल रहा होगा। भारत की लड़कियां खेल में अपने प्रतिद्वंद्वी से सबसे आखिरी में लड़ती है, उसके पहले लड़ाइयों का एक लंबा सिलसिला चलता है जो परिवार से शुरू होकर मोहल्ला, स्कूल, समाज(रिश्ते नातेदार) तक फैलता जाता है और क्रमिक रूप से अधिक तीव्र होते जाता है। छोटे छोटे निक्कर पहन के लड़कों के सामने खेलेगी? अरे अच्छे घर की लड़कियां थोड़ी ऐसे छोटे ड्रेस पहन कर मैदान में खेला कूदा करती है। चलो खिलाड़ी बन भी गयी तो शादी कौन करेगा इससे? खेल कर क्या करेगी ? खेल से घर चलता है क्या बहन जी? समझाओ अपनी लड़की को।
तमाम सामाजिक वर्जनाओं को भेदते हुए ये लड़कियां ओलिम्पिक के सेमीफाइनल तक आ पहुँची। ये साहसी नहीं दुस्साहसी है, ये कोई सामान्य लड़कियां नहीं हो सकती। प्रार्थना में होने की वजह यही थी कि मैं जानता था कि ये सिर्फ़ 11 लड़कियां नहीं है, ये ख़्वाब है भारत के उन तमाम लड़कियों का जिन्हें रोटियां बेलने से ज्यादा अच्छा लगता है खेलना। जो बेलन की जगह बैडमिंटन, हॉकी, बल्ला, या ग्लव्स पहनना चाहती है उन तमाम लड़कियों का ख्वाब हक़ीक़त बन,हौसला बन मैदान में उतरी है।
आज ये हार जरूर गयी मगर आप सोच नहीं सकते कि कितनी उम्मीदों को जीत गयी, जगा गयी, कितने बंद पंछियों की आज़ादी का पिंजरा इन्होंने खोल दिया है..

कॉपी पेस्ट

03/08/2021
भारत की महिला और पुरुष हॉकी टीम को कोई स्पांसर नही कर रहा था, तब ओडिसा के नवीन पटनायक सामने आए, दोनों टीम को करोड़ो ख़र्च ...
03/08/2021

भारत की महिला और पुरुष हॉकी टीम को कोई स्पांसर नही कर रहा था, तब ओडिसा के नवीन पटनायक सामने आए, दोनों टीम को करोड़ो ख़र्च कर स्पांसर किया, सारे खर्च ट्रेनिंग का इंतजाम किया।
आज दोनों टीम्स ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए सेमी फाइनल में जगह बनाई है।
वहीं नवीन पटनायक हैं, जिन्होंने दोनों टीम्स का ख्याल रखा और क्रेडिट भी नही ले रहे..!!🙏
्नति_की_ओर

.. पहला दिन और पहला पदकआज पुनः इस बेटी ने  #टोक्यो में आयोजित  #29वेंओलंपिक खेलों में  #सिल्वरमेडल जीत कर बढ़ाया देश का न...
24/07/2021

.. पहला दिन और पहला पदक
आज पुनः इस बेटी ने #टोक्यो में आयोजित #29वेंओलंपिक खेलों में #सिल्वरमेडल जीत कर बढ़ाया देश का नाम.............
बधाई हो देशवासियों देश का पहला मेडल है टोक्यो ओलंपिक का
21 वर्षों का सूखा खत्म हुआ
We proud of you


्नति_की_ओर

How sweet 👌👌👌😍😍😍😍💓💓💓💓💓
24/07/2021

How sweet 👌👌👌😍😍😍😍💓💓💓💓💓

भारत के वीर सपूतों को नमन 💐💐💐💓💓💓
23/07/2021

भारत के वीर सपूतों को नमन 💐💐💐💓💓💓

Address

Bulandshahr

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when एक कदम उन्नति की ओर posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category