30/11/2025
आज दिनांक 30/11/2025 को गैलेक्सी पब्लिक स्कूल, चास के प्रांगण में एक दिवलीग कैम्पो, कराटे का सेमिनार सफलता -पूर्वक सम्पन्न किया गया। जिसमें लगभग 150 से अधिक छात्र - छात्राओं ने पीला बेल्ट से ब्राउन बेल्ट तक अपनी योग्यता के अनुसार बेल्ट और प्रमाण-पत्र पाकर उत्तीर्ण हुए। यह सेमिनार एशियन मार्शल आर्ट फेडरेशन, झारखण्ड तथा स्पॉर्टस कैम्पों फेडरेशन के बैनर तले सम्पन्न हुआ। अंतर्राष्ट्रीय विजेता सिहान राजेश महतो ने बारिकी से कीक, पंच, काता, आत्मरक्षा तथा मार्शल आर्ट के गुर को निखारते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं दिए। साथ ही गैलेक्सी पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर श्री सुबोध कुमार एवं D.A.V. कोरिया के डायरेक्टर श्री मनोज कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किए। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को मोबाइल फोन से दूरी बनाकर अपना ध्यान मार्शल आर्ट की ओर आकर्षित करना चाहिए, जिससे उनके शारीरिक तथा मानसिक विकास हो। हमारे विद्यालय में बच्चों में अनुशासन तथा आत्मरक्षा के विकास हेतु मार्शल आर्ट के निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है । इस कार्यक्रम में मार्शल आर्ट के प्रशिक्षक सहनवाज आलम, अभिजित सिंह,रवीऺ॑दर कीसकु, के साथ-साथ विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित थे।
20/07/2025
8 वीं अंतर्जिला मार्शल आर्ट चैंपियनशिप 2025 का आयोजन एशियन मार्शल आर्ट फेडरेशन झारखंड तथा स्पोर्टस कैम्पों फेडरेशन झारखंड के द्वारा एस. वी. एन. पब्लिक स्कूल वंशीडीह चास में आयोजित कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डी. ए. वी. कोरिया के निर्देशक श्री सोमेश कुमार मिश्रा, श्री सुबोध कुमार दत्ता, श्री मनोज कुमार दत्ता, श्री सतेन्द्र कुमार ओझा, श्री विकास कुमार ओझा एवं फेडरेशन के उपाध्यक्ष श्री टीका प्रसाद, महासचिव सिहान राजेश महतो के द्वारा किया गया।
इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में विद्यालय के प्राचार्य श्री अयोध्या प्रसाद सिंह, नारायण कुमार, शाहनवाज आलम, अभिजीत सिंह, प्रवीण कुमार, रविंदर किस्कू, सूरज कुमार, कीर्तिमान गुप्ता, मीना कुमारी, अनिरुद्ध कुमार, सिमरन महतो
तथा कुमारी नीला कीअहम योगदान रही।
इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बोकारो जिला, द्वितीय स्थान टाटा जमशेदपुर, तथा तृतीय स्थान गिरिडीह जिला ने प्राप्त किया। जिसमें में लगभग 100 से अधिक छात्र - छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता के विशिष्टअतिथि भारतीय जनता पार्टी के युवा अध्यक्ष श्री विनोद कुमार महतो ने उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को उनके सुनहरे भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें पदक तथा मोमेंटो देकर सम्मानित किए ।
09/02/2025
गेलैक्सी पब्लिक स्कूल, चास में केम्पो-कराटे ग्रेडिंग एवं सेमिनार में 85 छात्र-छात्रा हुए उतीर्ण ।
दिनांक 09/02/2025 को सिहान राजेश महतो के देखरेख में एक दिवसीय कैम्पों कराटे ग्रेडिंग एवं सेमीनार का आयोजन किया गया। जिसमें सिहान राजेश महतो ने सभी बच्चों को बारिकी से मार्शल आर्ट के गुर सिखाएं और प्रतियोगिता के रूल्स के बारे में जानकारी दिए।
मौके पर मुख्य अतिथि गेलैक्सी पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर श्री सुबोध जी ने कहा कि मार्शल आर्ट प्रेमी मानसिक और शारीरिक रुप से स्वस्थ्य एवं अपनी आत्मरक्षा के लिए सक्षम होते हैं। इसलिए सभी को मार्शल आर्ट जरूर सिखना चाहिए। वहीं अतिथि के रूप मे उपस्थित दयानंद आदर्श विद्यालय के अध्यक्ष श्री मनोज जी, डायरेक्टर मिसरा जी, सतेन्द्र जी, विकास जी, एवं गेलैक्सी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य अभिषेक जी ने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी। मौके पर मार्शल आर्ट के प्रशिक्षक सेन्सी अभिजीत सिंह, सेन्सी शहनवाज आलम, सेम्पाई रविन्द्र कुमार किस्कू, सेम्पाई ज्योति कुमारी, सेम्पाई अनिरूद्घ कुमार एवं विद्यालय के शिक्षक अमित कुमार, अनुपम जी, प्रभात जी उपस्थित रहे।
