02/10/2020
राजकीय महिला पॉलीटेक्निक महाविद्यालय , बीकानेर में गांधी जयन्ती के उपलक्ष्य में आज दिनांक 2/10/2020 को कोविड -19 जागरूकता अभियान तथा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महामारी से उत्पन्न परिस्थियों के मद्देनज़र यह आयोजन ऑनलाइन रखा गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए संस्था प्रधान डॉक्टर संगीता सक्सेना ने गांधी जी के आदर्शों की व्याख्या करते हुए अपने कार्यकलाप में उन्हें शामिल करने का संदेश दिया तथा कोविड -19 जागरूकता अभियान का आग़ाज़ किया।
छात्र शाखा प्रभारी श्रीमती नीलम राजपुरोहित ने बताया कि कार्यक्रम में छात्राओं ने महात्मा गांधी जी तथा श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन मूल्यों को आज के परिप्रेक्ष्य में सही बताते हुये अपने रोज़ाना की ज़िंदगी में उतारने की प्रतिज्ञा ली। भाषण प्रतियोगिता में भी संस्था की छात्राओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। महामारी के इस संकट में सभी छात्राओं से विभिन्न तरीक़ों को अपनाते हुए अपने आस पास के लोगों को जागरूक करने का अभियान चलाने की शुरुआत की। जिसके तहत छात्राओं के समूह बनाकर उन्हें इस अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प दिलाया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती सपना दिनोदिया तथा श्रीमती मनीषा सियाग ने किया। इस दौरान संस्था के सभी स्टाफ़ सदस्य तथा छात्रायें ऑनलाइन उपस्थित रहे।