Engineering College Bikaner

Engineering College Bikaner

Share

College provides PG courses in Management (MBA) & Computer Applications (MCA) along with B.Tech(CSE, ECE,IT,EE,EI&CE,CE,ME) , M.Tech& PhD with 630 Students

Govt. Engineering College Bikaner, established in 1999. The college is a renowned institution in the field of Engineering, Management and Polytechnic education. 4000 students are presently studying in the college. College possesses 337 bighas of land on which construction work has been accomplished on 3 lac square feet. College has a budget of Rs 19 crores. Net worth of college building is 1400 la

Photos from Engineering College Bikaner's post 17/12/2025

सभी साथी कार्मिको के पिछले एक साल में किये गए सामूहिक प्रयासों व Er. मोहन सिंह जी फगेड़िया सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता JVVNL जोधपुर की पहल,लगन एव मेहनत की बदौलत इंजिनियरिंग कॉलेज, बीकानेर को भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय द्वारा विज्ञान भवन, नई दिल्ली में महामहिम राष्ट्रपति महोदया के मुख्य अतिथि में आयोजित समारोह में माननीय केन्द्रीय ऊर्जा एव शहरी विकास मंत्री श्री मनोहर लाल जी द्वारा महाविद्यालय में ऊर्जा संक्षरण हेतु किये गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए पुरस्कार प्रदान किया ।सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 💐💐👏👏

Photos from Engineering College Bikaner's post 26/11/2025

माननीय केंद्रीय विधि एवं कानून मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल जी का हृदय से आभार, जिन्होंने इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर के पिछले 26 वर्षों के इतिहास के सबसे भव्य एवं विशाल खेल महोत्सव आह्वान–2025 में अपनी गरिमामयी उपस्थिति से हम सभी का उत्साहवर्धन किया। आपके प्रेरणादायी उद्बोधन, मार्गदर्शन और विद्यार्थी–युवा शक्ति के प्रति आपके सतत प्रोत्साहन ने इस आयोजन को और अधिक ऐतिहासिक व सार्थक बना दिया।
इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर परिवार की ओर से आपको कोटि–कोटि धन्यवाद एवं साधुवाद।

Photos from Engineering College Bikaner's post 08/09/2025

ECB Bikaner में अब 1 साल का MBA

बी.टेक छात्र अब सिर्फ 1 वर्ष में MBA डिग्री प्राप्त कर सकेंगे!

खास बातें:

✅ बी.टेक पास छात्र सीधे MBA तृतीय सेमेस्टर में प्रवेश पा सकेंगे।
✅ करियर को नई दिशा देने का शानदार अवसर।
✅ न्यूनतम योग्यता: बी.ई./बी.टेक अथवा चार वर्षीय डिग्री।
✅ प्रवेश के लिए अंतिम तिथि: 13 सितम्बर 2025

📞 अधिक जानकारी एवं प्रवेश संबंधी पूछताछ के लिए संपर्क करें 9251431985

Photos from Engineering College Bikaner's post 28/08/2025
Photos from Engineering College Bikaner's post 27/08/2025

*प्रेस विज्ञप्ति*

*इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर में फ्रेशर्स स्पोर्ट्स मीट “प्रारंभ 2025” का शुभारंभ*

*खेलों के रंग में रंगा इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर, 400 से अधिक विद्यार्थियों की सहभागिता, कल होंगे फाइनल मुकाबले*

*प्राचार्य डॉ. ओमप्रकाश जाखड़ ने किया शुभारंभ, खिलाड़ियों को दिया प्रेरक संदेश*

*नवप्रवेशी विद्यार्थियों ने दिखाई खेलों में ऊर्जा और प्रतिभा*

इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर में इंस्टिट्यूट स्पोर्ट्स काउंसिल एवं खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में फ्रेशर्स स्पोर्ट्स मीट “प्रारंभ 2025” का भव्य शुभारंभ आज प्रातः 10:00 बजे महाविद्यालय परिसर में हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ओमप्रकाश जाखड़ ने रिबन काटकर किया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डॉ. जाखड़ ने कहा कि “खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं बल्कि जीवन का अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने का माध्यम है। खेलों से विद्यार्थी चुनौतियों का सामना करना सीखते हैं और यह उनके व्यक्तित्व को मजबूत बनाता है। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे पढ़ाई के साथ खेलों में भी सक्रिय भागीदारी करें ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके।”

