Premwati Kunjilal Jain Saraswati Vidya Mandir, Bilaspur, G.B Nagar

  • Home
  • India
  • Bilaspur
  • Premwati Kunjilal Jain Saraswati Vidya Mandir, Bilaspur, G.B Nagar

Premwati Kunjilal Jain Saraswati Vidya Mandir, Bilaspur, G.B Nagar Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Premwati Kunjilal Jain Saraswati Vidya Mandir, Bilaspur, G.B Nagar, School, Bilaspur.

दिनांक 20 /05 /2026 को प्रेमवती कुंजीलाल जैन सरस्वती विद्या मंदिर में 14 मई 2026 को हुए छात्र संसद के चुनाव में कक्षा 3 ...
21/05/2026

दिनांक 20 /05 /2026 को प्रेमवती कुंजीलाल जैन सरस्वती विद्या मंदिर में 14 मई 2026 को हुए छात्र संसद के चुनाव में कक्षा 3 से कक्षा 10 तक 14 भैया /बहिन विजयी हुए इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के माननीय जिला प्रचारक महोदय खंड कार्यवाह गौरव नागर जी दनकौर खंड , विद्यालय के प्रबंधक श्रीमान सुधीर कुमार जी , समिति सदस्य श्रीमान सुक्खानंद जैन जी ने उनको पटका पहनाकर सम्मानित किया। विद्यालय के प्रबंधक महोदय ने छात्र सांसद चुनाव में विजेताओं के नाम एवं पद की घोषणा की। प्रधानाचार्य श्रीमान संजय कुमार गुप्ता जी ने आगंतुक अतिथियों का औपचारिक परिचय कराया। सभी महानुभावों के द्वारा गत सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मंच पर बुलाकर पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया। माननीय जिला प्रचारक जी ने सभी छात्र-छात्राओं को उनके कार्यक्रम की भूमिका पर प्रकाश डाला।

विद्या भारती पश्चिम प्रांत द्वारा संचालित एवं सीबीएसई से संबद्ध विद्यालयों के प्राचार्यों की एक दिवसीय बैठक, दिनांक 15/0...
17/05/2026

विद्या भारती पश्चिम प्रांत द्वारा संचालित एवं सीबीएसई से संबद्ध विद्यालयों के प्राचार्यों की एक दिवसीय बैठक, दिनांक 15/05/2026 को सरस्वती विद्या मंदिर नेहरू नगर में आयोजित हुई। प्रांतीय संगठन मंत्री श्री प्रदीप गुप्ता जी,प्रांत निरीक्षक श्री विशोक जी,प्रांत शैक्षिक प्रमुख श्री महेश जी शर्मा,का सानिध्य एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
मुख्य रूप से सीबीएसई के नए करिकुलम एवं सीबीएसई परीक्षा परिणाम पर चर्चा हुई।
श्री प्रदीप गुप्ता जी ने कहा सभी प्राचार्य एवं शिक्षक नियमित रूप से नई शिक्षा नीति से संबंधित प्रावधानों से अवगत रहे,एवं शिक्षक भी निरंतर नई शिक्षण विधियों का उपयोग कर ,कक्षा में विद्यार्थियों की शत प्रतिशत उपस्थिति का प्रयास रखे।

*मातृ शक्ति के सम्मान एवं वीरता के प्रेरणास्रोत महाराणा प्रताप को नमन* दिनांक 09/05/2026 को प्रेमवती कुंजीलाल जैन सरस्वत...
11/05/2026

*मातृ शक्ति के सम्मान एवं वीरता के प्रेरणास्रोत महाराणा प्रताप को नमन*

दिनांक 09/05/2026 को प्रेमवती कुंजीलाल जैन सरस्वती विद्या मंदिर में प्रातः वंदना सत्र के दौरान वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार गुप्ता ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए विद्यार्थियों को महाराणा प्रताप के त्याग, समर्पण, सद्भाव एवं मातृभक्ति से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र और संस्कृति के प्रति समर्पण ही महान व्यक्तित्व की पहचान है।

