30/03/2026
उच्च प्राथमिक विद्यालय दहेमू में हुआ शिक्षा चौपाल एवं वार्षिकोत्सव का आयोजन
विकास क्षेत्र उझानी के उच्च प्राथमिक विद्यालय दहेमू में आज शिक्षा चौपाल एवं विद्यालय वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। सर्व प्रथम अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी उझानी श्री प्रशांत सिंह राठौर एवं अध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ शाखा उझानी श्री अरविंद दीक्षित द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा मन मोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। खंड शिक्षा अधिकारी उझानी श्री प्रशांत सिंह राठौर ने शिक्षकों एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा चौपाल शासन की महत्वपूर्णपहल है। साथ ही साथ कायाकल्प, निपुण भारत मिशन एवं बालवाटिका के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर ए आर पी समी उद्दीन,संजीव गंगवार,इरम परवीन,शीला बैस, एवं मोनिका ने निपुण भारत मिशन, कायाकल्प, पीटीएम, एस एम सी, बाल बाटिका के बारे में विस्तृत चर्चा की। इसके उपरांत न्याय पंचायत दहेमू के नोडल शिक्षक संकुल मनीष कुमार ने बुनियादी भाषायी एवं गणितीय दक्षताओं की जीवन मे उपादेयता तथा शैक्षणिक गतिविधियों एवं शिक्षा के दीर्घकालीन महत्व के बारे में बात की। प्रथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्री अरविंद दीक्षित ने बच्चों को संबोधित करते हुए निरन्तर आगे बढ़ने का आह्वाहन किया। इसके उपरांत विद्यालय का परीक्षा फल घोषित किया गया जिसमे कक्षा 8 में प्रथम ,दिव्तीय एवं तृतीय स्थान क्रमशः कशिश, रोशनी एवं कल्पना ने कक्षा 7 में प्रथम ,दिव्तीय एवं तृतीय स्थान क्रमशः अर्जुन, डिम्पल एवं सुशांत तोमर ने कक्षा 6 में प्रथम ,दिव्तीय एवं तृतीय स्थान क्रमशः महक, आरोही तोमर एवं कुसुम ने प्राप्त किया। इस अवसर पर शत प्रतिशत उपथित एवं राष्ट्रीय आय आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में उत्तीर्ण बच्चों को भी सम्मानित किया गया। इसके उपरांत उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक संकुल रामू, आशुतोष प्रताप एवं मृदुल एस लाल को भी खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर न्याय पंचायत दहेमू के उच्च प्राथमिक विद्यालय पीर खंदना के अध्यापक राघवेंद्र शर्मा एवं प्राथमिक फूलपुर प्रधानाध्यापक छोटेलाल को उनकी सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गयी। अंत मे विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री संतोष उपाध्याय द्वारा आये हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान अनार सिंह,खुशीराम शिक्षक जावेद सिद्दीकी,विजेंद्र सिंह, अजय पाल,दुर्गा,रेखा,संतोष, कुलदीप,संध्या,प्रदीप एवं अभिवावक राम भारेसे, राजवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।