*वेटरनरी महाविद्यालय नवानिया उदयपुर में वेटरनरी विश्वविद्यालय के 17वें स्थापना दिवस पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित*
*नवानिया 18 मई 2026*
वेटरनरी महाविद्यालय नवानिया, उदयपुर में राजस्थान पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर के 17वें स्थापना दिवस के अवसर पर “वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में पशु चिकित्सकों की भूमिका” विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय अधिष्ठाता प्रो (डॉ.) शिव शर्मा ने बधाई प्रेषित करते हुए बताया कि विकसित भारत के निर्माण में समाज के साथ साथ प्रोफेशनल्स की विशेष भूमिका रहेगी। इसमें पशु चिकित्सकों महत्वपूर्ण योगदान देना होगा क्योंकि देश की अर्थव्यवस्था में पशुधन का विशेष योगदान है। पशुधन विकास, ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ीकरण, गुणवत्तायुक्त पशु उत्पाद तथा पशु स्वास्थ्य संरक्षण के माध्यम से पशु चिकित्सक विकसित भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण दे सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को पशुचिकित्सा के क्षेत्र में नवाचार एवं अनुसंधान के माध्यम से समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए प्रेरित किया। सहायक अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. हेमंत जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता में पवन गेहलोत ने प्रथम स्थान, कृतिका गोदारा ने द्वितीय स्थान तथा मिताली साहू एवं मेधामणि रंगा ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का संचालन डॉ. ममता कुमारी द्वारा किया गया।
Rajasthan University of Veterinary & Animal Sciences, Bikaner
RAJASTHAN UNIVERSITY OF VETERINARY AND ANIMAL SCIENCES, BIKANER(10th in the country) came in to existance on 13th day of May, 2010
RAJUVAS, Rajasthan University of Veterinary and Animal Sciences, Bikaner is a newly constituted body established under section (3) of section 1 of the Rajasthan University of Veterinary and Animal Sciences Act, 2010 by Government of Rajasthan. The university came in to existence on 13th day of May, 2010.
18/05/2026
प्रेस-विज्ञप्ति
वेटरनरी विश्वविद्यालय
वेटरनरी विश्वविद्यालय ने मनाया 17वां स्थापना दिवस
बीकानेर, 18 मई। राजस्थान पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर का 17वां स्थापना दिवस कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास की अध्यक्षता में सोमवार को मनाया गया। कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास ने विश्वविद्यालय के 17वें स्थापना दिवस की सभी को बधाई देते हुए कहा कि राजस्थान में पशुपालन अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान रखता है अतः पशुपालक की सेवा ही पशुचिकित्सक का प्रमुख कर्तव्य होना चाहिए। कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास बताया कि राजुवास विकास की अपार संभावनाओं की ओर आगे बढ़ रहा है तथा इस विकास की गति को आगे बढ़ाने हेतु विश्वविद्यालय को नवीन शोध कार्य एवं उपलब्ध संसाधनों के पूर्ण उपयोग पर दृढ़ संकल्पित होना होगा। उन्होने कहा की विश्वविद्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के संगठित एवं सुनियोजित प्रयासो एवं कठिन परिश्रम से विश्वविद्यालय का सफल क्रियान्वयन हो पाया है। इस अवसर पर कुलगुरु डॉ. व्यास ने विश्वविद्यालय द्वारा प्रशासनिक, वित्तीय एवं राष्ट्रीय स्तर की नवीन शोध परियोजनाओं पर उपलब्धियों की जानकारी प्रदान की एवं विद्यार्थियों को उच्च अध्ययन एवं गुणवत्ता पूर्ण कार्यो हेतु प्रेरित किया। कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास ने विश्वविद्यालय के कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को आगे बढ़ने हेतु निरंतर प्रयासरत रहने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में अधिष्ठाता वेटरनरी महाविद्यालय, बीकानेर प्रो. बी.एन. श्रृंगी ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय की प्रगति का मानक उसके विद्यार्थियों का सफल विकास है। उन्होने विश्वविद्यालय के इतिहास, संरचना एवं उपलब्धियों की जानकारी देते हुए कहा की विद्यार्थियों को शिक्षण के अतिरिक्त पाठ्योत्तर गतिविधियों में प्रतिभागी बनना चाहिए। विश्वविद्यालय के कुलसचिव पंकज शर्मा ने विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा की विश्वविद्यालय की विभिन्न इकाइयों को समन्वय एवं समेकिति प्रयास कर विश्वविद्यालय के उत्थान में सहयोगी बनना चाहिए। कार्यक्रम की समाप्ति पर निदेशक प्रसार शिक्षा प्रो. राजेश कुमार धूड़िया ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा की विश्वविद्यालय द्वारा शिक्षण, शोध एवं प्रसार के क्षेत्र में की गई प्रगति दशक से भी अधिक समय का निरंतर प्रयास है। उन्होने कहा की यह दिवस आत्ममंथन का दिवस है एवं हमे निरंतर प्रयत्नशील होकर विश्वविद्यालय के विकास हेतु साझेदार होना चाहिए। इस अवसर पर अधिष्ठाता डेयरी महाविद्यालय प्रो. राहुल सिंह पाल, निदेशक क्लिनिक प्रो. प्रवीण बिश्नोई, निदेशक पी.एम.ई. प्रो. मनीषा माथुर, परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुनीता पारीक, प्रभारी निदेशक कार्य डॉ. नरेन्द्र सिंह, समन्वयक पी.आर.सी. डॉ. देवी सिंह, आकाशवाणी, बीकानेर से सहायक निदेशक मीनाक्षी मलिक, कार्यक्रम अधिशाषी, बरखा थानवी व्यास, रेवंत राम लेघा एवं श्री. गोपाल उपाध्याय विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान डॉ. अशोक गौड़ ने मंच संचालन किया।
विद्यार्थियों हेतु विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
वेटरनरी विश्वविद्यालय, बीकानेर के 17वें स्थापना दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें निबंध प्रतियोगिता में मोहित कुमरावत प्रथम, शिवांशी बर्थवाल द्वितीय और दिव्या सोनी तृतीय रहें। आकाशवाणी केन्द्र, बीकानेर एवं राजुवास के संयुक्त तत्वाधान में आशुभाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें शिवांशी बर्थवाल विजेता रही। इस कार्यक्रम का समन्वय डॉ. प्रतिष्ठा शर्मा ने किया।
13/05/2026
*वेटरनरी महाविद्यालय, नवानिया में एनिमॉल टेक्नोलॉजीज प्रा. लि. द्वारा कैंपस इंटरव्यू आयोजित*
*नवानिया, 12 मई 2026*
एनिमॉल टेक्नोलॉजीज प्रा. लि., गुरुग्राम द्वारा वेटरनरी महाविद्यालय, नवानिया में कैंपस इंटरव्यू आयोजित किये गये। कंपनी ने वेटरनरी सहायक (AHDP डिप्लोमा धारक) तथा वेटरनरी विशेषज्ञ (B.V.Sc. & A.H. स्नातक) पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया सम्पन्न की। इस अवसर पर कुल 19 स्नातक एवं 19 एएचडीपी डिप्लोमा धारक चयन प्रक्रिया में सम्मिलित हुए। केंपस इंटरव्यू में कंपनी के प्रतिनिधि के रूप में रीजनल मैनेजर रामसिंह पूनिया रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को एनिमॉल टेक्नोलॉजीज की कार्यप्रणाली, ग्रामीण दुग्ध उत्पादकों के लिए डिजिटल समाधान की महत्ता तथा पशु स्वास्थ्य परामर्श सेवाओं में उपलब्ध कराए जा रहे अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कंपनी का उद्देश्य ग्रामीण भारत के दुग्ध उत्पादकों को आधुनिक तकनीक से जोड़ना है और इसके लिए योग्य पशुचिकित्सक एवं डिप्लोमा धारकों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। केंपस इंटरव्यू महाविद्यालय अधिष्ठाता प्रो. डॉ. शिव शर्मा के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। संचालन वेटरनरी क्लीनिकल कोम्पलेक्स प्रभारी डॉ. मितेश गौड़, सहायक अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. हेमंत जोशी तथा प्लेसमेंट सेल के संयोजक डॉ. दिनेश एम. चव्हाण द्वारा किया गया। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा एवं मूल्यांकन सत्र शामिल थे, जिनके आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
एनिमॉल टेक्नोलॉजीज बेंगलुरु स्थित एक सीरीज़-बी एग्रीटेक स्टार्टअप है। जिसकी स्थापना वर्ष 2019 में हुई थी। कंपनी ग्रामीण भारत में दुग्ध उत्पादकों के लिए डिजिटल समाधान उपलब्ध कराने के साथ-साथ ऑनलाइन पीयर-टू-पीयर (P2P) कैटल ट्रेडिंग प्लेटफ़ॉर्म संचालित करती है। एनिमॉल टेक्नोलॉजीज प्रा. लि. ग्रामीण दुग्ध उत्पादकों के लिए संरचित एवं सुलभ डिजिटल समाधान उपलब्ध कराने वाली भारत की अग्रणी कंपनियों में से एक है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से वेटरनरी स्नातकों को पशु स्वास्थ्य परामर्श सेवाओं में दीर्घकालिक करियर अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।
13/05/2026
प्रेस-विज्ञप्ति
वेटरनरी विश्वविद्यालय
पशु जैव विविधता संरक्षण जागरूकता शिविर का आयोजिन
बीकानेर 13 मई। राजस्थान पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर के पशु जैव विविधता संरक्षण केंद्र द्वारा कोलायत के हदा गांव में देशी गौवंश नस्लों के संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु बुधवार को जैव विविधता संरक्षण जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। केन्द्र की प्रमुख अन्वेषक डॉ. रजनी अरोड़ा ने बताया की शिविर का मुख्य उद्देश्य देशी गायों का संरक्षण और उनकी घटती संख्या के प्रति पशुपालकों को सचेत करना रहा। इस दौरान केन्द्र के डॉ. नरसी राम गुर्जर ने पशुपालकों को देशी गौवंश के आर्थिक महत्व के बारे में बताते हुए इनके संरक्षण के प्रमुख वैज्ञानिक उपाय साझा किए। डॉ. गुर्जर ने पशुओं की दुग्ध उत्पादन क्षमता बढ़ाने और उन्हें बीमारियों से बचाने के लिए पशुपालकों को जानकारी प्रदान की। इस दौरान राजुवास मिनरल मिक्सचर का निःशुल्क वितरण भी किया गया। इस शिविर में डॉ जितेन्द्र जयपाल प्रभारी पशु चिकित्सालय हदा ,कमल किशोर पशु परिचर हदा, पूनम सिंह इंदा ,आशु सिंह भाटी और क्षेत्र के प्रगतिशील पशुपालकों का सहयोग रहा। शिविर में कुल 39 पशुपालक उपस्थित रहे।
13/05/2026
प्रेस-विज्ञप्ति
वेटरनरी विश्वविद्यालय
स्नातकोत्तर परिषद् की बैठक आयोजित
12 जुलाई 2026 को आयोजित होगी प्री-पी.जी. परीक्षा
बीकानेर 12 मई। वेटरनरी विश्वविद्यालय, बीकानेर की स्नातकोत्तर परिषद् की बैठक मंगलवार को कुलगुरु राजुवास, बीकानेर डॉ. सुमंत व्यास की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास ने कहा कि विश्वविद्यालय की कार्यशीलता छात्र हित के लिए सर्वोपरि है एवं पाठ्यक्रम की समयावधि में पूर्णता विश्वविद्यालय का प्रमुख दायित्व है। कुलगुरु डॉ. व्यास ने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को उच्च शिक्षण द्वारा कौशल केन्द्रीकरण हेतु अग्रसित है। अधिष्ठाता स्नातकोत्तर अध्ययन प्रो. राजेश कुमार धूड़िया ने विभिन्न एजेण्डों की जानकारी देते हुए बताया की इस वर्ष पी.जी. एवं पी.एच.डी. पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय द्वारा 12 जुलाई, 2026 को प्री-पी.जी. परीक्षा (2025-26) आयोजित करवायी जाएगी। विश्वविद्यालय द्वारा राजुवास, बीकानेर के संघटक वेटरनरी महाविद्यालय, बीकानेर एवं उदयपुर तथा रूवास, जयपुर के संघटक महाविद्यालय, पी.जी.आई.वी.ई.आर., जयपुर में पी.जी. एवं पी.एच.डी. पाठ्यक्रम में आगामी सत्र में प्रवेश राजुवास, बीकानेर द्वारा आयोजित प्री-पी.जी. परीक्षा द्वारा ही करवाया जाएगा। बैठक में प्री-पी.