Kps inter college bijnor

Kps  inter college bijnor KPS Inter College is one of the finest girls college in Bijnor. We have classes from 6th to 12th available in science, humanities and commerce streams.

Established in 1972, our college is currently nurturing 2100 young women.

28/05/2026

"ईद-उल-अजहा के पावन अवसर पर
प्रबंधक महोदया श्री मती स्वाति वीरा महाजन जी,
प्रधानाचार्या श्रीमती संगीता गुप्ता जी
तथा समस्त विद्यालय परिवार की ओर से
आप सभी को ईद-उल-जुहा की हार्दिक मुबारकबाद।
यह पर्व आपके जीवन में खुशियां, अमन, बरकत और आपसी भाईचारे की नई रोशनी लेकर आए। 🌙✨

🌸✨ KPS – एक विद्यालय नहीं, एक परिवार ✨🌸आदरणीय प्रबंधक महोदया श्री मती स्वाति वीरा  महाजन जी एवं प्रधानाचार्या श्रीमती सं...
20/05/2026

🌸✨ KPS – एक विद्यालय नहीं, एक परिवार ✨🌸

आदरणीय प्रबंधक महोदया श्री मती स्वाति वीरा महाजन जी एवं प्रधानाचार्या श्रीमती संगीता गुप्ता जी के शुभ आशीर्वाद एवं कुशल मार्गदर्शन में पांच दिवसीय समर कैंप सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अंतिम दिवस पर आयोजित क्राफ्ट एक्टिविटी में छात्राओं ने अपने हुनर और कल्पनाशक्ति से कागज़ के सुंदर कार्ड, आकर्षक डेकोरेशन आइटम एवं मनमोहक मेडल बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन किया। 🎨✂️🏅

श्रीमती सत्यवती मैम, प्रीति गुप्ता मैम, रजनी मैम, आकांक्षा मैम एवं मनीषा मैम तथा समस्त स्टाफ के सहयोग और स्नेहपूर्ण मार्गदर्शन ने छात्राओं को नई-नई कलाएँ सीखने के लिए प्रेरित किया। यह गतिविधियाँ केवल कला नहीं, बल्कि बच्चों को मोबाइल और टीवी की दुनिया से दूर रखकर रचनात्मकता, आत्मविश्वास और संस्कारों से जोड़ने का सुंदर माध्यम बनीं। 🌿💖

KPS केवल एक कॉलेज नहीं, बल्कि एक ऐसा परिवार है जहाँ हर छात्रा को स्नेह, संस्कार और उज्ज्वल भविष्य की दिशा देने का निरंतर प्रयास किया जाता है। 🌟📚

"जहाँ शिक्षा के साथ संस्कार और रचनात्मकता का संगम हो, वहीं बनता है उज्ज्वल भविष्य…" ✨💐

19/05/2026

🌸 समर कैंप पिकनिक विशेष 🌸

आदरणीय प्रबंधक महोदया श्री मती स्वाति वीरा महाजन जी तथा प्राचार्या श्री मती संगीता गुप्ता जी के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित समर कैंप के अंतर्गत मनीषा राणा द्वारा छात्राओं के लिए आनंदमयी पिकनिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस पिकनिक में छात्राएं अपने हाथों से बनाए स्वादिष्ट व्यंजन लेकर आईं—किसी ने भेलपुरी/पकवान बनाए, किसी ने मैंगो शेक, शिकंजी, मैक्रोनी, ब्रेड पकोड़ा, चावल तथा अनेक प्रकार के व्यंजन तैयार किए। अलग-अलग घरों के स्वाद और बच्चों की रचनात्मकता ने इस आयोजन को विशेष बना दिया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि बच्चों में प्रेम, स्नेह, सहयोग, साझेदारी, एकता और सौहार्द की भावना को मजबूत करना था, ताकि वे मिलजुलकर रहना और खुशियां बांटना सीखें। आज की इस पिकनिक ने सच में बच्चों के बीच , अपनापन और आपसी प्रेम को और भी गहरा किया।

📸
✨ “अपने हाथों का स्वाद, दोस्तों का साथ और प्यार से भरी मुस्कान… समर कैंप पिकनिक ने सिखाया—मिलजुलकर बांटी गई खुशियां ही सबसे सुंदर यादें बनती हैं।” 🍱🥤💖

