Govt Senior Secondary School Bandhara

Govt Senior Secondary School Bandhara Know the Activities of our Students Donate via Gyan Sankalp Portal

11/04/2026
समस्त अभिभावकगण,भामाशाह, जनप्रतिनिधि,पूर्व शिक्षक एवं पूर्व विद्यार्थी गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में सादर आमंत्रित है🙏🙏🙏
25/01/2026

समस्त अभिभावकगण,भामाशाह, जनप्रतिनिधि,पूर्व शिक्षक एवं पूर्व विद्यार्थी गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में सादर आमंत्रित है🙏🙏🙏

गुरु सालमनाथजी महाराज की असीम कृपा एवं आशीर्वाद से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बंधड़ा के सत्र 2021–22 के कला संकाय के ...
22/12/2025

गुरु सालमनाथजी महाराज की असीम कृपा एवं आशीर्वाद से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बंधड़ा के सत्र 2021–22 के कला संकाय के पूर्व विद्यार्थी हीरा राम पुत्र श्री गेना राम जी बेनीवाल, निवासी बंधड़ा का राजस्थान पुलिस कांस्टेबल पद पर जिला बाड़मेर से अंतिम रूप से चयन होने पर शाला परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ। 💐👏🏻

19/12/2025

उन बच्चों व अभिभावकों के लिए जिनके बच्चे नियमित स्कूल नहीं आते, एक छोटे से बच्चे के द्वारा बहुत बड़ा संदेश...

*गुरु सालमनाथ जी महराज की कृपा से आज विद्यालय के बच्चों ने फिर से अपनी प्रतिभा का लौहा मनवाया* माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजम...
17/12/2025

*गुरु सालमनाथ जी महराज की कृपा से आज विद्यालय के बच्चों ने फिर से अपनी प्रतिभा का लौहा मनवाया*
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के तत्वाधान में सत्र 2025-26 के तहत ग्रीन ग्रोथ व सस्टेनेबल डेवलपमेंट के तहत जिला शिक्षा अधिकारी(मुख्यालय)माध्यमिक बीकानेर के समन्वयक गंगा बाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीकानेर में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बंधड़ा के कक्षा 12 की छात्रा बसु कंवर ने जिला स्तर पर द्वितीय(पुरस्कार राशि 7000/-)व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कक्षा 12 के छात्र वासुदेव हिंगडा ने तृतीय स्थान(पुरस्कार राशि 5000/-)प्राप्त किया। शाला परिवार ने उक्त दोनों बच्चों के जिला स्तर पर स्थान प्राप्त करने पर प्रसन्नता व्यक्त की व दोनों बच्चों को हार्दिक बधाई व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की, दोनों बच्चों को तैयारी करवाने में विद्यालय के व्याख्याता भवानी भूषण जी का विशेष योगदान रहा जिसकी बदौलत बच्चों को स्थान प्राप्त हुआ।

अखबारों में निरमा व निरमा का सरकारी स्कूल....
16/12/2025

अखबारों में निरमा व निरमा का सरकारी स्कूल....

15/12/2025

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बंधड़ा पांचू की होनहार छात्रा निरमा की विधानसभा में बुलंद आवाज के साथ शानदार प्रस्तुति

राजस्थान विधानसभा में गूंजेगी.....होनहार छात्रा निरमा की बुलंद आवाजप्रबल कार्यक्रम 2025 के तहत 15 दिसम्बर को राजस्थान वि...
15/12/2025

राजस्थान विधानसभा में गूंजेगी.....होनहार छात्रा निरमा की बुलंद आवाज
प्रबल कार्यक्रम 2025 के तहत 15 दिसम्बर को राजस्थान विधानसभा में मॉक सत्र ‘‘राजस्थान युवा सभा” के माध्यम से चर्चा की जाएगी। सुबह 10.30 बजे यह कार्यक्रम शुरू होगा। इसे देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके विधानसभा के यूट्यूब चैनल के जरिए अधिक से अधिक संख्या में जुड़ें और इसका लाइव प्रसारण देखें।

https://www.youtube.com/channel/UCYmQWbPTxZ2NwbPkT5yfvwQ

The Rajasthan Legislative Assembly or the Rajasthan Vidhan Sabha is the unicameral legislature of the Indian state of Rajasthan. The assembly meets at Vidhana Bhavan situated in Jaipur, the capital of Rajasthan. Members of the Legislative assembly are directly elected by the people for a term of 5 y...

