Gk Arvind Bishnoi

Gk Arvind Bishnoi •Ras
•Sub Inspector
•Raj. Police
•Van rakshak
•Reet Level I & I
•Patwar
•Gram Sevak
?

26/08/2025
26/08/2023

मैं अरविन्द बिश्नोई फेसबुक को अपनी तस्वीरों, अपनी जानकारी या अपने प्रकाशनों, अतीत और भविष्य दोनों, मैं या मेरी या जहां मैं दिखाई देता हूं, का उपयोग करने की अनुमति नहीं दे सकता हूं। इस कथन के अनुसार, मैं फेसबुक को अपना नोटिस दे रहा हूँ
(Notice )
कि मेरे प्रोफ़ाइल और/या इसकी सामग्री के आधार पर मेरी जानकारी, फ़ोटो का खुलासा करना, कॉपी करना, वितरित कर देना, बेचना या मेरे खिलाफ कोई अन्य कार्रवाई करना सख्त वर्जित है। इस प्रोफ़ाइल की सामग्री निजी है और गोपनीय जानकारी। गोपनीयता का उल्लंघन कानून द्वारा दंडित किया जा सकता है (यूसीसी 1-308-1 1 308-103 और( भारतीय क़ानून)
जो कल रोम ?
नोट: फेसबुक अब एक सार्वजनिक संस्था है। सभी सदस्यों को इस तरह का एक नोट अवश्य पोस्ट करना चाहिए। यदि आप चाहें, तो आप इस संस्करण को कॉपी और पेस्ट कर सकते हैं। यदि आप कम से कम एक बार कोई बयान प्रकाशित नहीं करते हैं, तो आपने अपनी तस्वीरों के उपयोग की अनुमति देने के साथ-साथ प्रोफ़ाइल की स्थिति के अपडेट में निहित जानकारी के लिए मौन सहमति दे दी गई है

 , #लोग_आपसे_नहीं_आपकी_स्थिति_से_हाथ_मिलाते_है..!!🫡
04/07/2023

,

#लोग_आपसे_नहीं_आपकी_स्थिति_से_हाथ_मिलाते_है..!!🫡

Rajasthan at a Glance
24/03/2022

Rajasthan at a Glance

https://youtu.be/uPVB3Rxcm-o
13/07/2021

https://youtu.be/uPVB3Rxcm-o

💫💫 मुगल शासन के दौरान हुए प्रमुख युद्ध! Major Wars During Mughal Rule! By GK ARVIND BISHNOI 💫💫••मुगल शासन के दौरान हुए प्रमुख युद्ध••☫ पानीपत के ....

24/06/2021

📚 राजस्थानी स्थापत्य कला : नौलखा विशेष 📚

╔═══════════════╗
📚 JOIN 🔜 Teligram channel
https://t.me/ArvindGk29 📚
YouTube channel
GK ARVIND BISHNOI

╚═══════════════╝

👉 नौलखा झील - बूंदी
👉 नौलखा बावड़ी - डूंगरपुर
👉 नौलखा महल - उदयपुर
👉 नौलखा बुर्ज/नौलखा स्तंभ - चित्तौड़
👉 नौलखा द्वार - रणथंबोर
👉 नौलखा मंदिर - पाली
👉 नौलखा दुर्ग - झालरापाटन
👉 नौलखा भंडार - चित्तौड़गढ़ दुर्ग
👉 नौलखा बांध - बूंदी
👉 नौलखा तीर्थ - पाली
👉 नौलखा कुंड - पाली
👉 नौलखा बाग - भरतपुर
👉 नौलखा सरोवर - बारां
👉 नौलखा झालरा - जोधपुर

