SKRAU Bikaner

SKRAU Bikaner Swami Keshwanand Rajasthan Agricultural University, Bikaner

कुल गुरु डॉ दुबे का श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ कृषि महाविद्यालय दौरा।
20/08/2026

कुल गुरु डॉ दुबे का श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ कृषि महाविद्यालय दौरा।

20/08/2026
**कुलगुरु डॉ. दुबे ने कृषि महाविद्यालय, हनुमानगढ़ में विद्यार्थियों से किया संवाद*हनुमानगढ़/ बीकानेर , 19 अगस्त। कुलगुरु...
19/08/2026

**कुलगुरु डॉ. दुबे ने कृषि महाविद्यालय, हनुमानगढ़ में विद्यार्थियों से किया संवाद*

हनुमानगढ़/ बीकानेर , 19 अगस्त। कुलगुरु डॉ. राजेन्द्र बाबू दुबे ने बुधवार को कृषि महाविद्यालय, हनुमानगढ़ का दौरा कर विद्यार्थियों से संवाद किया ।
इस दौरान कुल गुरु ने विद्यार्थियों द्वारा रखी गई विभिन्न समस्याओं पर सकारात्मकता से विचार करते हुए महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. हनुमाना राम को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान करना विश्वविद्यालय प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है।
कुल गुरु डॉ. दुबे ने विद्यार्थियों को अनुशासन के साथ अपनी ऊर्जा का उपयोग अध्ययन एवं भविष्य निर्माण में लगाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर कृषि महाविद्यालय, हनुमानगढ़ के अधिष्ठाता डॉ. हनुमाना राम, परीक्षा नियंत्रक डॉ. वी. एस. आचार्य, डॉ. चन्द्रभान, डॉ. उपेन्द्र मील एवं डॉ. हरजिन्दर सिंह सहित महाविद्यालय के अन्य अधिकारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

*खरपतवार -गाजर घास पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित**प्रतिकूल प्रभावों व प्रबंधन की दी गई जानकारी*बीकानेर, 19 अगस्त । खरपतवा...
19/08/2026

*खरपतवार -गाजर घास पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*
*प्रतिकूल प्रभावों व प्रबंधन की दी गई जानकारी*
बीकानेर, 19 अगस्त । खरपतवार-गाजर घास के प्रतिकूल प्रभावों व प्रबंधन की जानकारी हेतु कृषि अनुसंधान केन्द्र बीकानेर में बुधवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में किसानों विद्यार्थियों को गाजर घास से स्वास्थ्य, पर्यावरण व खेती पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों की जानकारी दी गई।
केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ शीश पाल सिंह सिंह ने बताया कि पार्थेनियम हिस्टेरोफोरस या गाजर घास एक आक्रामक खरपतवार है, जो फसलों और स्थानीय जैव विविधता को प्रभावित करने के साथ मानव एवं पशु स्वास्थ्य के लिए भी परेशानी का कारण बन सकता है।
डॉ रूपेश मीना ने गाजर घास में पाए जाने वाले विषाक्त पदार्थों व उनके प्रभाव के बारे में बताया।
डॉ. बी.डी.एस. नाथावत ने गाजर घास को विभिन्न बीमारियों से जुड़े रोगाणुओं एवं कीट-पतंगों के लिए आश्रय स्थल बताते हुए इसके समयबद्ध नियंत्रण पर जोर दिया।
डॉ. ब्रिज सिंह मीना ने गाजर घास के नियंत्रण की विभिन्न विधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसके प्रबंधन के लिए यांत्रिक, रासायनिक और जैविक उपायों को परिस्थितियों के अनुसार अपनाया जा सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार गाजर घास के नियंत्रण में समय पर उखाड़ने, जैव नियंत्रण तथा समेकित खरपतवार प्रबंधन महत्वपूर्ण हैं।
डॉ भूपेंद्र सिंह ने कहा कि फूल एवं बीज बनने से पहले ही नियंत्रित कर गाजर घास को समूल नष्ट करने के प्रयास किए जाएं, ताकि इसके बीजों के प्रसार को रोका जा सके।
कार्यक्रम के समापन पर कृषि महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकाली। विद्यार्थियों ने “गाजर घास भगाओ—पर्यावरण बचाओ” और “गाजर घास भगाओ—कृषि बचाओ” जैसे नारों के माध्यम से आमजन एवं किसानों को इस आक्रामक खरपतवार के नियंत्रण के लिए जागरूक किया।

गौरतलब है कि 16 से 22 अगस्त तक पार्थेनियम हिस्टेरोफोरस जागरूकता सप्ताह के दौरान देशभर में जागरूकता रैलियों, व्याख्यानों, उन्मूलन अभियानों और किसान संवाद जैसी गतिविधियों के माध्यम से गाजर घास के दुष्प्रभाव एवं प्रबंधन के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाई जाती है।

*कुलगुरु ने श्रीगंगानगर कृषि महाविद्यालय का दौरा किया**फूड प्रोसेसिंग एवं मशरूम कल्टीवेशन टेक्नोलॉजी यूनिट का किया उद्घा...
19/08/2026