01/09/2024
जैनामोड़ में 7 वा इंटर जिला कैम्पो चैंपियनशिप संपन्
जैनामोड़ स्थित प्रजापति धर्मशाला में रविवार को 7 वां इंटर जिला कैम्पो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन लखु चन्द्र प्रजापति, टीका प्रसाद, पंचु महतो व सिहान राजेश महतो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।इस चैंपियनशिप में बोकारो, गिरिडीह व अन्य जिले के 100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। इंटर जिला कैम्पो चैंपियनशिप को संबोधित करते केम्पो के अन्तराष्ट्रीय पदक विजेता सिहान राजेश महतो ने कहा ट्रेनिंग अहम है। आपको हर दिन ध्यान लगाकर बेहतर बनना है। इसी का अर्थ सच्चा मार्शल आर्टिस्ट बनना होता है। आत्मारक्षा के लिएमार्शल आर्ट सीखना जरुरी है।
समाज सेवी लखु चन्द्र महतो ने कहा कि लड़कियो पर हो अनैतिक घटनाओ पर अपने आप को सुरक्षित करने के लिए मार्शल आर्ट सिखना बहुत जरुरी है।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर बोकारो व द्वितीय स्थान पर गिरिडीह रहा। आयोजित प्रतियोगिता में 21 खिलाड़ियों को स्वर्ण व 21सिल्वर पदक व 42 खिलाड़ियों को कांस्य पदक से सम्मानित किया गया।
मौके पर नारायण महतो, अभिजीत सिंह, शहनवाज आलम, रविन्द्र किस्कू, संतोष कुमार,पूजा कुमारी,मधुसुदन महतो,तारकेश्वर महतो,मीना कुमारी, ज्योतिकुमारी, सुरज कुमार,सिमरन महतो आदि शामिल हुए।
11/02/2024
kempo Karate seminar successful held on 11/02/2024 .The chief guest was Mr. Sanjiv Thakur Director of Mount Sion School, Sector 12, Bokaro Steel City,
22/01/2023
स्पोटस कैम्पो फैडरेशन ऑफ झारखंड के बैनर तले जैना मोड़ स्थित प्रजापति धर्मशाला में आयोजित किया गया । जिसमें इन्टर जिला कैम्पो चैम्पियनशिप 2023 के नाम से आयोजित किया गया । जिसमें झारखंड के बोकारो , धनबाद , गिरिडीह ,पूर्वि सिंहभूम के प्रतिभागी शामिल हुए । उद्घाटन मुख्य अतिथि अनिल अग्रवाल(राष्ट्रीय अध्यक्ष, अग्रवाल महासभा ), विशिष्ट अतिथि बोकरो जिला के युवा मोर्चाBjp अध्यक्ष बिनोद कु. महतो, डाॅ पी के सिंह ,टीका प्रसाद , बैजनाथ महतो ,सिहान राजेश कुमार महतो ने द्बीप जलाकर किया । प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विजेताओं में
18को स्वर्ण ,18 सिल्वर ,34 को कास्य पदक से सम्मानित किया गया । प्रतियोगिता में बोकारो को प्रथम ,द्बितीय पूर्वी सिंहभूम ,तीसरा स्थान गिरिडीह के खिलाड़ियों ने प्राप्त कर खेल को रोचक बनाने का काम किया । विजेताओं को मैडल ,ट्राॅफी देकर सम्मानित किया गया । मौके पर उमेश नायडू , सुनील प्रसाद , मधूसुदन महतो ,कपिल कौशिक , कृतिमान गुफ्ता ,आकाश कुमार , ज्योति कुमारी, पुजा कुमारी, मीना कुमारी तारकेश्वर महतो, रविन्द्र किस्कू, शहनवाज़ आलम, बसंत रविदास ,सूरज कुमार आदि उपस्थित थे ।
23/04/2022
today we are achieved the one gold & one bronze medals under -16 boys & girls category 5th National semi kempo fight
20/04/2022
23 24 अप्रैल 2022 5th कैंम्पो नेशनल चैंपियनशिप जम्मू एंड कश्मीर में आयोजित झारखंड से 8 खिलाड़ी चयनित हुए चायनीत हुए खिलाड़ियों को आज दिनांक 20 अप्रैल 2022 को भारतीय जनता पार्टी के बोकारो जीला युवा अध्यक्ष विनोद प्रजापति स्पोर्स कैंम्पो फेडरेशन झारखंड के माहासचिव सिहान राजेश महतो एवं उपाध्यक्ष टीका प्रसाद ने सम्मानित कर जम्मू के लिए शुभकामनाएे के सात हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
27/12/2021
kempo karate grading seminar