👉अभ्रक की मंडी - भीलवाड़ा
👉आदिवासियों का शहर - बांसवाड़ा
👉अन्न का कटोरा - श्री गंगानगर
👉औजारों का शहर - नागौर
👉उद्यानों/बगीचों का शहर - कोटा
👉ऊन का घर - बीकानेर
👉ख्वाजा की नगरी - अजमेर
👉गलियों का शहर - जैसलमेर
👉गुलाबी नगरी - जयपुर
👉घंटियों का शहर - झालरापाटन
👉छोटी काशी/दूसरी काशी - बूंदी
👉जलमहलों की नगरी - डीग
👉झीलों की नगरी - उदयपुर
👉वस्त्र नगरी - भीलवाड़ा
👉देवताओं की उपनगरी - पुष्कर
👉नवाबों का शहर - टोंक
👉पूर्व का पेरिस/भारत का पेरिस - जयपुर
👉पूर्व का वेनिस - उदयपुर
👉पहाड़ों की नगरी - डूंगरपुर
👉भक्ति/शक्ति व साधना की नगरी -मेड़ता सिटी
👉मूर्तियों का खजाना - तिमनगढ, करौली
👉मरूस्थल की शोभा/मरू शोभा - रोहिड़ा
👉राजस्थान की मरू नगरी - बीकानेर
👉राजस्थान का हदृय/दिल - अजमेर

👉राजस्थान का गौरव - चितौड़गढ
👉राजस्थान का सिंह द्वार - अलवर
👉राजस्थान का अन्न भंडार - गंगानगर
👉राजस्थान की स्वर्ण नगरी (गोल्ड सिटी) -जैसलमेर
👉राजस्थान की शैक्षिक राजधानी - अजमेर
👉राजस्थान का कश्मीर - उदयपुर
👉राजस्थान का काउंटर मैगनेट - अलवर
👉राजस्थान की मरूगंगा - इंदिरा गांधी नहर
👉पश्चिम राजस्थान की गंगा - लूनी नदी
👉राजस्थान की मोनालिसा - बणी-ठणी
👉रेगिस्तान का सागवान - रोहिड़ा
👉राजस्थान का खजुराहो - किराडू
👉राजस्थान का मिनी खजुराहो - भंडदेवरा
👉हाड़ौती का खजुराहो - भंडदेवरा
👉मेवाड़ का खजुराहो - जगत
👉राजस्थान का कानपुर - कोटा
👉राजस्थान का नागपुर - झालावाड़
👉राजस्थान का राजकोट - लूणकरणसर

अगर पोस्ट अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करें। तथा दोस्तों से चैनल ज्वाइन करवाएं।
➽ ज्वाइन ⤵

Share जरूर करें ‼️
╔═══════════════╗
📚 JOIN 🔜 📚
╚═══════════════╝

महाराणा उदयसिंह द्वितीयमहाराणाRana-udai-singh-ii.jpgमहाराणा उदयसिंह द्वितीयमेवाड़ के राणाशासनावधि1540-1572 (32 साल)राज्य...
23/06/2021

महाराणा उदयसिंह द्वितीय
महाराणा
Rana-udai-singh-ii.jpg
महाराणा उदयसिंह द्वितीय
मेवाड़ के राणा
शासनावधि
1540-1572 (32 साल)
राज्याभिषेक
1540, चित्तौड़गढ़
पूर्ववर्ती
बनवीर
उत्तरवर्ती
महाराणा प्रताप
जन्म
4 अगस्त 1522
चित्तौड़गढ़ दुर्ग, राजस्थान, भारत
निधन
28 फ़रवरी 1572 (उम्र 49)
गोगुन्दा ,राजस्थान ,भारत
संगिनी
महारानी जयवंता बाई , स्वरूपदे
राजवंश
सिसोदिया (राजपूत)
पिता
राणा सांगा
माता
रानी कर्णावती
धर्म
हिन्दू