🌼 “प्यार, अपनापन और स्वाद से भरी समर कैंप पिकनिक—जहाँ हर व्यंजन के साथ बढ़ा स्नेह और एकता का रिश्ता।” 💕🍽️

19/05/2026

🌸✨ समर कैंप विशेष ✨

आदरणीय प्रबंधक महोदया श्री मती स्वाति वीरा महाजन, सम्माननीय प्रधानाचार्या श्रीमती संगीता गुप्ता जी के कुशल मार्गदर्शन में मनीषा राणा जी समर कैंप के अंतर्गत विभिन्न रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों के माध्यम से छात्राओं को नई सीख और सकारात्मक अनुभवों से जोड़ने का सराहनीय प्रयास कर रही हैं।

इसी क्रम में ,
रचनात्मक प्रयासों ने निखारा हर नन्हा अरमान।" ✨🥰

☀️

"संतुलन की सीख, रचनात्मकता का साथ,
समर कैंप बना बच्चों के उज्ज्वल कल की बात।" 🌸🏆

🌿

"खेल-खेल में सीख का सुंदर संसार सजाया,
समर कैंप ने हर बच्चे में आत्मविश्वास जगाया।
कप बैलेंस की गतिविधियों से सीखा धैर्य और ध्यान,
रचनात्मक प्रयासों ने निखारा हर नन्हा अरमान।" ✨🥰

🌞

🍎🥗 समर कैंप गतिविधि – फ्रूट चार्ट प्रतियोगिता।आदरणीय प्रबंधक महोदया स्वाती वीरा महाजन जी तथा  प्रधानाचार्या श्रीमती संगी...
19/05/2026

🍎🥗 समर कैंप गतिविधि – फ्रूट चार्ट प्रतियोगिता।

आदरणीय प्रबंधक महोदया स्वाती वीरा महाजन जी तथा प्रधानाचार्या श्रीमती संगीता गुप्ता जी के आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन में समर कैंप गतिविधियों के अंतर्गत इंटर ए-2 कक्षा में फ्रूट चार्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस रचनात्मक गतिविधि का संचालन श्रीमती मोनिका शर्मा जी, श्री मती सोनिका शर्मा जी एवं श्री मती अर्चना शर्मा जी द्वारा किया गया।

प्रतियोगिता में छात्राओं ने रंग-बिरंगे एवं आकर्षक फ्रूट चार्ट बनाकर अपनी प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया। उन्होंने फलों के सेवन के लाभ, उनके पोषण मूल्य तथा स्वास्थ्य पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। साथ ही छात्राओं को यह भी समझाया गया कि फल और सलाद हमारे स्वस्थ जीवन का महत्वपूर्ण आधार हैं और संतुलित आहार अपनाना क्यों आवश्यक हैं।

शिक्षिकाओं का यह प्रेरणादायी प्रयास न केवल ज्ञानवर्धक रहा बल्कि छात्राओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और रचनात्मकता को बढ़ाने वाला भी सिद्ध हुआ। यह सराहनीय पहल सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। 🌿🍓✨

19/05/2026

🌿समर कैंप योग गतिविधि🌿

आदरणीय प्रबंधक महोदया स्वाति वीरा महाजन जी तथा प्रधानाचार्या श्रीमती संगीता गुप्ता जी के मार्गदर्शन में श्री मती मनीषा राणा जी द्वारा समर कैंप गतिविधि के अंतर्गत छात्राओं को योगाभ्यास कराया गया।

आज के आधुनिक युग में जहाँ पढ़ाई का बढ़ता दबाव और शारीरिक गतिविधियों के प्रति घटती रुचि चिंता का विषय है, वहीं योग बच्चों को स्वस्थ शरीर, शांत मन और सकारात्मक सोच से जोड़ने का श्रेष्ठ माध्यम है। इस उद्देश्य से छात्राओं को योग के विभिन्न अभ्यास कराए गए, जिससे वे अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हों और तन-मन के संतुलन को समझ सकें।


"योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन की वह कला है जो शरीर को शक्ति, मन को शांति और जीवन को नई ऊर्जा प्रदान करती है।" 🧘‍♀️🌸

18/05/2026

KPS कन्या इंटर कॉलेज में समर कैंप का उत्साहपूर्ण आयोजन 🌸✨
आदरणीय प्रबंधक महोदया श्री मती स्वाति वीरा महाजन जी तथा प्रधानाचार्या श्रीमती संगीता गुप्ता जी के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रेरणादायी नेतृत्व में किया गया।

आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में जहाँ इंटरमीडिएट की छात्राएँ पूरे वर्ष पढ़ाई, परीक्षा की व्यस्तताओं में लगी रहती हैं, वहीं उनके मानसिक एवं शारीरिक विकास के लिए मनोरंजन एवं रचनात्मक गतिविधियाँ भी अत्यंत आवश्यक हैं। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए समर कैंप का आयोजन किया गया, ताकि छात्राओं को तनावमुक्त एवं आनंदमय वातावरण मिल सके। समर कैंप के अंतर्गत छात्राओं की विषय अध्यापिका मनीषा राणा जी द्वारा अनेक रोचक एवं उत्साहवर्धक गतिविधियाँ कराई गईं, जिनमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। इन गतिविधियों ने न केवल छात्राओं के आत्मविश्वास को बढ़ाया, बल्कि उन्हें पढ़ाई के तनाव से कुछ समय दूर रहकर अपने बचपन की मधुर अनुभूतियों को पुनः महसूस करने का अवसर भी प्रदान किया। कैंप के दौरान छात्राओं के चेहरों पर खुशी, उमंग और उत्साह साफ झलक रहा था। विद्यालय प्रबंधन का यह सराहनीय प्रयास इस बात का प्रमाण है कि शिक्षा के साथ-साथ छात्राओं के सर्वांगीण विकास, मानसिक स्वास्थ्य एवं रचनात्मक प्रतिभा को निखारने के लिए भी विद्यालय सदैव प्रतिबद्ध है। समर कैंप ने छात्राओं को सीख, मनोरंजन और आत्मविश्वास का एक यादगार अनुभव प्रदान किया। ✨🌸

12/05/2026

Discipline life

प्रबंधक महोदया श्री मती स्वाती वीरा महाजन जी एवं प्रधानाचार्या श्रीमती संगीता गुप्ता जी के अनूठे प्रयासों एवं प्रेरणादाय...
12/05/2026

प्रबंधक महोदया श्री मती स्वाती वीरा महाजन जी एवं प्रधानाचार्या श्रीमती संगीता गुप्ता जी के अनूठे प्रयासों एवं प्रेरणादायी मार्गदर्शन से विद्यालय में छात्राओं को प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर प्रोत्साहित किया जाता रहा है।

इसी क्रम में अप्रैल माह में जिन छात्राओं ने बिना एक भी अवकाश लिए प्रतिदिन विद्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, उन्हें सम्मानित करने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्राओं की नियमितता एवं अनुशासन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान घोषित किए गए, ताकि अन्य छात्राओं में भी प्रतिदिन विद्यालय आने की प्रेरणा जागृत हो।

कक्षा अध्यापिका श्री मती मनीषा राणा जी द्वारा छात्राओं को पुरस्कार स्वरूप एक-एक फाइल एवं चॉकलेट प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह आदरणीया श्रीमती प्रीति गोयल जी के द्वारा सम्पन्न कराया गया, जिससे छात्राओं के चेहरे खुशी एवं उत्साह से खिल उठे। ✨🌸

ऐसे प्रेरणादायी प्रयास न केवल छात्राओं में अनुशासन एवं नियमितता की भावना विकसित करते हैं, बल्कि उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की नई ऊर्जा भी प्रदान करते हैं।

नेहरू स्टेडियम में तीन दिवसीय 68 में उत्तर प्रदेश माध्यमिक विद्यालय जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन मुख्य अतिथि सं...
10/10/2024

नेहरू स्टेडियम में तीन दिवसीय 68 में उत्तर प्रदेश माध्यमिक विद्यालय जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक मुरादाबाद मनोज कुमार द्विवेदी जी की उपस्थिति में हुआ,जिनका स्वागत जिला विद्यालय निरीक्षक जयकरन यादव,जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार,संयोजक आरजीपी प्रधानाचार्य कैप्टन बिशन लाल व संयोजिका केपीएस कन्या इंटर कालेज प्रधानाचार्या संगीता गुप्ता जी ने किया। जेडी मुरादाबाद मनोज कुमार द्विवेदी जी ने सम्मान पूर्वक ध्वजारोहण कर खेलों का समापन किया, समापन समारोह में अनेक कॉलेज द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

Address

Opposite Exhibition Ground, Delhi-Meerut Highway
Bijnor
246701

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kps inter college bijnor posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category