25/12/2020
........... #बाबा_का_ढाबा ...........
...... #बिलासपुर_वर्जन .....
#भावुक_कहानी - उम्र के इस पड़ाव में बाबा ने एक बेटा खोया और दूसरे ने उन्हें देख-रेख करने से मना कर दिया। फिर बाबा ने खुद का और अपनी पत्नि का पेट पालने के लिए एक छोटा सा फ़ूड कार्नर खोल लिया। देवरीखुर्द गाँव से रोज़ साईकल से अपना सामान लेकर बिलासपुर आते हैं और आज भी वो पिछले दो साल से एक छोटी सी फ़ूड कार्नर चला रहे हैं।
#स्वाभिमानी_चरित्र - उम्र के इस पड़ाव में भी किसी के आगे हाथ फैलाने के बजाय मेहनत से काम करके जिंदगी गुजर-बसर करना चुना। बाबा के फ़ूड कार्नर के पास ही रेलवे स्टेशन में भिखारियों का जमावड़ा रहता है,कुछ जवान भी भीख मांगते दिख जाते हैं। लेकिन बाबा ने ऐसा न करके एक आम भारतीय का स्वाभिमानी और मेहनतकश चरित्र पेश किया है।
#बाप_का_दिल - छोटे बेटे द्वारा मुंह मोड़ लेने पर हमने जब लॉयर के द्वारा केस करने और यहां तक के लॉयर की फीस वहन करने की बात कही, तो साफ इंकार कर दिया और कहा कि मैं अपना और अपनी धर्मपत्नी का पेट पाल लूंगा। बाप हूँ साहेब, केस नही कर सकता।
#फ़ूड_आइटम - घर मे बनाई हुई कई तरह के ड्राई डिशेज । हमे उनके द्वारा बनाई गई गुलाबफूल काफी पसंद आई और उनके हर फ़ूड आइटम में घर का बना देशी स्वाद बखूबी आ रहा था।
#टाइमिंग - सोमवार से शनिवार सुबह 9 से शाम 4 बजे तक ।
#पता - स्टेशन रोड,तितली चौक,भारत माता स्कूल के पास,बिलासपुर।
#बेघर_गरीबो_की_मदद - अगर आप बेघर गरीबों को खाना और फल वगैरह देते रहते हैं या ऐसा करना चाहते हैं, तो पास में ही जगन्नाथ मंदिर,भारत माता स्कूल चर्च और रेलवे स्टेशन के पास इनका जमावड़ा रहता है। बाबा के पास से आप फ़ूड आइटम खरीद के उन्हें दे सकते हैं।
ी,
ुकून_अदब_की
~ Dr Iqbal Hussain