15/12/2022
*आह्वान*🙏🙏
अभी NMMS की परीक्षा हो चुकी है । अगले वर्ष NMMS के लिये VII के बच्चों की तैयारी शुरू ही कर चुके होंगे । कक्षा VIII के बच्चे भी लक्ष्य विहीन न हों उनके लिये YASASVI और SHRESHTHA है न ।
YASASVI की उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग के लिये 2761 तथा EWS व EBS के लिये 367 छात्रवृत्तियां हैं ।
कक्षा IX व X के लिये ₹ 75,000/वार्षिक तथा XI और XII में यह ₹ 1,25,000/वार्षिक मिलेगी ।
SHRESHTHA अनु जाति व अनु जन जाति के बच्चों हेतु है । यह परीक्षा लगभग फरवरी में होगी और उत्तीर्ण छात्र को सी बी एस सी बोर्ड के अच्चे आवासीय विद्यालय में अगली चार वर्ष की शिक्षा हेतु प्रवेश दिलाया जायेगा ।
इन दोनों परीक्षाओं का स्लेवस लगभग एक जैसा ही है । *गणित बहुत मदद करेगा ।*
तो अपने विद्यालय में कल से ही तैयारी शुरू करायें । मिशन छात्रवृत्तियां आपकी हर सम्भव मदद को तैयार है ।
आपका मिशन
🇮🇳 *मिशन छात्रवृत्तियां*🇮🇳