02/10/2022
❇️ गाँधी जयंती विशेष 100+ प्रश्नोत्तर ❇️
प्रश्न: गांधीजी ने गुजरात में साबरमती आश्रम की स्थापना कब की?
उत्तर – 1916 में। (गांधीजी ने अहमदाबाद में साबरमती आश्रम की स्थापना की थी।)
प्रश्न: गांधीजी ने कौन सा नारा दिया था?
उत्तर – करो या मरो
प्रश्न: 1932 में अखिल भारतीय सेवक संघ की स्थापना किसने की?
उत्तर – महात्मा गांधी
प्रश्न: कांग्रेस के किस अधिवेशन में महात्मा गांधी ने कहा था, कि गांधी मर सकते हैं, लेकिन गांधीवाद सदा जीवित रहेगा?
उत्तर – कराची में 1931 के अधिवेशन में
प्रश्न 'महात्मा गांधी क्षणिक भूत की तरह धूल उड़ाते हैं, लेकिन स्तर नहीं उठाते", यह कथन किसका है?
उत्तर – सुभाष चन्द्र बोस
प्रश्न: गांधीजी की बहन का क्या नाम था?
उत्तर – रलियत
प्रश्न: महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से कब लौटे?
उत्तर – 1915 में
प्रश्न: महात्मा गांधी ने हिन्द स्वराज की रचना की थी जब वे–
उत्तर – जहाज से इंग्लैंड से दक्षिण अफ्रीका यात्रा कर रहे
प्रश्न: गांधीजी का जब विवाह हुआ तो उस समय उनकी उम्र कितनी थी?
उत्तर – 13
प्रश्न: किसने सुझाव दिया था कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को समाप्त कर दिया जाय?
उत्तर – महात्मा गांधी
प्रश्न: गांधीजी ने यह कहकर कि 'उनकी कमाई देश सेवा के लिए है' विदेशी शिक्षा देने से इंकार करने पर उनके किस पुत्र ने विद्रोह कर दिया था?'
उत्तर – मणिलाल