इसके उपरांत प्रातः 11:00 बजे से मातृ दिवस के उपलक्ष्य में शिशु वाटिका (कक्षा नर्सरी से कक्षा 2 तक) के विद्यार्थियों की माताओं को आमंत्रित कर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निधि गोयल ने की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि मनीषा जी एवं मुख्य अतिथि सपना जी उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का सफल संचालन कोमल शर्मा की देखरेख में किया गया। कार्यक्रम में माताओं एवं बच्चों के लिए अनेक रोचक एवं आनंदमयी गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें सभी ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

आज 9 September 2025 नोएडा विद्या मंदिर में विभागीय विज्ञान प्रतियोगिता संपन्न हुई ,जिसमें हमारे विद्यालय के 8 भैया बहनों...
09/09/2025

आज 9 September 2025 नोएडा विद्या मंदिर में विभागीय विज्ञान प्रतियोगिता संपन्न हुई ,जिसमें हमारे विद्यालय के 8 भैया बहनों ने भाग लिया।
3 मेडल प्रतियोगिताओं में प्राप्त हुए ,
03- Gold 🥇
विद्यालय परिवार सभी भैया बहनों और शिक्षकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता है। हम सभी भैया बहनों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। 💐😊

आजदिनांक 15 /08 /2025 को विद्यालय प्रेमवती कुंजी लाल जैन सरस्वती विद्या मंदिर में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम मनाया गया...
15/08/2025

आजदिनांक 15 /08 /2025 को विद्यालय प्रेमवती कुंजी लाल जैन सरस्वती विद्या मंदिर में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम मनाया गया। जिसमें कक्षा नर्सरी से कक्षा 10 तक के भैया बहनों ने अपने-अपने कार्यक्रमों की बड़े अच्छे ढंग से प्रस्तुति की भैया बहनों की अच्छी प्रस्तुति देखकर देख कर अभिभावक एवं प्रबंध समिति के सदस्य हर्षित होकर भैया/ बहनों को पुरस्कार स्वरूप में कुछ राशि भी प्रदान की। आज के कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष श्रीमान धनेंद्र जैन प्रबंधक श्रीमान सुधीर कुमार जी श्रीमान हरि प्रकाश बाबा जी, श्री सचिन जी ,श्री अनिल तायल जी, श्री सुक्खानंद जैन जी , श्री संतोष आर्य जी, श्रीमती निधि गोयल जी, श्रीमान सुशील अग्रवाल जी, श्रीमान गौरव जी , एवं प्रधानाचार्य संजय कुमार गुप्ता सहित समस्त शिक्षक रहे ।

14/02/2025

Admission open for session 2025-2026.

28/01/2025

Class 8
Science activity
Process Germination

दिनांक 26/01/2025 दिन रविवार को प्रेमवती कुंजीलाल जैन सरस्वती विद्या मंदिर बिलासपुर में गणतंत्र दिवस मनाया गया। कार्यक्र...
27/01/2025

दिनांक 26/01/2025 दिन रविवार को प्रेमवती कुंजीलाल जैन सरस्वती विद्या मंदिर बिलासपुर में गणतंत्र दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमान मुकेश भाटी जी रहे। ध्वजारोहण विद्यालय के अध्यक्ष श्रीमान धनेंद्र जी के कर कमलों द्वारा किया गया किया। विद्यालय के छोटे बड़े भैया बहनों ने अपने कौशल से अच्छे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यालय के प्रबंधक श्रीमान सुधीर कुमार जी, सुक्खानंद जी ,अनिल तायल जी, निर्मल जैन जी, हरि प्रकाश बाबा जी, संतोष आर्य जी, उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य व मुख्य अतिथि ने छात्रों को संबोधित किया गया। कार्यक्रम का समापन अध्यक्ष महोदय द्वारा प्रतिभागी छात्रों व अध्यापकों का उत्साह वर्धन कर के किया गया।

Address

Bilaspur
203131

Opening Hours

Monday 8am - 2pm
Tuesday 8am - 2pm
Wednesday 8am - 2pm
Thursday 8am - 2pm
Friday 8am - 2pm
Saturday 8am - 2pm

Telephone

+919555935501

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Premwati Kunjilal Jain Saraswati Vidya Mandir, Bilaspur, G.B Nagar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Premwati Kunjilal Jain Saraswati Vidya Mandir, Bilaspur, G.B Nagar:

Shortcuts

Share

Category