*कुलगुरु ने श्रीगंगानगर कृषि महाविद्यालय का दौरा किया*

*फूड प्रोसेसिंग एवं मशरूम कल्टीवेशन टेक्नोलॉजी यूनिट का किया उद्घाटन*

बीकानेर/ श्रीगंगानगर,19 अगस्त। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. राजेंद्र बाबू दुबे ने बुधवार को कृषि महाविद्यालय, श्रीगंगानगर का दौरा कर महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों का अवलोकन किया।
डॉ दुबे ने महाविद्यालय में उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली तथा स्टाफ से भी संवाद किया ।महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ. बी.एस. मीणा ने बताया कि कुल गुरु ने महाविद्यालय में नव स्थापित एक्सपीरियंस लर्निंग यूनिट्स -फूड प्रोसेसिंग एवं मशरूम कल्टीवेशन टेक्नोलॉजी का उद्धघाटन किया। कुलगुरु ने महाविद्यालय अकादमी गतिविधियों की सराहना की। उन्होंने महाविद्यालय के पास आउट विद्यार्थियों के बारे में भी फीडबैक लिया तथा उनकी एकेडमिक उपलब्धियों के बारे में चर्चा की। उन्होंने कृषि स्नातक तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों से संवाद किया। इस दौरान विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. वी एस आचार्य सहित महाविद्यालय के संकाय सदस्य डॉ रूप सिंह मीणा,अथिति व्याख्याता डॉ कोमल, श्री राम वर्मा एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

15/08/2026
एसकेआरएयू *समारोह पूर्वक मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस**कुलगुरु ने दी शुभकामनाएं, कृषि व किसानों की समृद्धि के लिए वै...
15/08/2026

एसकेआरएयू
*समारोह पूर्वक मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस*

*कुलगुरु ने दी शुभकामनाएं, कृषि व किसानों की समृद्धि के लिए वैज्ञानिकों से सतत् कार्य करने का किया आव्हान*

बीकानेर ,15 अगस्त। 80 वां स्वतंत्रता दिवस स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय में शनिवार को समारोह पूर्वक मनाया गया। कुल गुरु डॉ राजेंद्र बाबू दुबे ने ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ देवाराम सैनी, वित्त नियंत्रक हनुमान प्रसाद सहित अन्य डीन डायरेक्टर्स उपस्थित रहे।
होमगार्डस एनसीसी , एनएसएस कैडेट्स द्वारा मार्च पास्ट किया गया। कुलगुरु डॉ दुबे ने विद्यार्थियों व स्टाफ को 80 वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी और कृषि शिक्षा,
अनुसंधान एवं कृषि प्रसार के क्षेत्र में विश्वविद्यालय की उपलब्धियों की जानकारी दी। इस अवसर पर विभिन्न डीन डायरेक्टर्स एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।

कृषि एवं उद्यानिकी विभाग मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा से एसकेआरएयू कुल गुरु डॉ राजेंद्र बाबू दुबे ने की शिष्टाचार भेंट।
06/08/2026

कृषि एवं उद्यानिकी विभाग मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा से एसकेआरएयू कुल गुरु डॉ राजेंद्र बाबू दुबे ने की शिष्टाचार भेंट।

एसकेआरएयू कुलगुरु डॉ राजेंद्र बाबू दुबे ने माननीय राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे से की शिष्टाचार भेंट।
06/08/2026

एसकेआरएयू कुलगुरु डॉ राजेंद्र बाबू दुबे ने माननीय राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे से की शिष्टाचार भेंट।

एसकेआरएयू सहित प्रदेश के कृषि विश्वविद्यालयों के कुलगुरुओं ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातबीकानेर/जयपुर। स्वामी केशवानंद रा...
06/08/2026

एसकेआरएयू सहित प्रदेश के कृषि विश्वविद्यालयों के कुलगुरुओं ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

बीकानेर/जयपुर। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ राजेंद्र बाबू दुबे सहित राजस्थान के पाँचों कृषि विश्वविद्यालयों के कुलगुरुओं ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा से शिष्टाचार मुलाकात की। कुलगुरु डॉ दुबे ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों व‌ गतिविधियों से मुख्यमंत्री को अवगत करवाया। इस दौरान कुल गुरुओं ने कृषि विश्वविद्यालयों में कृषि शिक्षा के शैक्षणिक उन्नयन, कृषि अनुसंधान को बढ़ावा देने तथा विश्वविद्यालयों की प्रशासनिक व वित्तीय समस्याओं पर बात रखी। इस दौरान कृषि विश्वविद्यालय, कोटा की कुलगुरु प्रो. विमला डूंकवाल, महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. प्रताप सिंह धाकड, श्री कर्ण नरेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर के कुलगुरु प्रो. पुष्पेन्द्र सिंह चौहान, कृषि विश्वविद्यालय, जोधपुर के कुलगुरु प्रो. वी.एस. जैतावत ने भी कृषि शिक्षा के कई महत्वपूर्ण विषय मुख्यमंत्री के समक्ष रखे। साथ ही विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों के पेंशन भुगतान, शोध और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए पर्याप्त वित्तीय सहायता की मांग रखी गई।

Address

Swami Keshwanand Rajasthan Agricultural University, Sriganagnagar Road, Beechwal
Bikaner
334006

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SKRAU Bikaner posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to SKRAU Bikaner:

Shortcuts

Share