23/06/2021

मेवाड़ के राजपूत राजवंश
(1326–1884)
राणा हम्मीर सिंह
(1326–1364)
राणा क्षेत्र सिंह
(1364–1382)
राणा लखा
(1382–1421)
राणा मोकल
(1421–1433)
राणा कुम्भ
(1433–1468)
उदयसिंह प्रथम
(1468–1473)
राणा रायमल
(1473–1508)
राणा सांगा
(1508–1527)
रतन सिंह द्वितीय
(1528–1531)
राणा विक्रमादित्य सिंह
(1531–1536)
बनवीर सिंह
(1536–1540)
उदयसिंह द्वितीय
(1540–1572)
महाराणा प्रताप
(1572–1597)
अमर सिंह प्रथम
(1597–1620)
करण सिंह द्वितीय
(1620–1628)
जगत सिंह प्रथम
(1628–1652)
राज सिंह प्रथम
(1652–1680)
जय सिंह
(1680–1698)
अमर सिंह द्वितीय
(1698–1710)
संग्राम सिंह द्वितीय
(1710–1734)
जगत सिंह द्वितीय
(1734–1751)
प्रताप सिंह द्वितीय
(1751–1754)
राज सिंह द्वितीय
(1754–1762)
अरी सिंह द्वितीय
(1762–1772)
हम्मीर सिंह द्वितीय
(1772–1778)
भीम सिंह
(1778–1828)
जवान सिंह
(1828–1838)
सरदार सिंह
(1838–1842)
स्वरूप सिंह
(1842–1861)
शम्भू सिंह
(1861–1874)
उदयपुर के सज्जन सिंह
(1874–1884)
फतेह सिंह
(1884–1930)
भूपाल सिंह
(1930–1947)
भगवंत सिंह
(1947–1971)

