GVUSS Borawas

GVUSS Borawas Govt Vrishtha upadhyay sanskrit school borawas tilwara balotra

 #खेलने_का_जुनून  #वॉलीबॉल
24/07/2026

#खेलने_का_जुनून #वॉलीबॉल

संस्कृत छात्रों के लिए ऐतिहासिक अवसर अब NEET-PA के माध्यम से कर सकेंगे BAMS बन सकेंगे आयुर्वेद चिकित्सकनई दिल्ली।भारतीय ...
09/07/2026

संस्कृत छात्रों के लिए ऐतिहासिक अवसर अब NEET-PA के माध्यम से कर सकेंगे BAMS बन सकेंगे आयुर्वेद चिकित्सक
नई दिल्ली।
भारतीय ज्ञान परंपरा, संस्कृत शिक्षा और आयुर्वेद को नई दिशा प्रदान करते हुए Central Sanskrit University केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा–प्री आयुर्वेद (NEET-PA) की अधिसूचना जारी कर दी है।
अब संस्कृत सहित विभिन्न मान्यता प्राप्त बोर्डों से 10वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी NEET-PA के माध्यम से प्री-आयुर्वेद गुरुकुलम में प्रवेश प्राप्त कर आगे बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी (BAMS) की पढ़ाई कर आयुर्वेद चिकित्सक बनने का अवसर प्राप्त करेंगे।
यह कार्यक्रम National Commission for Indian Systems of Medicine राष्ट्रीय भारतीय चिकित्सा पद्धति आयोग (NCISM) से अनुमोदित है तथा केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न आयुर्वेद गुरुकुलों के माध्यम से संचालित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इसी वर्ष विश्वविद्यालय एवं द्वारा आयुर्वेद गुरुकुल संबद्धता पोर्टल का शुभारंभ किया गया था। अब NEET-PA परीक्षा की घोषणा के साथ इस महत्वपूर्ण पहल को क्रियान्वयन का स्वरूप मिल गया है।
यह पाठ्यक्रम भारतीय ज्ञान परंपरा (IKS) एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) की भावना के अनुरूप तैयार किया गया है। संस्कृत के विद्यार्थी आयुर्वेद के मूल ग्रंथों एवं संहिताओं का अध्ययन कर सकेंगे । ऑनलाइन आवेदन जुलाई 2026 के तीसरे सप्ताह से प्रारंभ होंगे। परीक्षा का आयोजन अगस्त के अंतिम सप्ताह अथवा सितंबर के प्रथम सप्ताह में देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।
*महत्वपूर्ण प्रमुख जानकारी*
ऑनलाइन आवेदन – जुलाई 2026 का तीसरा सप्ताह
पात्रता – 10वीं उत्तीर्ण (निर्धारित न्यूनतम अंकों सहित)
आयु सीमा – 15 से 25 वर्ष (31 दिसंबर 2026 तक)
पाठ्यक्रम अवधि – 2 वर्ष प्री-आयुर्वेद + 4.5 वर्ष BAMS + 1 वर्ष अनिवार्य इंटर्नशिप (कुल 7.5 वर्ष)
परीक्षा – ऑफलाइन (OMR आधारित)
अवधि – 150 मिनट
प्रश्न – 120 MCQs
नेगेटिव मार्किंग – नहीं
माध्यम – संस्कृत, हिंदी एवं अंग्रेज़ी
विश्वविद्यालय ने NEET-PA का विस्तृत पाठ्यक्रम भी जारी कर दिया है, जिसमें संस्कृत वाङ्मय, पुराण-इतिहास, व्याकरण, दर्शन तथा भारतीय ज्ञान परंपरा (IKS) से संबंधित विषय शामिल हैं।
संस्कृत शिक्षा और आयुर्वेद के समन्वय की दिशा में यह पहल विद्यार्थियों के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगी तथा गुरुकुल परंपरा को आधुनिक चिकित्सा शिक्षा से जोड़ने में मील का पत्थर सिद्ध होगी।
PMO India Dharmendra Pradhan Indian Knowledge Systems, MoE Ministry of Education Prataprao Jadhav Ministry of Ayush, Government of India Shrinivasa Varakhedi Murali Krishna Samskrita Bharati Samskrit Promotion Foundation Swami Ramdev

 #प्रतिभाए   Department of Education, Rajasthan Ministry of Education DIPR, Department of Information & Public Relations...
03/07/2026

#प्रतिभाए Department of Education, Rajasthan Ministry of Education DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan MADAN DILAWAR सरकारी मास्टर

अभिभावकों एवं विद्यार्थीयो हेतु सूचना 👇
26/06/2026

अभिभावकों एवं विद्यार्थीयो हेतु सूचना 👇

   #2026 PMO India Ministry of Education Department of Education, Rajasthan DIPR, Department of Information & Public Rel...
21/06/2026

#2026 PMO India Ministry of Education Department of Education, Rajasthan DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan 🎉🎊