15 दिसंबर को प्रबल कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित विधानसभा मॉक सत्र में पूरे राजस्थान से 16 बच्चों को बोलने का अवसर प्राप्त...
13/12/2025

15 दिसंबर को प्रबल कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित विधानसभा मॉक सत्र में पूरे राजस्थान से 16 बच्चों को बोलने का अवसर प्राप्त होगा। इनमें से बीकानेर से गए 04 बच्चों में से 02 बच्चियों,जिनमें से 1 बच्ची निरमा(राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बंधड़ा )विधानसभा में अपना विषय रखेगी। इन बच्चों का चयन विधानसभा की कार्रवाई में भाग लेने वाले 164 बच्चों में से बोलने के लिए हुआ है। शाला परिवार की तरफ से निरमा की इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं, गुरु सालम नाथ जी महराज की कृपा आप पर सदैव बनी रहे...✌️✌️👍👍💐💐

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान द्वारा संचालित ग्रीन ग्रोथ विषयक ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता मंगलवार को पांचू में सफलतापूर्व...
11/12/2025

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान द्वारा संचालित ग्रीन ग्रोथ विषयक ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता मंगलवार को पांचू में सफलतापूर्वक आयोजित हुई। प्रतियोगिता में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बंधड़ा के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न गतिविधियों में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल कीं।

निबंध प्रतियोगिता में बसु कंवर ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

आशु भाषण प्रतियोगिता में अमित ने द्वितीय स्थान अर्जित किया।

क्विज (प्रश्नोत्तरी) प्रतियोगिता में वासुदेव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

चित्रकला प्रतियोगिता में विमला ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विद्यालय परिवार ने छात्रा निरमा को साफा पहनाकर व तिलक लगाकर विद्यालय की राजस्थान विधानसभा में प्रबल कार्यक्रम अन्तर्गत मॉक सत्र हेतु जयपुर के लिए बड़े ही हर्षोल्लास के साथ रवाना किया। इस अवसर पर सभी स्टाफ सदस्यों ने निरमा सहित ग्रीन ग्रोथ प्रतियोगिता के प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों के जिला लेवल में भाग लेने हेतु उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

04/12/2025

*शिक्षा में माता-पिता की सहभागिता*

– डॉ. सजीव एम. एस.

माता-पिता की सहभागिता बच्चे की शैक्षणिक और व्यक्तिगत वृद्धि को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। जब माता-पिता और शिक्षक साथ मिलकर काम करते हैं, तो बच्चे बेहतर अंक, सुधरा हुआ व्यवहार और सीखने की अधिक प्रेरणा दिखाते हैं। माता-पिता की सक्रिय भागीदारी अनुपस्थिति को कम करती है और बच्चों को आत्मविश्वास के साथ स्कूल गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित करती है। कुल मिलाकर, मजबूत माता-पिता-स्कूल सहयोग शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाता है और हर बच्चे के समग्र विकास का समर्थन करता है।

माता-पिता अपने बच्चों के जीवन पर बड़ा प्रभाव डालते हैं। उनका प्रभाव शिक्षकों, दोस्तों और मीडिया की तुलना में अधिक सीधा होता है। माता-पिता का सकारात्मक दृष्टिकोण और बच्चों की शिक्षा के प्रति समर्थन महत्वपूर्ण है। यह बच्चों को अच्छी आदतें विकसित करने के लिए प्रेरित कर सकता है, जिससे बेहतर शैक्षणिक सफलता मिलती है। लंबे समय में बच्चे को सामाजिक और आर्थिक रूप से लाभ होता है।

