19/11/2017
2017
मानुषी के सिर पर सजा मिस वर्ल्ड का ताज..
👉भारत की मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड 2017 का प्रतिष्ठित ताज अपने नाम कर लिया है। उनसे पहले ये खिताब 17 साल पहले 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने जीता था।
👉हरियाणा की मानुषी छिल्लर मेडिकल स्टूडेंट हैं। फर्स्ट रनरअप मिस इंग्लैंड स्टेफनी हिल और मिस मैक्सिको एंड्रिया मेजा को सेकेंड रनर अप बनाया गया।
👉चीन में आयोजित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत की मिस इंडिया मानुषी छिल्लर के सिर पर 2017 का खिताब सजा है।
👉छिल्लर ने सान्या शहर एरीना में आयोजित समारोह में दुनिया के विभिन्न हिस्सों से 108 सुंदरियां को पछाड़ कर यह खिताब अपने नाम किया है।
👉 मानुषी छिल्लर हरियाणा की रहने वाली हैं और उन्होंने इस साल फेमिना मिस इंडिया 2017 का खिताब भी जीता था।
👉मानुषी भारत के लिए मिस वर्ल्ड का ताज पाने वालीं छठवीं सुंदरी हैं। इससे पहले साल 2000 में प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड बनी थीं। हरियाणा में जन्मीं 20 साल की मानुषी मेडिकल छात्रा हैं और उनकी पढ़ाई सोनीपत और दिल्ली से हुई है।
👉मानुषी की इस अचीवमेंट से पूरा देश उन पर गर्व कर रहा है।
SUBSCRIBE US: