09/06/2022
विश्वविद्यालय में तिलक लगाने पर उठे विवाद पर राजनीति बंद हो तथा जो घटना घटी है इस पर निष्पक्ष जांच की जाए
आज एनएसयूआई की टीम ने तिलक लगाने पर उठे राजनीतिक विवाद पर की निष्पक्ष जांच करवाने के लिए तथा सच्चाई को सामने लाने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन से मिला।
आज अखबार के माध्यम से एक मामला प्रकाश में आया है की शनिवार को एक छात्र राकेश बावरी पूजा के पश्चात माथे पर तिलक लगाकर पी के रॉय कॉलेज हिंदी का इंटरनल एग्जाम देने गया था तब हिंदी के प्रोफेसर मुकुंद रविदास ने उन्हें तिलक मिटाने को कहा, जिस पर छात्र ने शिक्षक की बात सुनकर तिलक मिटाना पड़ा। जबकि शिक्षक का पक्ष है कि उन्होंने गर्मी के कारण फैले हुए टीका को साफ करने बोला था।
आज अखबार के माध्यम से यह प्रतीत हुआ कि कुछ लोग इसे धार्मिक रंग देने में लगे हुए हैं। शैक्षणिक संस्थानों में इस प्रकार की घटना होना बहुत ही चिंताजनक तथा दुर्भाग्यपूर्ण है।
एनएसयूआई ने डीएसडब्ल्यू से मिलकर पूरे मामला से अवगत कराया तथा कार्रवाई करने की मांग की जिस पर डीएसडब्ल्यू ने कोई लिखित शिकायत नहीं मिलने की बात कही तब एनएसयूआई ने मौके पर लिखित आवेदन दिया जिसके बावजूद जांच कमेटी बनाने की कार्रवाई अग्रेषित की गई। मौके पर कुलपति मुकुल नारायण देव से टेलीफोन पर बात की तथा उन्हें भी पूरे घटना से अवगत कराया गया और निष्पक्ष जांच की मांग की गई की अगर शिक्षक ने गलती की है तो उन्हें तत्काल निष्कासित किया जाए क्योंकि शैक्षणिक संस्थानों में कोई किसी पर अपनी विचारधारा नहीं थोप सकता, तिलक लगाना, हिजाब पहनना, पगड़ी बांधना यह सब धर्म का एक भाग है और इसे कोई रोक नहीं सकता, इस पर कुलपति ने कहा कि वह जांच कमेटी बनाकर पूरी मामले की निष्पक्ष जांच करवाएंगे तथा दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और अगर मुकुंद रविदास के खिलाफ लगाए गए आरोप सही पाए गए तो उन पर कड़ी अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
जिलाध्यक्ष गोपाल कृष्णा चौधरी ने कहा
"किसी व्यक्ति की क्या विचारधारा है वह किसी पर थोप नहीं सकता या किसी को यह नहीं बोल सकता है तिलक लगाओ या नहीं लगाओ, अगर यह घटना हुई है तो आरोपित प्रोफेसर को तत्काल निलंबित किया जाए तथा यह भी सुनिश्चित किया जाए की विश्वविद्यालय को राजनीति से अछूता रखा जाए, जिस प्रकार घटना की लिखित शिकायत विश्वविद्यालय में नहीं करना तथा सीधा अखबारों में प्रकाशित करना यह दिखाता है कि इस पर राजनीतिक रोटियां भी सेकी जा रही है"
एनएसयूआई के प्रतिनिधिमंडल में जिला महासचिव रवि पासवान जी,जिला महासचिव दानिश रजा जी, गुरुनानक कॉलेज अध्यक्ष रोहित पाठक जी, पीके रॉय कॉलेज अध्यक्ष राज राजन सिंह जी, उपाध्यक्ष रोहित कुमार,रोशन कुमार, कमलेश, अंकित आदि मौजूद थे।