माता-पिता और शिक्षक का सहयोग बच्चों की शिक्षा पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालता है। जब शिक्षा प्रणाली स्कूल गतिविधियों में माता-पिता की भागीदारी आवश्यक बनाती है, तो माता-पिता अधिक सहज महसूस करते हैं। माता-पिता और स्कूल प्रशासन का सहयोग विद्यालय के शैक्षणिक और शारीरिक प्रदर्शन में सुधार ला सकता है। इसलिए, स्कूल प्रशासकों को माता-पिता को प्रेरित करना चाहिए कि वे स्कूल के मिशन और लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करें।

*आज, हम माता-पिता की सहभागिता के लाभों पर विचार करेंगे।*

---

*1. उच्च अंक और उपलब्धियाँ प्राप्त करना*

जब माता-पिता की सहभागिता और बच्चों की शिक्षा में मजबूत संबंध होता है, तो बच्चों के बेहतर अंक लाने और परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करने की संभावना बढ़ जाती है। जब माता-पिता घर और स्कूल दोनों जगह बच्चों की शिक्षा में सक्रिय रूप से भाग लेते हैं, तो बच्चे बेहतर करने के लिए प्रेरित होते हैं और कक्षाओं में आगे बढ़ते चलते हैं।

---

*2. अनुपस्थिति कम करना*

अनुपस्थिति बच्चों के वर्तमान और भविष्य के शैक्षणिक प्रदर्शन पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। माता-पिता को पता होना चाहिए कि उनके बच्चे कितने दिन स्कूल नहीं गए। जो माता-पिता अक्सर स्कूल आते हैं, वे अपने बच्चों को दिखाते हैं कि वे उनकी शिक्षा को कितना महत्व देते हैं।

---

*3. बेहतर कक्षा व्यवहार*

जब माता-पिता बच्चों की शिक्षा में रुचि और प्रोत्साहन दिखाते हैं, तो इसका बच्चों के व्यवहार, सीखने की प्रेरणा, आत्मसम्मान, तथा स्कूल से अनुपस्थिति पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

---

*4. गतिविधियों में बच्चों का समर्थन*

जो माता-पिता अपने बच्चों को पढ़कर सुनाते हैं, वे उन्हें मजबूत पढ़ने की आदतें विकसित करने में मदद करते हैं। इससे बच्चे पढ़ाई के अलावा होमवर्क, प्रोजेक्ट्स और असाइनमेंट जैसी विभिन्न गतिविधियों में भी रुचि लेने लगते हैं।

---

*5. बेहतर शैक्षणिक गुणवत्ता*

माता-पिता को आमतौर पर शैक्षणिक प्रक्रियाओं और प्रणालियों की बेहतर समझ होती है। इससे शिक्षा की गुणवत्ता पर सीधा प्रभाव पड़ता है क्योंकि विचारों और तकनीकों का आदान-प्रदान बेहतर तरीके से होता है।

---

*6. बेहतर व्यवहार को प्रोत्साहन*

माता-पिता की सहभागिता का बच्चों के व्यवहार पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। बच्चे का आत्मसम्मान बढ़ता है और पढ़ाई के प्रति उत्साह में वृद्धि होती है। यह बच्चों को शिक्षकों और साथियों के साथ सकारात्मक संबंध बनाने और बनाए रखने में मदद करता है।

Address

VPO/BANDHARA, BLOCK-PANCHOO Teh Nokha
Bikaner
334803

Opening Hours

Monday 10am - 4pm
Tuesday 10am - 4pm
Wednesday 10am - 4pm
Thursday 10am - 4pm
Friday 10am - 4pm
Saturday 10am - 4pm

Telephone

+918963021893

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Govt Senior Secondary School Bandhara posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Govt Senior Secondary School Bandhara:

Shortcuts

Share

Category