24/07/2026
शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सरवानी विकासखंड बिल्हा जिला बिलासपुर में आज दिनांक 23.7.2026 को शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया । छत्तीसगढ़ विधानसभा के उत्कृष्ट विधायक माननीय श्री धरमलाल कौशिक जी की मुख्य आतिथ्य में सरस्वती निशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत कुल 60 छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया। पर्यावरण संरक्षण के दृष्टि से विद्यालय परिसर में मुख्य अतिथि माननीय कौशिक जी और अन्य अतिथियों के द्वारा विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर उसके संवर्धन और संरक्षण का शपथ बच्चों को दिलाया । अपने उद्बोधन में श्री कौशिक जी ने मोबाइल का सीमित उपयोग और ज्ञानवर्धक चीजों के लिए करने को बच्चों को प्रेरित किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में सरवानी हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र विष्णु निषाद को नीट परीक्षा 2026 में सफलता की हार्दिक बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की और शाल, मोमेंटम व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। बोर्ड परीक्षा दसवीं एवं 12वीं में मेरिट में आए हुए छात्रा कुमारी दुर्गेश्वरी जांगडे 94.6 0% नंदनी मानिकपुरी 90% कक्षा 12वीं से समीर कुमार 81% एवं नेमा 80% को मोमेंटम एवं प्रमाण पत्र देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना किए।कार्यक्रम में जनपद पंचायत बिल्हा के अध्यक्ष श्री राम कुमार कौशिक जी ने विद्यार्थी जीवन में अथक मेहनत कर अच्छा परीक्षा परिणाम प्राप्त करने के लिए बच्चों को प्रेरित किया बच्चों को यह भी उन्होंने भी कहा कि ज्यादा से ज्यादा मेहनत करेंगे तो उससे उनका अच्छा परीक्षा परिणाम आएगा जिससे उनका उनके परिवार और विद्यालय का नाम रोशन होगा। प्रजापति ब्रह्मकुमारी से आए हुए लता बहन और उनके साथियों के द्वारा विद्यालय में बच्चों को विभिन्न प्रकार के मानसिक विकास एवं चारित्रिक विकास से संबंधित बातें बताई गई । गर्लराइजिंग इंडिया के तहत आई हुई NGO की टीम के उपासना दुबे द्वारा सभी लड़के और लड़कियों को उनके व्यक्तित्व विकास एवं उनके चारित्रिक विकास की दिशा में "कुसुम की पारी" पुस्तिका का वितरण भी किया गया तथा उनके द्वारा ये संदेश दिया गया कि बच्चे इसको पढ़कर अपने चारित्रिक विकास अपने व्यक्तित्व का विकास कर सकते हैं। आज के सरस्वती साइकिल वितरण योजना ,शाला प्रवेश उत्सव एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम में जनपद पंचायत बिल्हा के जनपद सदस्य श्रीमती जनक नंदिनी कोसले , जिला भाजपा मोर्चा के श्री पेंगन वर्मा ,विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री भरत केवर्ट व सदस्य गण, ग्राम पंचायत सरवानी के सरपंच अमरौवतीन बघेल एवं पंच गण, विकासखंड शिक्षा अधिकारी डॉक्टर भूपेंद्र कौशिक बीआरसी देवी चंद्राकर , पूर्व प्राचार्य विजय चंदेल जी, आत्माराम साहू जी एवं अन्य गणमान्य अतिथियों, विद्यालय परिवार के व्याख्याता गण और बच्चों की उपस्थिति में आज का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता द्वय कौशल तिवारी एवं श्रीमती शालिनी गुप्ता के माध्यम से किया गया। आभार प्रदर्शन विद्यालय के व्याख्याता एवं साइकिल वितरण प्रभारी श्री परदेशी राम कुशरो के द्वारा किया गया।