PG Department of Women's Studies, M.U. Bodh Gaya

PG Department of Women's Studies, M.U. Bodh Gaya

Share

P G Department of Women's Studies, M. U. Bodh Gaya

Photos from Magadh University Bodhgaya's post 19/09/2025
Photos from PG Department of Women's Studies, M.U. Bodh Gaya's post 08/03/2025

मगध विश्वविद्यालय बोधगया के नारी अध्ययन विभाग विभाग द्वारा दिनांक 8 मार्च 2025 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर व्याख्यान व्याख्यान सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया I कार्यक्रम में बातोर मुख्य अतिथि प्रोफेसर निभा सिंह समन्वयक आईसीसी ने महिलाओं द्वारा दोहरी भूमिका का नेतृत्व किस प्रकार से किया जाए के संदर्भ में जागरूक करते हुए कहा कि आज के निजी और प्रोफेशनल जीवन के बीच संतुलन बनाना एक चुनौती बन गया है अत्यधिक काम का दबाव एवं व्यक्तिगत जिम्मेदारियां दोनों को सही ढंग से निभाना महिलाओं के लिए एक मुख्य चुनौती के रूप में है I जिसके लिए प्रोफेसर सिंह ने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि बेहतर समय प्रबंधन, नई तकनीकियों की जानकारी एवं व्यक्तिगत देखरेख करते हुए वर्क लाइफ बैलेंस को सफलतापूर्वक किया जा सकता है क्योंकि यदि महिला प्रसन्न रहेगी तो उसका पूरा परिवार प्रसन्न रहेगा I कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया I कार्यक्रम की समन्वयक डॉक्टर कुमारी दीपा रानी ने मंचासीन समस्त महिला अतिथि प्रोफेसर निभा सिंह, प्रोफेसर सरिता वीरांगना, प्रोफेसर सुनीति सुमन, डॉक्टर सुषमा कुमारी को विश्वविद्यालय में उनके द्वारा दिए गए अमूल योगदान के लिए अंग वस्त्र एवं पुष्प कुछ देकर सम्मानित किया I अपने स्वागत उद्बोधन में स्त्री अध्ययन विभाग की प्रभारी डॉक्टर कुमारी दीपा रानी ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रभाव डालते हुए कहा कि किसी भी संस्था की प्रगति में वहां पर कार्य करने वाली महिलाएं बराबर की हिस्सेदारी होती हैं जिन्हें हम आधी आबादी कहते हैं I विश्वविद्यालय के प्रत्येक विभाग में कार्यरत वरिष्ठ महिला शिक्षिकाओं ने अपने अमूल योगदान से विश्वविद्यालय के कार्य प्रगति को एक नई दिशा दी है तथा उनके अनुभव का सभी शिक्षकों को अनुसरण करना चाहिए I अंग्रेजी विभाग की अध्यक्ष प्रोफेसर सरिता वीरांगना ने महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि कामकाजी महिलाओं के जीवन में विभिन्न चुनौतियां आती हैं परंतु परिवार के सहयोग और समर्पण से जीवन की प्रत्येक कठिनाइयां हल हो जाती हैं I इसके लिए प्रत्येक महिला को अपने घर और कार्यस्थल के बीच संतुलन बनाना अनिवार्य है I मनोविज्ञान विभाग की विभागअध्यक्ष प्रोफेसर सुनीति सुमन एवं गृह विज्ञान विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉक्टर सुषमा कुमारी द्वारा भी अपने विचारों को साझा किया गया तथा इस संदर्भ में सभी शिक्षकों को जानकारी देते हुए कहा गया कि जीवन में त्याग और समर्पण का उचित संतुलन बनाए रखते हुए परिवार में सहयोग के साथ-साथ अपने कार्य स्थल के जिम्मेदारियां को भी निभाना एक महिला के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है I इसके साथ-साथ सभी अतिथियों द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी शिक्षकों को दी I इसके साथ-साथ सभी शिक्षिकाओं ने अबीर- गुलाल लगाकर महिला दिवस के साथ-साथ एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं भी दी I कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षिकाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया एवं विजय शिक्षिकाओं को पुरस्कृत किया गया I कार्यक्रम में डॉक्टर वंदना कुमारी, डॉक्टर कविता कुमारी, डॉक्टर प्रियंका तिवारी, दीपशिखा पांडे, श्रीमती रीमा एवं उपेंद्र जी का विशेष योगदान रहा I कार्यक्रम में प्रोफेसर रहमत जहां, डॉक्टर शिल्पी बनर्जी, डॉक्टर पूनम कुमारी, डॉक्टर वंदना कुमारी, डॉक्टर चांदनी रोशन, डॉक्टर प्रियम कुमारी, डॉक्टर रेनू, डॉक्टर एकता वर्मा, डॉक्टर स्मिता कुमारी, डॉक्टर रमोला, डॉक्टर विनीतI, डॉक्टर एकता वर्मा, डॉक्टर श्वेता गोयल, डॉक्टर प्रीति, डॉक्टर अलका रंजन सहित अधिक संख्या में शिक्षिकाएं उपस्थित रही I कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गIन से हुआ I

Photos from PG Department of Women's Studies, M.U. Bodh Gaya's post 14/09/2024

आज दिनांक 14 सितंबर 2024 को मगध विश्वविद्यालय, बोधगया प्रांगण स्थित नारी अध्ययन विभाग में पीएचडी कोर्स वर्क 2021 के छात्रों का ओरियंटेशन कम इंडक्शन क्लासेज अथवा वर्ग प्रवेशन समारोह आयोजित किया गया जिसमे छात्रों को रिसर्च से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। विभाग के प्रभारी डॉक्टर कुमारी दीपा रानी के द्वारा यह बतलाया गया कि शोध समाज कल्याण एवं देश के उत्थान में सहयोग देने वाला तथा सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक स्थितियों को ध्यान देने वाला होना चाहिए। शोध के गुणवत्ता मे किसी भी प्रकार की कमी नही होनी चाहिए। गुणवत्तापूर्ण शोध ही समाज को बदलने में सहायक सिद्ध होगा। साथी साथ उन्होंने शोधार्थियों को शोध के विभिन्न पहलुओं जैसे कि शोध का विषय शोध के प्रकार परिकल्पना शोध क्षेत्र एवं शोध आंकड़ों के विषय में जानकारी दी गई । इस मौके पर डॉक्टर सौरभ कुमार (अर्थशास्त्र विभाग) ने शोधार्थियों को आंकड़े के संग्रह और आंकड़ों को विश्लेषण के बारे में संक्षिप्त रूप में जानकारी दी तथा साथ साथ इस बात पर बल दिया कि आंकड़े ही किसी भी प्रकार की शोध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
डॉक्टर वंदना कुमारी (श्रम एवं समाज कल्याण विभाग) शोध में प्रयुक्त होने वाले सॉफ्टवेयर के बारे में जानकारी दी। साथ साथ श्रम एवं समाज कल्याण विभाग के डॉक्टर राजेश कुमार ने शोध कार्य को जनहित, समाजहित और जनकल्याण हेतु समर्पित होने की बात पर बल दिया और यह बतलाया की आपके शोध से समाज में एक नए उत्साह का संचार होना चाहिए। एवं दर्शनशास्त्र की सहायक अध्यापिका प्रियंका तिवारी ने यह बतलाया कि शोध समाज में मौलिकता का संचार करने वाला होना चाहिए और हमें अपने स्थानीय समस्याओं के ऊपर भी शोध पर करना चाहिए।
इस अवसर पर दर्शनशास्त्र के अध्यक्ष प्रो. डॉ जावेद अंजुम, रीमा कुमारी, ब्रजेश कुमार, उपेंद कुमार एवं विभाग के समस्त शोधार्थि, पल्लवी, शिव प्रसाद, वर्षा, पिंकी, आशा, अवंतिका, रीना, शाम इत्यादि उपलब्ध थे।

Photos from PG Department of Women's Studies, M.U. Bodh Gaya's post 18/03/2024

Farewell and Holi Milan samaroh in the department of women studies PG Department of Women's Studies, M.U. Bodh Gaya

09/03/2024

"अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस" के शुभ अवसर पर स्नातकोत्तर नारी अध्ययन विभाग मगध विश्वविद्यालय बोधगया के द्वारा आज शाम 4:00 बजे ऑनलाइन माध्यम से गूगल मीट पर एक व्याख्यान की व्यवस्था की गई है जिसका शीर्षक नारी विमर्श है और और इसके मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ अविनाश कुमार झा है. जो पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर जेंडर स्टडीज के अध्यक्ष है . अतः आप सभी से अनुरोध है कि ससमय मीटिंग से जुड़कर व्याख्यान का लाभ ले!
A Special lecture on "Nari Vimarsh" organize by the Dept. of Women Studies, M.U., Bodh Gaya
Saturday, March 9 · 4:00 – 6:00pm
Time zone: Asia/Kolkata
Google Meet joining info
Video call link:

meet.google.com

Photos from PG Department of Women's Studies, M.U. Bodh Gaya's post 22/02/2024

Open Ph.D. Viva Voce of Asmita Kumari has been conducted in the PG Department of Women's Studies, M.U. Bodh Gaya.. Congratulations Asmita for being Dr. Asmita Kumari

23/01/2024

Documents Requirement:

•Candidate Must have Passed in 10th and 12th.

