29/04/2026
Hon. Shri Inderjit Singh Namdhari, First Vidhan Sabha Adhyaksh, JLA & a national leader in, GGSESTC, Bokaro
Guru Gobind Singh Educational Society's Technical Campus is a Technical Institution imparting Engine
29/04/2026
Hon. Shri Inderjit Singh Namdhari, First Vidhan Sabha Adhyaksh, JLA & a national leader in, GGSESTC, Bokaro
23/04/2026
Inaugral session of 4 days Bokaro Book fair 2026 organised by Samay Prakashan today
23/04/2026
Our OSD (HR) & HoD BBA, Prof Rashmi Thakur receiving cash prize of ₹10000/- from Indian Post for letter writing competition
23/04/2026
बोकारो में सजा किताबों का संसार, चार दिवसीय पुस्तक मेले का आज से भव्य आगाज़
बोकारो, 22 अप्रैल।
शहर के साहित्य प्रेमियों, विद्यार्थियों और पुस्तक प्रेमियों के लिए एक विशेष अवसर आज (गुरुवार) से शुरू हो रहा है। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के बाहर स्थित हाल, आईटीआई मोड़, चास, बोकारो में 23 से 26 अप्रैल, 2026 तक चार दिवसीय भव्य पुस्तक मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सजे-धजे आकर्षक स्टॉल, पुस्तकों की रंग-बिरंगी श्रृंखला तथा उत्सव जैसा माहौल पाठकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।
मेले का उद्घाटन गुरुवार प्रातः नगर के गणमान्य अतिथियों द्वारा किया जाएगा। इसके साथ ही आम पाठकों के लिए मेले के द्वार खोल दिए जाएंगे। प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक लोग इस ज्ञान और साहित्य के उत्सव का आनंद ले सकेंगे।
देश के प्रमुख प्रकाशनों की शानदार भागीदारी :
इस पुस्तक मेले में समय प्रकाशन, यश प्रकाशन, दीपा प्रकाशन, अनु प्रकाशन, राजकमल प्रकाशन, वाणी प्रकाशन, प्रभात प्रकाशन, राधाकृष्ण प्रकाशन, डायमंड बुक्स, दिनकर पुस्तकालय, पेंगुइन प्रकाशन, हिन्द युग्म, गीता प्रेस एवं मनोज पब्लिकेशंस जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों की हजारों पुस्तकें एक ही स्थान पर उपलब्ध हैं। साहित्य, समसामयिक विषय, प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें, धार्मिक ग्रंथ, बच्चों की किताबें और प्रेरणादायक साहित्य की विस्तृत श्रृंखला हर आयु वर्ग के पाठकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है।
रचनात्मकता और प्रतिभा को मिलेगा मंच :
मेले के दौरान बच्चों और युवाओं के लिए चित्रकला, कविता पाठ, कहानी लेखन, नृत्य और अन्य रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं में भागीदारी नि:शुल्क होगी और विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसके साथ ही कवि-कवयित्री सम्मेलन, साहित्यिक गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम मेले के वातावरण को और अधिक जीवंत बनाएंगे।
आयोजन समिति एवं समय इंडिया के प्रबंध न्यासी चंद्र भूषण ने कहा कि यह पुस्तक मेला केवल पुस्तकों की बिक्री का मंच नहीं, बल्कि समाज में पठन-पाठन की संस्कृति को पुनर्जीवित करने का एक सशक्त प्रयास है। उन्होंने कहा कि “जब पुस्तकें पाठकों तक पहुंचती हैं, तब समाज में विचार और ज्ञान का विस्तार होता है।”
बोकारो का यह पुस्तक मेला न केवल ज्ञान का केंद्र बनेगा, बल्कि साहित्य, संस्कृति और रचनात्मकता का एक प्रेरणादायी उत्सव भी साबित होगा, जहां हर आगंतुक को कुछ नया सीखने और समझने का अवसर मिलेगा।
23/04/2026
Invitation GGSESTC Kandra has its stall for its publications
All our respected faculty members are keeping their publised books in in this book fair
Plz ensure your visit in this book fair and our stall thxx
22/04/2026
समाचार रिपोर्ट: संजीवनी वाटिका का उद्घाटन
विश्व पृथ्वी दिवस के पावन अवसर पर गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी के टेक्निकल कैंपस में दिनांक 22 अप्रैल को प्रातः 10:35 बजे “संजीवनी वाटिका” का भव्य उद्घाटन किया गया। यह कार्यक्रम जीजीएसईएसटीसी के आदरणीय निदेशक प्रो. (डॉ.) प्रियदर्शी जरूहार के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
“संजीवनी वाटिका” तरु मित्र क्लब के अंतर्गत एक सराहनीय पहल है, जिसका उद्देश्य औषधीय पौधों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और एक हरित एवं स्वस्थ परिसर का निर्माण करना है।
कार्यक्रम की शुरुआत गणमान्य अतिथियों के गरिमामयी स्वागत के साथ हुई, जिसके पश्चात औषधीय पौधों के उद्यान का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर पान, गिलोय, तुलसी, एलोवेरा, ब्राह्मी, गुलर जैसे अनेक औषधीय पौधों का वृक्षारोपण किया गया, जिससे पर्यावरण संरक्षण एवं औषधीय महत्व के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम की विशेष आकर्षण के रूप में ‘विश्व निशाने पर है’ क्लाइमेट क्राइसिस अवेयरनेस कैंपेन के संस्थापक एवं संयोजक डॉ. निखिल कांत जी द्वारा रचित कविता का भावपूर्ण गायन प्रस्तुत किया गया, जिसने उपस्थित सभी लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनने के लिए प्रेरित किया। इस आयोजन में लगभग 200 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
बी.टेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र सार्थिक कुमार ने अपने प्रभावशाली भाषण से सभी को प्रेरित किया, वहीं सीएसई चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा पलक कुमारी ने सुंदर कविता पाठ प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
इस आयोजन में संकाय सदस्यों, विद्यार्थियों तथा तरु मित्र क्लब के सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। इस दौरान सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण हेतु शपथ (Pledge) भी ली और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प दोहराया। निदेशक महोदय ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में सभी को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार एवं जागरूक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
इस सराहनीय पहल के लिए माननीय अध्यक्ष श्री तरसेम सिंह जी एवं सचिव श्री सुरेन्द्र पाल सिंह जी द्वारा हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं।
कार्यक्रम का सफल संचालन तरु मित्र क्लब की समन्वयक एवं ओएसडी एचआर प्रो. रश्मि ठाकुर द्वारा किया गया। अंत में सभी उपस्थित लोगों को शीतल मीठा शरबत वितरित किया गया।
कार्यक्रम का समापन एक सकारात्मक संदेश के साथ हुआ, जो एक हरित, स्वस्थ एवं जागरूक परिसर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
18/04/2026
GGSESTC, college of Engineering and Management, Bokaro extends heartiest greetings on the auspicious occasion of Prakash Gurupurab of Shri Guru Angad Dev Ji.
18/04/2026
Mahila Samman Samaroh in association with Granth Srijan Sansthan, BIADA, Sector 12/F, Bokaro
17/04/2026
Congratulations Mihir Kumar Singh for selection in G-Tek Corporation.
16/04/2026
बोकारो में शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र के बीच अहम समझौता, छात्रों को मिलेगा लाभ
बोकारो में शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र के बीच अहम समझौता, छात्रों को मिलेगा लाभ नवबिहार टाइम्स ब्यूरो बोकारो। गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसायटीज टेक्निकल कैंपस, बोकारो तथा मेडिकेन्ट सुपरस्पे...
15/04/2026
14/04/2026
| Monday | 9:30am - 4:30pm |
| Tuesday | 9:30am - 4:30pm |
| Wednesday | 9:30am - 4:30pm |
| Thursday | 9:30am - 4:30pm |
| Friday | 9:30am - 4:30pm |
| Saturday | 9:30am - 4:30pm |