20/05/2026
Today our school celebrated the Closing Ceremony of all Inter-House Competitions, also known as Closing Spark. We concluded this session with great excitement, enthusiasm, and joyful energy. The event was filled with fun games, engaging activities, and wonderful moments of enjoyment.
One of the major highlights of the program was the mesmerizing dance performances by our little kids and senior girls, who delivered truly outstanding performances and captivated everyone with their talent and confidence.
Along with the celebrations, certificates for all Inter-House competitions were distributed to appreciate and encourage the students for their efforts and participation. Our Vice Principal, Mrs. Razia Sultan, also joined the children in the celebrations, enjoyed the joyful moments with them, and clicked memorable photographs.
At the end of the program, cold drinks were distributed among the children, which they enjoyed wholeheartedly. The event concluded with happiness, smiles, and beautiful memories for everyone.
आज हमारे विद्यालय में सभी इंटर-हाउस प्रतियोगिताओं के समापन समारोह का आयोजन किया गया, जिसे क्लोजिंग स्पार्क के नाम से भी मनाया गया। हमने इस सत्र का समापन पूरे उत्साह, ऊर्जा और खुशी के साथ किया। कार्यक्रम में मनोरंजक खेल, विभिन्न गतिविधियाँ और आनंद से भरे अनेक सुंदर क्षण शामिल रहे।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण हमारे नन्हे बच्चों और वरिष्ठ छात्राओं द्वारा प्रस्तुत शानदार नृत्य प्रदर्शन रहा। उन्होंने अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास से सभी का मन मोह लिया और बेहतरीन प्रस्तुति दी।
इसके साथ ही सभी इंटर-हाउस प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को उनके प्रयासों और सहभागिता के लिए प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। हमारी उप-प्रधानाचार्या श्रीमती रज़िया सुल्तान मैम ने भी बच्चों के साथ इस खुशी के पल का आनंद लिया, उनके साथ समय बिताया तथा यादगार तस्वीरें भी खिंचवाईं।
अंत में बच्चों को शीतल पेय प्रदान किए गए, जिसका उन्होंने खूब आनंद लिया। कार्यक्रम खुशियों, मुस्कान और सुंदर यादों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।