सभी विद्यार्थियों( कक्षा 6 से 12 तक) , ग्रामीण जनों अभिभावकों को सादर सूचित किया जाता है कि  दिनांक 21 जून 2026 रविवार क...
20/06/2026

सभी विद्यार्थियों( कक्षा 6 से 12 तक) , ग्रामीण जनों अभिभावकों को सादर सूचित किया जाता है कि दिनांक 21 जून 2026 रविवार को विश्व योग दिवस के शुभ अवसर पर विद्यालय प्रांगण में ठीक प्रातः 7:30 बजे योग कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें आप सभी सादर आमंत्रित हो 🙏कृपया समय पर पधार कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं

नोट-- विद्यार्थियों को विद्यालय ड्रेस में आना जरूरी नहीं है | वे योग एवं व्यायाम गतिविधियों हेतु उपयुक्त कपड़े पहन कर आए और प्रातः 7:00 बजे तक विद्यालय प्रांगण में पहुंच जाएं

 #विश्वपर्यावरणदिवस       DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan MADAN DILAWAR Department of Educ...
05/06/2026

#विश्वपर्यावरणदिवस DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan MADAN DILAWAR Department of Education, Rajasthan
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय बोरावास( तिलवाड़ा )में प्रदूषण निवारण एवं पर्यावरण संरक्षण समिति बालोतरा के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए समिति अध्यक्ष श्री तुलसा राम पटेल ने विद्यार्थियों को पर्यावरण से जुड़ने एवं उसके संरक्षण करने की बात कहते हुए इस धरती को प्लास्टिक मुक्त करने का संकल्प लेने की बात कही | समिति सचिव श्री Omprakash Soni ने विद्यार्थियों को कम से कम एक पेड़ लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की सीख दी | उन्होंने विद्यार्थियों को प्लास्टिक/ पॉलिथीन यूज़ नहीं करने की बात कही | कार्यक्रम में प्रवेशिका परीक्षा एवं वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा में जोधपुर संभाग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभाओ वर्षा चौधरी (12th)एवं प्रवीण कुमार (10th)को समिति के सदस्यों द्वारा साफा पहनाकर एवं नकद राशि भेट कर सम्मानित किया गया | विद्यार्थियों एवं अतिथियों द्वारा विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया | समिति द्वारा सभी को अल्पाहार वितरित किया गया | श्री जितेंद्र सिंह ने समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया | समिति द्वारा विद्यालय की चारदीवारी के बाहर पौधारोपण कर तारबंदी सहित संपूर्ण खर्च उठाने की घोषणा की |कार्यक्रम में श्री शोभ सिंह,श्री गजे सिंह, फखरू खान, कानाराम साई, चेना राम हुडडा,बाबूलाल दर्जी, ऊकाराम माली ,गौतम माली, चौथ सिंह झाला ,गोविंदराम मेघवाल, बाबूलाल माली, हुसैन खान, रावत सिंह, मुकेश सिंह ग्राम विकास अधिकारी तिलवाड़ा, Pukhraj Paliwal , पप्पु नाथ जी, सावल सिंह सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे |

🌹विदाई समारोह आयोजित 🌹विद्यालय में आज श्री गोपी किशन बिश्नोई  वरिष्ठ अध्यापक के स्थानांत्रण  होने के कारण विद्यालय परिवा...
12/05/2026

🌹विदाई समारोह आयोजित 🌹
विद्यालय में आज श्री गोपी किशन बिश्नोई वरिष्ठ अध्यापक के स्थानांत्रण होने के कारण विद्यालय परिवार द्वारा विदाई समारोह आयोजित किया गया |श्री गोपी किशन बिश्नोई को विद्यालय प्रशासन द्वारा माल्यार्पण , स्मृति चिन्ह एवं साफा पहनाकर विदाई दी | छात्र-छात्राओं ने गीत एवं भाषण के माध्यम से अपने विचार प्रकट किये | विद्यार्थियों ने विदाई देते हुए ,गुरु जी का आशीर्वाद प्राप्त कर उन्हें उपहार भेट किए | वरिष्ठ अध्यापक श्री गोपी किशन बिश्नोई जी द्वारा विद्यालय को अलमारी भेंट की गई | कार्यक्रम में संस्थाप्रधान श्री चोखाराम , प्राध्यापक मनोज कुमार भार्गव, व.अ.जितेंद्र सिंह, खेताराम , हनुमाना राम और राकेश जांगिड़ ने संबोधित किया |

अजेय योद्धा  #महाराणाप्रताप की  #जयंती पर कोटि कोटि नमन 🙏💐🌹
09/05/2026

अजेय योद्धा #महाराणाप्रताप की #जयंती पर कोटि कोटि नमन 🙏💐🌹

 #लाडोयोजना     😊🎉
07/05/2026

#लाडोयोजना 😊🎉

Address

RAJPUTO KA WAS Borawas Tilwara
Borawas Tilwara
344022

Telephone

+919636595129

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when GVUSS Borawas posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to GVUSS Borawas:

Shortcuts

Share

Category