जी. परीक्षा से संबंधित विभिन्न मुद्दों जैसे परीक्षा के विषयवार पाठ्यक्रम, छात्र योग्यता, विभिन्न विषयों में सीटों का वर्गीकरण एवं काउंसिलिंग के विस्तृत कार्यक्रम आदि के बिन्दुओं पर चर्चा एवं अनुमोदन हुआ। परिषद के सदस्यों द्वारा कई विषयों के शैक्षणिक अभिलेखों में नाम में सुधार हेतु भी प्रस्ताव रखे गए। परिषद् के सदस्य पूर्व निदेशक, क्लीनिक, राजुवास, बीकानेर प्रो. टी.के. गहलोत ने पी.पी.टी. द्वारा विश्वविद्यालय में विभिन्न प्रकार के सर्टिफिकेट एवं पी.जी. डिप्लोमा प्रोग्राम शुरू करने हेतु सुझाव दिए। परिषद के सदस्य प्रो. बी.के. माथुर (सेवानिवृत प्रधान वैज्ञानिक, काजरी, जोधपुर) ने स्नातकोत्तर शिक्षण हेतु सुझाव दिए। बैठक के दौरान अधिष्ठाता वेटरनरी महाविद्यालय, बीकानेर प्रो. बी.एन. श्रृंगी, अधिष्ठाता वेटरनरी महाविद्यालय, उदयपुर प्रो. एस.के. शर्मा, अधिष्ठाता डेयरी महाविद्यालय, बीकानेर प्रो. राहुल सिंह पाल, निदेशक क्लिनिक प्रो. प्रवीण बिश्नोई, परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुनीता पारीक, परिषद के सदस्य डॉ. राजेश नेहरा, डॉ. दिनेश जैन, डॉ. अशोक कुमार एवं डॉ. जे.पी. कच्छावा उपस्थित रहे।
13/05/2026
प्रेस-विज्ञप्ति
वेटरनरी विश्वविद्यालय
वेटरनरी एक्सटेंशन का राष्ट्रीय सम्मेलन उदयपुर में होगा आयोजित
कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास ने किया सम्मेलन के ब्रोशर का विमोचन
बीकानेर 08 मई। वेटरनरी विश्वविद्यालय, बीकानेर के संघटक वेटरनरी महाविद्यालय, नवानियां (उदयपुर) में वेटरनरी एक्सटेंशन विभाग द्वारा सोसायटी फॉर वेटरनरी एक्सटेंशन का 11वां राष्ट्रीय सम्मेलन “पशुधन क्षेत्र की उभरती चुनौतियों के समाधान हेतु पशुचिकित्सा एवं पशुपालन प्रसार सेवाओं का पुनर्विन्यास“ थीम पर 10 एवं 11 सितम्बर 2026 को आयोजित किया जाएगा। इस राष्ट्रीय सम्मेलन की ब्रोशर का विमोचन वेटरनरी विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास एवं विश्वविद्यालय की एक्सटेंशन काउंसिल के सदस्यों द्वारा किया गया। इस अवसर पर संकायाध्यक्ष प्रो. बी.एन. श्रृंगी, कुलसचिव पंकज शर्मा, वित्त नियंत्रक विनोद कुमार यादव, निदेशक प्रसार शिक्षा प्रो. राजेश धूड़िया तथा वेटरनरी महाविद्यालय नवानियां (उदयपुर) के अधिष्ठाता एवं आयोजन समिति अध्यक्ष प्रो. शिव कुमार शर्मा उपस्थित रहे। आयोजन समिति अध्यक्ष प्रो. शिव कुमार शर्मा ने बताया कि यह दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी पशुचिकित्सा प्रसार शिक्षा के क्षेत्र में तकनीकी ज्ञान, व्यावसायिक अनुभवों एवं नवाचारों के आदान-प्रदान का प्रभावी मंच सिद्ध होगी। सम्मेलन में देशभर के लगभग 250 पशुचिकित्सा शिक्षाविद, प्रसार शिक्षा विशेषज्ञ, पशु चिकित्सक, शोधार्थी, विद्यार्थी, उद्यमी एवं प्रगतिशील पशुपालक भाग लेंगे। सम्मेलन के आयोजन सचिव डॉ. टीकम गोयल, सहायक आचार्य एवं प्रभारी, पशुचिकित्सा एवं पशुपालन प्रसार शिक्षा विभाग, सी.वी.ए.एस, नवानियां (उदयपुर) है।
09/05/2026
*वेटरनरी महाविद्यालय नवानिया में ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ पर डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन*
*नवानिया 07 मई 2026*
वेटरनरी महाविद्यालय, नवानिया उदयपुर में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित एक प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय अधिष्ठाता प्रो. डॉ. शिव शर्मा के मार्गदर्शन तथा कर्नल प्रकाश कुमार, कमान अधिकारी 2 राज आर एंड वी रेजिमेंट एनसीसी के दिशा निर्देशन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान एनसीसी कैडेट्स तथा वेटरनरी विद्यार्थियों को भारतीय सेना के शौर्य, साहस, राष्ट्रभक्ति एवं बलिदान की भावना से अवगत कराया गया। डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से ऑपरेशन सिंदूर की रणनीतिक सफलता, सैनिकों के अदम्य साहस तथा राष्ट्र सुरक्षा में सशस्त्र बलों की महत्वपूर्ण भूमिका को विस्तार से प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर डॉ. मितेश गौड़, प्रभारी, पशु चिकित्सा संकुल ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर भारत की वीरता, दृढ़ संकल्प एवं राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। भारतीय सेना ने सदैव देश की सुरक्षा एवं अखंडता के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है, जो युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कैडेट्स से अनुशासन, देशभक्ति एवं राष्ट्रसेवा की भावना को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में पहलगाम हमले में दिवंगत नागरिकों को दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का संचालन लेफ्टिनेंट सुनील अरोड़ा ने किया। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट गोवर्धन सिंह , लेफ्टिनेंट सनवीर खातून सहित महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे।
09/05/2026
प्रेस-विज्ञप्ति
वेटरनरी विश्वविद्यालय
प्रसार शिक्षा परिषद् की बैठक आयोजित
बीकानेर 07 मई। वेटरनरी विश्वविद्यालय, बीकानेर की प्रसार शिक्षा परिषद् की 10वीं बैठक गुरुवार को कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास ने कहा कि प्रसार शिक्षा निदेशालय के अन्तर्गत संचालित 9 पशु विज्ञान केन्द्रों एवं कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा राज्य के पशुपालकों के कौशल विकास हेतु आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रमों, रोग निदान सेवाओं और कृषक सलाहकारी सेवाओं के माध्यम से राज्य के पशुपालकों एवं युवाओं को कौशल युक्त नवीन तकनीकों के हस्तांतरण का लाभ मिल रहा है। डॉ. सुमंत व्यास ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रसार गतिविधियों के माध्यम से पशुपालन को अधिक से अधिक बढावा देकर पशुपालकों को स्वालम्बन एवं उद्यमिता से जोड़ने का प्रयास कर रहा है। बैठक में निदेशक प्रसार शिक्षा राजुवास, बीकानेर प्रो. राजेश कुमार धूड़िया ने दो वर्षोें का प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए सभी केन्द्रों द्वारा संचालित प्रसार गतिविधियों को विस्तृत रूप से बताया। बैठक में विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के दौरान पशुपालकों को प्रोत्साहित करने के लिए राजुवास मिनरल मिक्सचर एवं अन्य सामग्री के वितरण के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। इस दौरान विभिन्न पशु विज्ञान केन्द्रों पर ग्रीन इनिशिएटिव को बढावा देने तथा बिजली लागत को कम करने हेतु सोलर सिस्टम की स्थापना के प्रस्ताव का भी अनुमोदन किया गया। बैठक में राज्य में बकरी पालन को बढावा देने हेतु राजुवास, बीकानेर द्वारा बकरी मेला आयोजन पर भी चर्चा की गई जिसकी सभी सदस्यों ने सहमति जताई। कृषि विज्ञान केन्द्र, नोहर (हनुमानगढ़) द्वारा खुदरा उर्वरक विक्रय प्राधिकार हेतु 15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के आयोजन तथा राजस्थान के दक्षिणी क्षेत्र के घुमन्तु एवं अर्द्ध घुमन्तु पशुपालकों के महत्व और चुनौतियों पर चर्चा हेतु कार्यशाला के आयोजन आदि बिन्दुओं पर विचार विमर्श एवं अनुमोदन किए गए। बैठक में गौ संवर्धन को बढावा देने हेतु गोमूत्र एवं गोबर की उपयोगिता हेतु वर्मीकम्पोस्ट, गौकाष्ठ, दीपक आदि के प्रशिक्षणों को बढावा देने हेतु सुझाव प्रस्तुत किए गए। पशुपालन को बढावा देने हेतु पशु मित्रांे को प्रशिक्षण देने के विषय पर चर्चा भी की गई इसके अतिरिक्त बकरी पालन को बढावा देने एवं बकरी के दूध की पोषण वैल्यू के प्रति जागरूकता हेतु बकरी के दूध से चीज बनाने एवं दूध के विपणन की संभावना का सुझाव भी बैठक में दिया गया। बैठक के दौरान प्रसार शिक्षा निदेशालय द्वारा प्रकाशित वार्षिक प्रतिवेदन 2024-25 व 2025-26, पशुपालन नये आयाम के नवीनतम अंक तथा सितम्बर माह में वेटरनरी महाविद्यालय, उदयपुर में आयोजित होने वाली वेटरनरी एक्सटेंसन की 11वीं राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के ब्रोशर का विमोचन किया गया। बैठक में विश्वविद्यालय के कुलसचिव पंकज शर्मा, वित्त नियंत्रक विनोद कुमार यादव, डॉ. विक्रम व्यास (जोधपुर), डॉ. राजेश कुमार कसरीजा (लुधियाना), तुलछाराम सिंवर (जोधपुर), सत्यनारायण राठी (बीकानेर) उपस्थित रहे तथा डॉ. एस.के. सिंह (दुवासु, मथुरा), सुहास मनोहर (उदयपुर) ऑन-लाइन माध्यम से जुड़े। विश्वविद्यालय के डीन-डायरेक्टर, पशु विज्ञान केन्द्रों के प्रभारी अधिकारी, कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रभारी बैठक में उपस्थित रहे।
09/05/2026
प्रेस-विज्ञप्ति
वेटरनरी विश्वविद्यालय
वेटरनरी महाविद्यालय, बीकानेर में फिट इंडिया मूवमेंट का आयोजन
बीकानेर, 03 मई। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किए गए “फिट इंडिया मूवमेंट” के तहत पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, बीकानेर में ‘अन्नदाता फिटनेस राइड‘ थीम पर रविवार को ‘संडे ऑन साइकिल‘ अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अधिष्ठाता, वेटरनरी महाविद्यालय, बीकानेर प्रो. बी.एन. श्रृंगी ने साइकिल चला कर फिट इंडिया अभियान का संदेश दिया और साइकलिंग के महत्व को बताते हुए कहा कि आधुनिकता के दौर में साइकिल पीछे छुट गई और इसके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव भी देखने को मिलते है अतः दैनिक जीवन में साइकिल को अपनाकर स्वस्थ शरीर ही नहीं अपितु स्वच्छ वातावरण भी पा सकते है। उन्होने साइकिल को एन्टी पोल्युशन, एन्टी ओबेसिटी और एन्टी हाइपरटेंसिव डिवाइस बताया। इस दौरान फिट इंडिया बीकानेर के समन्वयक सुरेन्द्र कूकणा, जिला खेल अधिकारी सुरेन्द्र हर्ष, एशियाड खेल प्रतिभागी जालाराम सारण, पूर्व अधिष्ठाता वेटरनरी महाविद्यालय प्रो. जे.एस. मेहता, निदेशक प्रसार शिक्षा प्रो. राजेश कुमार धूड़िया, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. पंकज कुमार थानवी, निदेशक कार्य डॉ. नरेन्द्र सिंह राठौड़, प्रभारी खेल डॉ. प्रवीण पिलानिया, महाविद्यालय के अधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में साइकिल चलाकर उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।
09/05/2026
प्रेस-विज्ञप्ति
वेटरनरी विश्वविद्यालय
केन्द्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान (आई.सी.ए.आर.) की अनुसंधान समीक्षा बैठक कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास की अध्यक्षता में आयोजित
बीकानेर, 01 मई। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् के केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान (इज्जतनगर), बरेली की अनुसंधान समीक्षा बैठक, राजस्थान पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर के कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस समीक्षा बैठक में केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान की वर्तमान अनुसंधान प्रगति पर चर्चा एवं विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा की गई एवं भविष्य में संचालन की जाने वाली संभावित अनुसंधान संभावनाओं पर विस्तृत मंथन हुआ। इस बैठक में डॉ. बी. एकम्बरम (हैदराबाद), डॉ. सतपाल दहिया (हिसार), डॉ. मुकुन्द कदम्ब (नागपुर), डॉ. शिरीश निगम (मुम्बई) एवं डॉ. जयदीप रोकड़े (इज्जतनगर) एवं संस्थान के वैज्ञानिक एवं अधिकारी सम्मिलित रहे।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Contact the school
Telephone
Website
Address
Rajasthan Unversity Of Veterinary & Animal Sciences, Vijey Bhawan Palace Complex, Near Deen Dayal Upadhyay Circle
Bikaner
334001