•Candidate Must Have a Bachelor's Degree in any subject.

• Passport Size Photographs (Atleast 4)

Fee Details ( Per Semester) :
Admission Fee - 5350/-
Examination Fee - 2000/-
Total Semester- 4

Photos from PG Department of Women's Studies, M.U. Bodh Gaya's post 13/12/2023
Photos from PG Department of Women's Studies, M.U. Bodh Gaya's post 07/12/2023

स्त्री अध्ययन विभाग एवं आई क्यू ा सी, मगध विश्वविद्यालय, बोध गया के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 07/12/2023 को लैंगिक संवेदीकरण : समय की आवश्यकता शीर्षक पर एक दिवसीय विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुवात डॉ दीपा रानी, प्रभारी, स्त्री अध्ययन विभाग के स्वागत भाषण से किया गया। प्रो कुसुम कुमारी, पूर्व प्रति-कुलपति, मुंगेर विश्वविद्यालय ने विषय प्रवर्तन किया। कार्यक्रम के संरक्षक मगध विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो एस पी शाही ने अपने वक्तव्य में स्त्री अध्ययन विभाग को उत्कर्ष पर ले जाने की बात की। उन्होंने महिला सशक्तितरण हेतु भारत की पूर्व प्रधान मंत्री श्रीमती इंदिरा गाँधी और 1971 के युद्ध के दौरान उनके कुशल नितृत्व का उदाहरण दिया ; साथ ही राजनीती और साहित्य में महिलाओ के विशेष योगदान की बात कही। कुलपति महोदय ने स्त्री अध्ययन को एक्छिक विषय के रूप में पाठ्यक्रम में सम्मिलित करने हेतु प्रयास का आश्वासन दिया। मुख्य वक्ता, प्रो आशा शुक्ल, पूर्व कुलपति , बी आर आंबेडकर विश्वविद्यालय , मऊ, ने समाज में लैंगिक संवेदीकरण, समता एवं सशक्तिकरण विषय पर अपने विचार व्यक्त किये। उन्होंने बिहार राज्य के विश्वविद्यालयों में स्त्री अध्ययन विभाग को मजबूत करने की बात कही। इसके अलावा कार्यक्रम के सह-संरक्षक प्रति-कुलपति प्रो बी आर के सिन्हा एवं विशिष्ट अतिथि प्रो आर के शुक्ल ने भी सम्बंधित विषय पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मगध विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण, प्रो ब्रजेश राय; प्रॉक्टर , प्रो उपेंद्र; समाज विज्ञान संकाय के संकायाध्यक्ष, प्रो आर एस जमुआर , आई क्य ए सी समन्वयक , प्रो मुकेश कुमार तथा विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष प्रो एस रिज़वी, प्रो वीरांगना , प्रो पियूष के सिन्हा , प्रो निर्मला कुमारी, प्रो के डी वर्मा ,प्रो मुनीश्वर प्रसाद ,प्रो जे अंजुम एवं शिक्षक डॉ अंजनी घोष , डॉ प्रमोद चौधरी, प्रो शैलेन्द्र एवं अन्य तथा विद्यार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम में मंच सञ्चालन डॉ ममता मेहरा ने किया तथा अंत में धन्यवाद् ज्ञापन डॉ वंदना कुमारी ने किया।

06/12/2023

Plzzzz Grace our occasion with your kind presence
Regards,
Dr Kumari Deepa Rani
Incharge
Department of Women studies

Photos from PG Department of Women's Studies, M.U. Bodh Gaya's post 23/08/2023

*Career oriented Discussion cm Counseling session of the Students in the PG Department of Women's Studies, M.U. Bodh Gaya*

Want your school to be the top-listed School/college in Bodh Gaya?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Website

Address


PG DEPARTMENT OF WOMEN'S STUDIES, M. Utca BODH GAYA
Bodh Gaya
824234