21/06/2021

.
Rajasthan GK

जॉइन
Q. 1 राजस्थान राज्य अभिलेखागार कहाँ स्थित हैं?
Ans.- बीकानेर
Q. 2 राजस्थान ललित कला अकादमी कहाँ स्थित हैं?
Ans.- जयपुर
Q. 3 राजस्थान हिन्दी ग्रंथ अकादमी कहाँ स्थित हैं?
Ans.- जयपुर
Q. 4 राजस्थानी ब्रज भाषा अकादमी कहाँ स्थित हैं?
Ans.- जयपुर
Q. 5 अजमेर संगीत महाविद्यालय कहाँ स्थित हैं?
Ans.- अजमेर
Q. 6 महाराजा स्कूल ऑफ आटर््स कहाँ स्थित हैं?
Ans.- जयपुर
Q. 7 राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद् कहाँ स्थित हैं?
Ans.- जयपुर
Q. 8 पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग कहाँ स्थित हैं?
Ans.- जयपुर
Q. 9 अरबी-फारसी शोध संस्थान कहाँ स्थित हैं?
Ans.- टोंक
Q. 10 राजस्थान प्राच्य विद्या प्रतिष्ठान कहाँ स्थित हैं?
Ans.- जोधपुर
Q. 11 जयपुर कत्थक केन्द्र कहाँ स्थित हैं?
Ans.- जयपुर
Q. 12 गुरूनानक संस्थान कहाँ स्थित हैं?
Ans.- जयपुर
Q. 13 रूपायन संस्थान कहाँ स्थित हैं?
Ans.- बोरून्दा(जोधपुर)
Q. 14 कला संस्थान कहाँ स्थित हैं?
Ans.- जयपुर
Q. 15 संगीत भारती संस्थान कहाँ स्थित हैं?
Ans.- बीकानेर
Q. 16 रवीन्द्र रंगमच सोसायटी कहाँ स्थित हैं?
Ans.- जयपुर
Q. 17 राजस्थान लोक सेवा आयोग का मुख्यालय कहाँ स्थित हैं?
Ans.- अजमेर
Q. 18 राजस्थान उच्च न्यायालय कहाँ स्थित हैं?
Ans.- जोधपुर
Q. 19 केन्द्रीय मरू क्षेत्र अनुसंधान संस्थान कहाँ स्थित हैं?
Ans.- जोधपुर
Q. 20 केन्द्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान कहाँ स्थित हैं?
Ans.- जोधपुर
Q. 21 राजस्थान राज्य पर्यटन निदेषालय कहाँ स्थित हैं?
Ans.- जयपुर
Q. 22 राष्ट्रीय सरसों अनुसंधान केन्द्र कहाँ स्थित हैं?
Ans.- सेवर(भरतपुर)
Q. 23 मरूस्थल वृक्षारोपण एवं अनुसंधान केन्द्र कहाँ स्थित हैं?
Ans.- जोधपुर
Q. 24 केन्द्रीय ऊँट प्रजनन केन्द्र कहाँ स्थित हैं?
Ans.- जोहड़बीड़(बीकानेर)
Q. 25 रेगिस्तान वनरोपण एवं भूसरंक्षण केन्द्र कहाँ स्थित हैं?
Ans.- जोधपुर
Q. 26 राजस्थानी शोध संस्थान कहाँ स्थित हैं?
Ans.- जोधपुर
Q. 27 राजस्थान माध्यमिक षिक्षा बोर्ड का मुख्यालय कहाँ स्थित हैं?
Ans.- अजमेर
Q. 28 राज्य सचिवालय कहाँ स्थित हैं?
Ans.- जयपुर
Q. 29 राजस्थान राजस्व मण्डल संस्थान कहाँ स्थित है?
Ans.- अजमेर
Q. 30 राजस्थान हिन्दी ग्रन्थ अकादमी कहाँ स्थित है?
Ans.- जयपुर
Q. 31 राजस्थान सिन्धी अकादमी कहाँ स्थित है?
Ans.- जयपुर
Q. 32 राजस्थान उर्दू अकादमी संस्थान कहाँ स्थित हैं?
Ans.- जयपुर
Q. 33 राजस्थान साहित्य अकादमी संस्थान कहाँ स्थित हैं?
Ans.- उदयपुर
Q. 34 राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं सांस्कृतिक अकादमी संस्थान कहाँ स्थित हैं?
Ans.- बीकानेर
Q. 35 राजस्थान संस्कृत अकादमी कहाँ स्थित हैं?
Ans.- जयपुर
Q. 36 राजस्थान राज्य खनन एवं खनिज विकास निगम कहाँ स्थित हैं?
Ans.- उदयपुर
Q. 37 राजस्थान कत्थक केन्द्र कहाँ स्थित हैं?
Ans.- जयपुर
Q. 38 राजस्थान वित्त निगम संस्थान कहाँ स्थित हैं?
Ans.- जयपुर
Q. 39 राजस्थान राज्य विद्युत मण्डल संस्थान कहाँ स्थित हैं?
Ans.- जयपुर
Q. 40 राजस्थान राज्य बीज निगम संस्थान कहाँ स्थित हैं?
Ans.- जयपुर
Q. 41 राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड का मुख्यालय कहाँ स्थित हैं?
Ans.- जयपुर
Q. 42 राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम का मुख्यालय कहाँ स्थित हैं?
Ans.- जयपुर
Q. 43 राजस्थान खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का मुख्यालय कहाँ स्थित हैं?
Ans.- जयपुर
Q. 44 राजस्थान पर्यटन विकास निगम संस्थान कहाँ स्थित हैं?
Ans.- जयपुर
Q. 45 राजस्थान डेयरी फेडरेषन लिमिटेड संस्थान कहाँ स्थित हैं?
Ans.- जयपुर
Q. 46 माणिक्य लाल वर्मा जनजाति विकास शोध संस्थान कहाँ स्थित हैं?
Ans.- उदयपुर
Q. 47 राष्ट्रीय आयुर्वेद शोध संस्थान कहाँ स्थित हैं?
Ans.- जयपुर
Q. 48 राजस्थान का वर्तमान स्वरूप कब अस्तित्व में आया?
Ans.- 1 नवम्बर 1956
Q. 49 राजस्थान का स्थापना दिवस कब मनाया जाता हैं?
Ans.- 1 नवम्बर
Q. 50 राजस्थान दिवस कब मनाया जाता हैं?
Ans.- 30 मार्च
Q. 51 राजस्थान राज्य की राजधानी क्या हैं?
Ans.- जयपुर
Q. 52 राजस्थान में लोक सभा सीटे कितनी हैं?
Ans. 25
Q. 53 अजमेर राजस्थान का जिला कब घोषित हुआ?
Ans.- 1 नवम्बर 1956
Q. 54 कांठल का ताजमहल किसे कहाँ जाता हैं?
Ans.- काका जी की दरगाह (प्रतापगढ़)
Q. 55 राजस्थान का ताजमहल किसे कहाँ जाता है?
Ans.- जसवंतथड़ा(जोधपुर)
Q. 56 हाड़ौती का ताजमहल किसे कहाँ जाता हैं?
Ans.- अबलामीणी का महल(कोटा)
Q. 57 राजस्थान के किस जिले की थेवा कला प्रसिद्ध हैं?
Ans.- प्रतापगढ़
Q. 58 राजस्थान में 24 नये जिले प्रस्तावित किस कमेटी ने किये?
Ans.- जी.एस.संधु कमेटी
Q. 59 राजस्थान का मध्यवर्ती संभाग कौनसा हैं?
Ans.- अजमेर
Q. 60 राजस्थान का मध्यवर्ती जिला कौनसा हैं?
‌Ans.- नागौर

