LNC Bikaner

LNC Bikaner NEET/IIT-JEE/XI-XII PCW Chemistry Classes BIKANER
@+919829156336 COACHING CLASSES OF AIIMS/AIPMT/RPMT/IIT-JEE/X-XI-XII-CBSE-RBSE SCIENCE

02/05/2026
आईआईटी (IIT) की तैयारी के लिए मुख्य चरण:✍️ प्रवीण केमिस्ट्री वाले 11वीं-12वीं से तैयारी : सबसे पहले कक्षा 11वीं से ही तै...
16/03/2026

आईआईटी (IIT) की तैयारी के लिए मुख्य चरण:
✍️ प्रवीण केमिस्ट्री वाले
11वीं-12वीं से तैयारी : सबसे पहले कक्षा 11वीं से ही तैयारी शुरू करें। फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स के बेसिक कॉन्सेप्ट्स पर ध्यान दें,आईआईटी केमेस्ट्री के प्रवीण सर के अनुसार के अनुसार, 10-15 वर्षों के प्रश्न पत्रों का विश्लेषण करें।

कोचिंग का चयन जैसे- Concept Institute, Allen, Motion,CLC,, Akash, PW, Synthesis,Sri Chetavniya चुनें जो डेली प्रैक्टिस शीट और मॉक टेस्ट प्रदान करें। जिसमें एडवांस के टॉपिक भी साथ में हो जाने चाहिए क्योंकि कुछ संस्थान यह कहते हैं कि JEE Mains में सिलेक्शन के बाद एडवांस के टॉपिक करवा दिए जाएंगे, इसके लिए बाद में समय नहीं मिलता।

सिलेबस और रिवीजन: 11वीं और 12वीं का सिलेबस नवंबर एंड तक पूरा करने का लक्ष्य रखें और कम से कम 3-4 बार रिवीजन करें।
महत्वपूर्ण विषय::रसायन विज्ञान में JEE एडवांस्ड के 8 चैप्टर JEE-Mains से अलग हैं। इन्हें 11th व 12th में साथ ही कंप्लीट करने पर ध्यान दें। बाद में यह कभी तैयार नहीं होते और आप आईआईटी में जाने से वंचित रह जाते हैं।
ड्रॉपर स्ट्रेटेजी: अगर आप ड्रॉपर हैं, तो 1 साल का प्रॉपर टाइमटेबल और अनुशासित अध्ययन बहुत जरूरी है।

सफलता के लिए जरूरी बातें:
लक्ष्य और समर्पण: यह परीक्षा सिर्फ मेहनत नहीं, बल्कि सही दिशा और दृढ़ता (Commitment) मांगती है, पेन-पेंसिल से क्वेश्चन प्रैक्टिस ज्यादा से ज्यादा करें। बेस मजबूत करने के लिए नोट्स व किताबों का गहराई से अध्ययन करें।

मॉक टेस्ट :नियमित मॉक टेस्ट दें और अपने कमजोर विषयों का विश्लेषण (Analysis) करें। 14-Days का एक प्लानर बनाए, जिसमें रोज के टारगेट फिक्स कर पढ़ाई की जाए।
@9829156336

यह बात तब की है (2013-14), जब बीकानेर का टॉप संस्थान 450-500 की स्ट्रेंथ ब्रेक नहीं कर पा रहा था। तब मैं LNC छोड़कर टीम-...
15/03/2026

यह बात तब की है (2013-14), जब बीकानेर का टॉप संस्थान 450-500 की स्ट्रेंथ ब्रेक नहीं कर पा रहा था। तब मैं LNC छोड़कर टीम-Syn से जुड़ा और 850+ स्टूडेंट्स एक ही झटके में कोचिंग से जुड़ गए। खुशबू चौधरी, पलक मीणा (AIIMS Ranker) साथ जुड़े थे। फिर टीम-CONCEPT नागौर से जुड़ा, जहाँ हमने एक साल में ही सामूहिक प्रयासों से 300+ स्टूडेंट्स जमा कर लिए। सीकर CL से जुड़ा तो 35% की ग्रोथ हुई। अभी 5 साल पहले (2022) Motion kota छोड़कर वापिस टीम-Syn से जुड़ा तो आंकड़ा 2200+ स्टूडेंट्स का पहुंच गया। ये संयोग है या ऊपर वाले की मुझ पर कृपा, समझ नहीं पाता। मेरी एस्ट्रोलॉजर पत्नी कहती है कि तुम्हारा बृहस्पति ऐसे स्थान पर बैठा है कि तुम सर्वश्रेष्ठ होते हुए भी क्रेडिट या श्रेय नहीं ले पाओगे, लेकिन जहाँ काम करोगे, उसे हमेशा फायदा ही होगा। ऐसी ठाकुर जी की कृपा हमेशा बनी रहे तथा महादेव का आशीर्वाद मिलता रहे 🙏

_प्रवीण केमिस्ट्री वाले_

08/03/2026

श्रवण भाई को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. तुम जीओ हजारों साल, साल के दिन हो पचास हजार,,

_बीकानेर IIT में मेरा योगदान........__✍️PCW_वो बात तब की है, जब आईआईटी के पेपर सब्जेक्टिव हुआ करते थे (IIT-JEE-2005 से प...
05/03/2026

_बीकानेर IIT में मेरा योगदान........_
_✍️PCW_

वो बात तब की है, जब आईआईटी के पेपर सब्जेक्टिव हुआ करते थे (IIT-JEE-2005 से पहले)। वैभव छिम्पा (IIT AIR-166) और उनके 9 मित्र मेरे पास रानी बाजार के LNC इंस्टिट्यूट में पढ़ने आते थे। सब्जेक्टिव पेपर में मैं उन्हें कैमिस्ट्री में इतना स्कोर करवा देता था कि अन्य सब्जेक्ट में केवल मिनिमम मार्क्स की आवश्यकता होती थी। उस समय IIT-JEE में अच्छी किताबों के नाम पर केवल बाटला पब्लिकेशन जैसी कुछ चुनिंदा किताबें ही मिलती थीं।

जब सब्जेक्टिव से ऑब्जेक्टिव पैटर्न आया तो मेरे साथ मैथ्स में मेरे कॉलेज जूनियर भूपेन्द्र मिट्टा सर जुड़े और हमने बीकानेर से AIEEE (JEE Mains) में AIR 11th रैंक दिलाई (राज 3rd रैंक)। तब प्रेम सर का IIT-JEE फिजिक्स में बड़ा नाम था।

हमें पता है IIT-JEE क्या पूछता है और उसकी तैयारी कैसे करवानी है। NTA में और JEE में बेसिक जानकारी के बिना पढ़ाया गया सब कुछ बेकार चला जाता है, जैसे बिना पेंदा के लोटे में पानी डालना। रैंक के लिए मानसिक रूप से स्टूडेंट को तैयार करना एक बड़ा टास्क है।

02/03/2026

आप सभी को सपरिवार होली के पावन पर्व और रंगों के त्योहार की हार्दिक शुभकामनाएं।

17/02/2026

Huge congratulations to the entire Synthesis team! 🌹 Our collective efforts have truly paid off, and Synthesis, Bikaner, is once again at the excellent in JEE-Mains performance. This remarkable achievement in the JEE-Mains-1 session is a testament to our team's dedication and hard work. We are making history! I'm thrilled for the faculty team & team Leaders. a I'm proud to be a part of this winning system 😊."

Address

5E/370 PCW JAI NARAYAN VYAS COLONY
Bikaner
334003

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when LNC Bikaner posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to LNC Bikaner:

Shortcuts

Share

Category