कार्यक्रम संयोजक डॉ नवीन शर्मा ने बताया कि इस दो दिवसीय खेल महोत्सव में बी.टेक., एमबीए, एमसीए, बीबीए एवं बीसीए पाठ्यक्रमों के लगभग 400 विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में भाग लिया। पहले दिन क्रिकेट, फुटबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और कैरम की प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ। वहीं एथलेटिक्स की स्पर्धाओं में—100 मीटर दौड़, लंबी कूद और डिस्कस थ्रो में खिलाड़ियों ने जोश और उत्साह से भाग लिया।

कार्यक्रम के संयोजक डॉ. नवीन शर्मा ने बताया कि “फ्रेशर्स स्पोर्ट्स मीट” नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए अपने कौशल और प्रतिभा प्रदर्शित करने का अनूठा अवसर है। खेल विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और उनमें अनुशासन व सहयोग की भावना विकसित करते हैं। यह आयोजन उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने वाला है।”

*कल खेले जायेंगे फाइनल मुकाबले*
स्पोर्ट्स मीट का दूसरा दिन, 27 अगस्त, विशेष रूप से महत्वपूर्ण होगा जब विभिन्न खेलों के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे और 28 अगस्त को विजेता टीमों एवं खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इससे नवप्रवेशी विद्यार्थियों को न केवल प्रेरणा मिलेगी बल्कि खेलों में अपनी आगे की राह तय करने का भी अवसर मिलेगा।

*यह रहे विजेता, कल खेलेंगे फाइनल मुकाबले*

क्रिकेट – टीम चैलेंजर्स ओर टीम लायन से अपने सारे मुकाबले जीत फाइनल में प्रवेश किया

शतरंज – मानव जीत सिंह राठौड़ और पार्थ दाधीच

टेबल टेनिस (Singles/Doubles) – नवनीत और पवन कुमार विश्नोई (पुरुष)
-- वंशिका शर्मा और करीना तुल्यानी (महिला)

कैरम – निशांत छिम्पा और हरिकिशन गोदारा (पुरुष)
अनुगीया पूनिया और वंशिखा शेखावत

*ये रहे कार्यक्रम में उपस्थित*
इस मौके पर इंस्टिट्यूट स्पोर्ट्स काउंसिल के समन्वयक डॉ. देवेंद्र गहलोत, डॉ. यूनुस शेख, डॉ. विनीत कुमार, डॉ. अजय चौधरी, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, डॉ. चंद्रशेखर राजोरिया, डॉ श्याम सुथार, डॉ. इंदु भूरिया, डॉ. नरपत सिंह, डॉ. गणेश प्रजापत, सुभाष सोनगरा, सहित अनेक फैकल्टी सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया।

Photos from Engineering College Bikaner's post 20/08/2025

*इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ‘दीक्षारंभ’ कार्यक्रम का भव्य आगाज़*

*‘अनलीश योर पोटेंशियल’ से लेकर करियर अवसरों तक, विद्यार्थियों ने पाया नया दृष्टिकोण*

*कुलगुरु प्रो. अखिल रंजन गर्ग ने किया शुभारंभ, विशेषज्ञों ने छात्रों को दी नई दिशा*

इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर में बी.टेक प्रथम वर्ष के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE), नई दिल्ली के निर्देशानुसार आयोजित 10 दिवसीय इंडक्शन कार्यक्रम ‘दीक्षारंभ’ का आज भव्य शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों को महाविद्यालयीन परिवेश से परिचित कराना, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और तकनीकी शिक्षा के प्रति सजग बनाना है, ताकि वे आत्मविश्वास और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ अपने इंजीनियरिंग जीवन की शुरुआत कर सकें