जॉइन

YouTube/GK ARVIND BISHNOI
20/06/2021

YouTube/GK ARVIND BISHNOI

 #श्रद्दांजलि  #मिल्खासिंह एक दास्तान जिंदगी में (भारत विभाजन के संदर्भ में हुए दंगों में पूरे परिवार को गंवाकर टूटकर) ज...
20/06/2021

#श्रद्दांजलि #मिल्खासिंह एक दास्तान जिंदगी में (भारत विभाजन के संदर्भ में हुए दंगों में पूरे परिवार को गंवाकर टूटकर) जुनून के साथ खड़े होकर दुनिया के सामने मिशाल पेश कर देने वाले अद्भुत प्रेरक शख्सियत की...

हिंदुस्तान के लिए जैसे मिल्खा थे वैसे ही पाकिस्तान के लिए अब्दुल खलीक थे। पाकिस्तान चैंपियन अब्दुल खलीक। साठ का दशक था और जनवरी का सर्द महीना। पकिस्तान के उर्दू अख़बारों में हेडलाइन छपी...'खलीक बनाम मिल्खा - पाकिस्तान बनाम इंडिया'। मिल्खा के लिए उस मुल्क में लौटना एक ट्रौमा से कम न था जिसमें अपने मां-बाप, भाई बहनों के गले कटते हुए अपनी आंख के सामने देखा था। मिल्खा का जन्म अविभाजित भारत में हुआ था, जिसे आज पाकिस्तान कहते हैं। जब साल 1947 में हिंदुस्तान की सरजमीं पर दो लाइनें खींच दी गईं। इधर हिंदुस्तान में मुसलमान मारे गए, उधर दूसरे मुल्क में सिख और हिन्दुओं के कत्लेआम किये गए। मिल्खा का परिवार भी हिंदुस्तान आने के क्रम में ही था कि मिल्खा के मां-पिता और आठ भाई-बहनों को मौत के घाट उतार दिया। बचे मिल्खा। भागते-गिरते-गिराते बचते हुए अकेले ही भारत आ पहुंचे, दिल्ली के शरणार्थी कैंपों में रहे। कोई काम नहीं मिलता था उन दिनों, मन हुआ कि डकैत बन जाऊं। पर बड़े भाई की सोहबत ने चोर न बनने दिया। दूसरा ऑप्शन सेना में सिपाही बन जाना था। 1951 में मिल्खा सिपाही हो गए।

शुरुआत में पाकिस्तान जाने के सवाल पर मिल्खा झिझकने लगे। तभी हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु से उनकी बात होती है, नेहरु ने मिल्खा से कहा- तुम्हारे पास इस मुल्क का प्यार और स्नेह है, हम सब तुम्हारे साथ हैं, इसलिए अतीत को भुला दो, उन्होंने दोस्ती की भावना से तुम्हें अपने यहां दौड़ के लिए निमंत्रण भेजा है। मैं चाहता हूं तुम वहां जाओ और हमारे देश का प्रतिनिधित्व करो।'' नेहरु से तसल्ली मिल जाने के बाद मिल्खा पाकिस्तान जाने के लिए तैयार हो गए।

