09/04/2025
"डी . वाई . पाटिल इंटरनेशनल स्कूल" में "गणित ओलंपियाड" में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया ।
चुनौतियाँ मनुष्य को सबल और सशक्त बनाती हैं। मानव जीवन चुनौतियों से भरपूर होता है। इसके बिना जीवन नीरस होता है। विद्यार्थी जीवन में विभिन्न चुनौतियों का न केवल सामना करना बल्कि उनसे निपटने के लिये उन्हे तैयार किया जाता है। "ओलंपियाड" विद्यार्थियों को भविष्य मे शिक्षा जगत की विभिन्न चुनौतिपूर्ण परिक्षाओं में सफलता प्राप्त करने में सहायक होता है। डी .वाई. पाटिल . इंटरनेशनल स्कूल में गणित ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों सम्मानित किया गया । इस अवसर पर मंच का संचालन विद्यालय के नवम श्रेणी के छात्र राजवीर द्वारा किया गया । प्रार्थना सभा का प्रारंभ बच्चो द्वारा सुंदर प्रार्थना के साथ किया गया । तत्पश्चात् विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती नीलम तिवारी ने स्वर्ण पदक व सर्टिफिकेट प्रदान कर बच्चों को प्रोत्साहित किया और जीवन में पूर्ण संकल्प के साथ आगे बढ़ने का मूल मंत्र दिया ।स्वर्ण पदक पाने वाले विद्यार्थियों के नाम हैं-कक्षा - 1 से आयुष कुमार, ईशान दुबे ,कौशिक राजा; कक्षा- 2 लोकेश महतो ,रुद्र सिंह, सिद्धार्थ कुमार: कक्षा - 4 से यश कुमार , आशीष कुमार: कक्षा -6 से अरिजीत खवास : कक्षा -7 से अर्थ कुमार राजपूत : कक्षा -8 से यशवंत कुमार महतो और कक्षा - 9 से अनुराग चटर्जी । प्राचार्या नीलम तिवारी ने सभी बच्चो को बधाई दी । उन्होंने सभी बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन में अनुशासन , समय - नियोजन और कठिन परिश्रम का बहुमूल्य स्थान है। तत्पश्चात् कक्षा दसवीं से युवराज केशव ने सभी को शपथ दिलाई और सत्य के मार्ग पर चलने का दृढ़ संकल्प लेने को कहा । इस विशेष सभा का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ । विद्यालय के सभी शिक्षक गण व विद्यार्थियों के सम्मिलित प्रयास से विशेष प्रार्थना सभा का सफल संचालन हुआ ।