कार्यक्रम का उद्घाटन बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. अखिल रंजन गर्ग ने किया।
प्रो. गर्ग ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं को समयानुकूल अद्यतन रखें और अर्जित तकनीकी ज्ञान का उपयोग केवल शैक्षणिक दायरे तक सीमित न रखकर, समाज की स्थानीय समस्याओं के समाधान हेतु भी करें। उन्होंने विद्यार्थियों को देश के भविष्य निर्माता बताते हुए नयी तकनीकी चुनौतियों को अवसर के रूप में स्वीकारने का संदेश दिया।

कॉलेज प्राचार्य डॉ. ओ.पी. जाखड़ ने इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर के गौरवशाली इतिहास और उपलब्ध संसाधनों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विद्यार्थियों को यहां की समृद्ध शैक्षणिक और अनुसंधानात्मक सुविधाओं का उपयोग अपने तकनीकी कौशल के विकास में करना चाहिए।

रजिस्ट्रार डॉ. अमित सोनी ने विद्यार्थियों को अनुशासित जीवनशैली और नियमित अध्ययन की महत्ता समझाई, वहीं चीफ प्रोक्टर डॉ. इंदु भूरिया ने महाविद्यालय के पूर्व विद्यार्थियों की उपलब्धियों को प्रेरणा का स्रोत मानते हुए नए छात्रों को सफलता की राह पर अग्रसर होने का संदेश दिया।

कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अतुल गोस्वामी ने इंडक्शन कार्यक्रम की उपयोगिता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का संचालन औऱ धन्यवाद ज्ञापन डॉ. राखी पारीक द्वारा किया गया।

द्वितीय सत्र में प्रख्यात विषय विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया। डॉ. मनोज कुड़ी ने “अनलीश योर पोटेंशियल” विषय पर छात्रों की प्रतिभा को निखारने पर चर्चा की। डॉ. गणेश प्रजापत ने NPTEL के माध्यम से आत्म-अध्ययन और ऑनलाइन शिक्षण की संभावनाओं से अवगत कराया। डॉ. विनीत राणा ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में करियर अवसरों पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर डॉ. जितेंद्र जैन, डॉ. रेखा स्वामी सहित सभी विभागाध्यक्ष एवं संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

Photos from Engineering College Bikaner's post 20/08/2025

ये है हाईटेक ड्रोन, आग बुझाने से कृषि कार्य तक में आएगा काम

-ईसीबी के विद्यार्थियों और फैकल्टी का नवाचार

बीकानेर। आमतैर पर ड्रोन को शादी-विवाह में वीडियो और फोटो के लिए उपयोग में देखा जाता रहा है। लेकिन अब ड्रोन आग बुझाने से कृषि कार्य तक में काम आ सकेगा। दरअसल, कुछ समय पहले इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर (ईसीबी) के विद्यार्थियों और फैकल्टी ने ड्रोन में और नवाचार करते हुए एक नयी-नयी तकनीक इसमें जोड़ दी है। कैमरे, जीपीएस, सेंसर्स और कई सॉफ्टवेयर से लैस ये ड्रोन शहर से लेकर खेतों तक काम आ सकेगा। दावा ये भी किया जा रहा है की इसकी लागत मार्केट में उपलब्ध कमर्शियल ड्रोन से एक तिहाई ही रह गई। यह न केवल तकनीकी प्रगति बल्कि कृषि, आपदा प्रबंधन, लॉजिस्टिक्स, स्मार्ट सिटी और पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में काम आ सकेगा। कॉलेज प्रशासन के अनुसार भारत सरकार की ओर से टेक्वीप -3 स्कीम के तहत आईओटी बेस्ड फायर फाइटिंग ड्रोन विषय पर शोध के लिए प्रोजेक्ट प्रदान किया गया था। इसकी डिजाइन व असेंबली मैकेनिकल विभाग में डॉ. धर्मेन्द्र सिंह और मेघा श्याम राजू के नेतृत्व में की गयी थी।