बाघा बॉर्डर पार करते ही मिल्खा की जीप पर पाकिस्तानियों ने फूल बरसाए, फूल बरसाने वाले और इस स्वागत से खुश होने वाले दोनों ही लोगों ने विभाजन में जरूर अपने खोए रहे होंगे। फिर भी आज दोनों अपना अतीत भुलाकर भविष्य के साथ न्याय बरतना चाहते थे। सड़क के दोनों पार खड़े लोग हिन्दुस्तानी खिलाड़ी को चीयर कर रहे थे, खुश हो रहे थे। ये वो दो मुल्क मिल रहे थे जिन्होंने दस साल पहले ही अपनी अपनी तलवारों को एक दूसरे के गले से नीचे उतारा होगा। मगर इस दिन का आना इस बात की गुंजाइश का भी गवाह था कि लाख नफरतों में मोहब्बत के फूल उगाए जा सकते हैं। इधर के बाग़ में नेहरु जैसा जहीन माली था उधर भी किसी का दिल हिंदुस्तान के लिए पिघला होगा।

मिल्खा के पहुंचते ही उर्दू अख़बारों में एकबार फिर हेडलाइन बनीं... खलीक बनाम मिल्खा, पाकिस्तान बनाम हिंदुस्तान....।''

रेस वाले दिन लाहौर स्टेडियम में 60 हजार लोग इकट्ठे हो गए, जिनमें बीस हजार महिलाऐं थीं। रेस शुरू होने से पहले मौलवी आए, प्रार्थना की गई, मोहम्मद याद किये गए। खलीक के लिए दिल भर दुआएं माँगी गईं। मिल्खा के लिए दुआएं मांगने वाला कोई पुरोहित वहां न था, खलीक के लिए दुआएं मांगने के बाद जैसे ही मौलवी लौटने को हुए, मिल्खा बोल पड़े.....''मैं भी खुदा का बन्दा हूँ।''

इसे सुनने के बाद दो मुल्कों की दीवारें ढह गईं, दो धर्मों के दरवाजे एक आंगन में आकर मिल गए। मौलवी रुक गए, और मिल्खा के लिए भी दुआएं कर दीं, या अल्लाह इसे भी जीत बक्शें...!

कुछ देर बाद रेस शुरू हो गई। खलीक सौ मीटर की रेस मारने वाले महान लड़ाका थे और मिल्खा थोड़ी दूर तक जाने वाले जांबाज घोड़ा थे, मुकाबला दो देशों के साथ-साथ दो वीरों का भी था। दोनों में से कोई उन्नीस बीस नहीं। दोनों बराबर, दोनों किसी युद्ध में खड़े आखिरी सेनापति जैसे। शुरुआत में ही खलीक मिल्खा से दो कदम आगे निकल गए, खलीक आगे आगे, मिल्खा पीछे पीछे, लेकिन 150 यार्ड होते-होते मिल्खा बराबरी पर आ गए, अगले ही पल खलीक पीछे छूट गए। मिल्खा ने मात्र 20.7 सेकंड में वो दौड़ मार दी। पूरे विश्व में वो नया रिकॉर्ड बना। मौलवियों की दुआएं शायद मिल्खा को लग गईं। खलीक हार गए, मिल्खा विजयी हुए...।

चारों ओर साठ हजार पाकिस्तानी मायुश। पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल अयूब मिल्खा के पास पहुंचे और जीत की माला पहना दी। अयूब मिल्खा से बोले- ''Milkha you did not run, you flew.'' मतलब तुम दौड़े नहीं यार, तुम तो उड़े... !

पूरी दुनिया के अख़बारों में अगले दिन ये खबर छप गई। अयूब के शब्दों ने मिल्खा का नया नामकरण कर दिया, हर जगह एक ही लाइन छपी 'Milkha you did not run, you flew'' यहीं से मिल्खा का नाम पड़ा 'फ्लाइंग सिख'...

जिस पाकिस्तान ने मिल्खा से उसके मां-बाप को छीना... उसी पकिस्तान ने उन्हें जी भर मोहब्बत दी। पाकिस्तान से लौटने के बाद मिल्खा के आगे दो शब्द और जुड़ गए ''फ्लाइंग सिख मिल्खा''...

यही भारत मां का उड़ने वाला इकलौता बच्चा... अपना हंस लेकर कल किसी दूसरे आसमान में उड़ गया..

*श्रद्दांजलि, मिल्खासिंह*
😌💐🙏

Address

Bikaner

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gk Arvind Bishnoi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Gk Arvind Bishnoi:

Shortcuts

Share