23/12/2021
#सलोनी_बिशनोई_बनी_मिस_इंडिया
सलोनी बनीं इंडियन बॉलीवुड क्राउन की मिस इंडिया:छोटी हाइट पर सब बोलते थे-मॉडलिंग तेरे बस की नहीं, अब ताज किया अपने नाम
जयपुर/नागौर5 घंटे पहले
सलोनी विश्नोई ने फैशन शो इंडियन बॉलीवुड क्राउन कॉम्पिटिशन की मिस इंडिया कैटेगरी का खिताब जीता है। नागौर की रहने वाली सलोनी ने 50 से ज्यादा सुंदरियों को पछाड़ मिस इंडिया कैटेगरी का ताज अपने नाम कर लिया।
जयपुर में 19 दिसंबर रविवार रात 4 घंटे चली प्रतियोगिता में खिताब हासिल करने से पहले सलोनी ने कई राउंड कामयाबी से पार किए। नागौर जिले में मेड़ता की रहने वाली सलोनी नेशनल राउंड, ट्रेडिशनल राउंड, इंट्रोडक्शन राउंड और सवाल-जवाब राउंड में शानदार प्रदर्शन कर विजेता बनीं। अनुराधा शर्मा (बॉलीवुड एक्ट्रेस), जगदीश पुरोहित (फैशन कोरियोग्राफर) और पूजा फलाफा (लास्ट ईयर विनर) की इंटरनेशनल ज्यूरी ने सलोनी को विनर घोषित किया।
सलोनी यू-ट्यूब पर कई गानों की कोरियोग्राफी और कवर शूट कर चुकी है। -
सलोनी यू-ट्यूब पर कई गानों की कोरियोग्राफी और कवर शूट कर चुकी है।
शुरू से कायम रखा जलवा
सलोनी ने गाउन राउंड में खूबसूरत बैंगनी रंग का गाउन पहना था। हाफ ओपन गाउन पहन जब सलोनी ने स्टेज पर वॉक किया, तो लोगों की नजरें उन पर ठहर गईं। ज्यूरी ने हर राउंड में उन्हें टॉप रैंक दी। इससे पक्का होता गया कि यह ताज अब सलोनी के सिर पर ही सजना है।
हाइट के लिए बनाया जाता था मजाक
सलोनी की हाइट 5 फीट 3 इंच है। स्कूल, कॉलेज और यहां तक कि परिवार के लोग उनकी औसत हाइट को लेकर उनका मजाक उड़ाते थे। उनके मॉडलिंग के शौक को देखकर कहते थे कि ये तेरे बस की नहीं है। लेकिन सलोनी को खुद पर भरोसा था। अब उन्होंने इंडियन बॉलीवुड क्राउन कॉम्पिटिशन का ताज अपने नाम कर लिया है। उन्हें खाने-पीने का शौक है। लेकिन फिटनेस का भी ख्याल रखती हैं। नॉनवेज को छोड़कर अपने मन का सब कुछ खाना खाती हैं।
सलोनी एक्टिंग की दुनिया में करियर बनाना चाहती है। -
सलोनी एक्टिंग की दुनिया में करियर बनाना चाहती है।
पढ़ाई के साथ मॉडलिंग और थियटर भी कर रहीं
सलोनी ने एलके सिंघानिया स्कूल गोटन से अपनी शुरुआती पढ़ाई की है। अजमेर से ग्रेजुएशन करने के बाद इन दिनों वह जयपुर में मास्टर्स (सोशल सर्विस) की पढ़ाई कर रही हैं। 21 साल की सलोनी ने मॉडलिंग कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेने और जीत हासिल करने के बावजूद भी पढ़ाई से दूरी नहीं बनाई। उन्होंने थिएटर भी जॉइन किया हुआ है।
अभिनेत्री बनने की चाहत
सलोनी का पूरा परिवार खेती-किसानी से जुड़ा है। इसी साल उन्होंने यूट्यूब डांस कॉम्पिटिशन भी जीता है। उन्हें डांसिंग, एक्टिंग और मॉडलिंग का बेहद शौक है। जब भी फ्री रहती हैं तो अपने इन्हीं शौक को पूरा करती हैं। सलोनी भविष्य में मौका मिलने पर फिल्मों में भी काम करना चाहती हैं।