हर क्षेत्र में आ सकेगा काम
कृषि- फसल की निगरानी, कीटनाशकों का छिड़काव, भूमि सर्वेक्षण।
आपदा - खोज और बचाव अभियान, राहत सामग्री पहुंचाना।
डिलीवरी सेवा- मेडिकल आपूर्ति, पार्सल डिलीवरी।
सिविल इंजीनियरिंग- इमारतों व पुलों का निरीक्षण, 3डी मैपिंग

शोध और नवाचार का माध्यम
विभागाध्यक्ष डॉ. रणजीत सिंह राठौर ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के सफलतापूर्वक परिक्षण के बाद वर्त्तमान में इसका उपयोग प्रयोगशाला में न केवल विद्यार्थियों के लिए शोध और नवाचार का माध्यम है, बल्कि उनके कौशल विकास और इंडस्ट्री-रेडी बनने में भी सहायक हो रहा है। इसमें छात्रों को ट्रेनिंग देकर उनके लिए प्लेसमेंट के नए अवसर मुहैया करवाए जाने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है।

ये है विशेषता
इस ड्रोन की हर क्षेत्र में अपनी अलग विशेषता है। यह 10 किलो वजन की फायर फाइटिंग बॉल्स को 15 मिनट तक आकाश में रहकर 20 से 25 वर्गमीटर में फैली आग को बुझाने में सहायक हो सकता है। यह ड्रोन 5 किलोमीटर की रेंज में किसी भी जीपीएस लोकेशन पर पहुंच सकता है साथ ही इसमें मौजूद थर्मल और आईओटी डिवाइस कैमरे से तापमान की वास्तविक स्थिति की जानकारी भी मिलती है। इसका उपयोग स्पीकर लगाकर स्थानीय लोगो तक संदेश पहुंचाने के लिए भी किया जा सकता है। यह ड्रोन 2 एकड़ क्षेत्रफल में कीटनाशक छिड़कने में भी सक्षम है, जिससे टिड्डी दल के हमले के दौरान बड़ी राहत प्रदान करेगा।

हो रहे नवाचार
महाविद्यालय बीकानेर संभाग की समस्याओं को विद्यार्थियों के शोध से दूर करने के लिए सदैव प्रयासरत है। इसी क्रम में कई विभागों में नवाचार किए जा रहे है। इस प्रकार के अन्य प्रोजेक्ट्स पर भी कार्य जारी है। जिसमे मुख्यता गैर-परंपरागत ऊर्जा स्रोतों, सिरेमिक उद्योगों व अन्य समाजोपयोगी कार्यों के लिए ईसीबी की तरफ से संपूर्ण योगदान देने की भरपूर कोशिश जारी है।
- डॉ. ओमप्रकाश जाखड़, प्राचार्य, ईसीबी

13/08/2025
Photos from Engineering College Bikaner's post 21/06/2025

आज़ 11 वे विश्व योग दिवस के अवसर पर बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय,ECB व UCET का संयुक्त योग कार्यक्रम ECB परिसर में माननीय कुलगुरु प्रोफेसर अखिल रंजन गर्ग सर के नेतृत्व में आचार्य राजेन्द्र जोशी जी के सानिध्य में आयोजित हुआ । विश्व योग दिवस की सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ ।
आओ हम सब मिलकर योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं ।
योग करे, निरोग रहें!

19/09/2024

हमारे अभियांत्रिकी महाविद्यालय बीकानेर (ECB) की 2013 (CSE) की Passout होनहार छात्रा रही व वर्तमान में SDM के पद पर कार्यरत प्रियंका विश्नोई का आकस्मिक निधन होने पर हमारे अभियांत्रिकी महाविद्यालय बीकानेर परिवार श्रद्धाजली अपर्ति करते हैं और महाविद्यालय परिवार के समस्त सदस्य आपकी इस दुखः की घडी में आपके साथ है परमात्मा से दिव्यगंत आत्मा की शांती हेतु सहृदय दिल से प्रार्थना करते है।
सत-सत नमन] ऊॅं शान्ति शान्ति।🙏🏼💐🙏🏼💐🕉️🙏🏼🕉️🙏🏼

Want your school to be the top-listed School/college in Bikaner?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


Karni Industrial Area, Near Pugal Road
Bikaner
334004

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm